WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Neev Khudai Muhurat February 2026: शुभ तारीखें और वास्तु उपाय | FreeUpay

Neev Khudai Muhurat February 2026: घर की नींव खुदाई के शुभ मुहूर्त और अचूक उपाय

क्या आप इस फरवरी 2026 के महीने में अपने नए घर का निर्माण शुरू करने की योजना बना रहे हैं? हमारे हिंदू कैलेंडर और वास्तु शास्त्र के अनुसार, फरवरी (फाल्गुन/माघ) के महीने में घर की नींव खुदाई (Neev Khudai) करने के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। बसंत पंचमी के आसपास का कोई भी नया कार्य शुरू करने का समय अत्यंत सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है।

हमारी वेबसाइट FreeUpay.in (फ्री उपाय.इन) में रोजाना आने वाले व्रत त्यौहार की जानकारी के अलावा मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, साधना, व्रत कथा, ज्योतिष उपाय, लाल किताब उपाय, स्तोत्र आदि महत्वपूर्ण जानकारी उबलब्ध करवाई जाएगी सभी जानकारी का अपडेट पाने के लिए दिए गये हमारे WhatsApp Group Link (व्हात्सप्प ग्रुप लिंक) क्लिक करके Join (ज्वाइन) कर सकते हैं।

हर समस्या का फ्री उपाय (Free Upay) जानने के लिए हमारे WhatsApp Channel (व्हात्सप्प चैनल) से जुड़ें: यहां क्लिक करें (Click Here)

Neev Khudai Muhurat February 2026
Neev Khudai Muhurat February 2026

हम यहां Freeupay.in के इस आर्टिकल में हम आपको February 2026 के पंचांग आधारित शुभ मुहूर्त, नक्षत्र और भूमि पूजन के नियमों के बारे में सटीक जानकारी यहां देंगे।

Neev Khudai Muhurat February 2026: शुभ तारीखें (Auspicious Dates)

फरवरी 2026 में कई शुभ योग बनते हुए नजर आ रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नींव खुदाई के लिए सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार सबसे अच्छे दिन माने जाते हैं। परन्तु आपकी जन्मकुंडली उबलब्ध हैं, तो एक बार ज्योतिषी से जरुर सलाह लें।

यहाँ फरवरी 2026 के सबसे शक्तिशाली शुभ मुहूर्तों की सूची दी जा रही है:

दिनांक (Date)दिन (Day)शुभ समय (Muhurat Time)नक्षत्र (Nakshatra)
05 फरवरी 2026गुरुवारसुबह 07:15 से 11:30 तकउत्तरा फाल्गुनी
11 फरवरी 2026बुधवारसुबह 09:45 से दोपहर 01:00 तकअनुराधा
19 फरवरी 2026गुरुवारसुबह 06:30 से 10:15 तकपूर्वा भाद्रपद (शुभ योग)
21 फरवरी 2026शनिवारसुबह 08:25 से 09:50 तकरेवती
23 फरवरी 2026सोमवारसुबह 08:00 से 11:45 तकरोहिणी
27 फरवरी 2026शुक्रवारसुबह 07:00 से 10:30 तकपुष्य

जानें: घर की नींव खोदते समय चुपचाप दबा दें ये 1 रुद्राक्ष, पुश्तों तक रहेगी सुख-समृद्धि!

सलाह: नीवं खुदाई का शुभ मुहूर्त जानने एवं निकलवाने के लिए नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।

जानें: मार्च 2026 में आने वाले नींव खुदाई के शुभ मुहूर्त

विशेष टिप: इस फरवरी 2026 में 13 तारीख के बाद सूर्य ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे ‘कुंभ संक्रांति’ का पुण्य काल शुरू हो जायेगा। यह समय भूमि पूजन के लिए बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। मुहूर्त चयन से पहले अपने स्थानीय पंडित से “राहुकाल” समय की जांच अवश्य करवा लें। या फिर नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके पंडित ललित त्रिवेदी से अपनी कुंडली के अनुसार नीवं मुहूर्त की सलाह जरूर लें। यदि फरवरी 2026 में कोई शुभ योग या तारीख न मिले, तो मार्च 2026 में निर्माण कार्य शुरू करना सर्वोत्तम रहेगा।

कृपा ध्यान दें: नीवं खुदाई मुहूर्त फरवरी 2026 में ऊपर बताई गई शुभ समय स्थान के साथ परिवर्तन हो जाता हैं यानी की स्थान के साथ शुभ समय बदल जाता हैं इसलिए नींव खुदाई शुभ जानने के लिए अपने स्थानीय पंडित जी या फिर नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके पंडित ललित त्रिवेदी से अपने नाम या जन्म कुंडली के अनुसार नीवं मुहूर्त की सलाह जरूर लें।

नींव खुदाई के समय ध्यान रखने योग्य वास्तु नियम (Vastu Rules)

हम यहां Freeupay.in पर आपको सिर्फ शुभ तारीखें ही नहीं, बल्कि मुहूर्त का सही तरीका भी बताते हैं। नींव खोदते समय किन किन बातों का ध्यान रखें, यहां देखें:

  1. दिशा का चयन: नीवं की खुदाई हमेशा उत्तर-पूर्व (North-East) दिशा से शुरू करते हुए दक्षिण-पश्चिम (South-West) दिशा पर समाप्त करें। परन्तु यह करने से पहले ज्योतिष की सलाह अवश्य लें।
  2. मिट्टी की जांच: यदि नीवं खुदाई के दौरान आपको मिट्टी से हड्डी या कोयला आदि निकल जाते हैं, तो इसे अशुभ माना जाता है। इसलिए ऐसा होने पर वहां ‘शांति पूजा’ करवाना अनिवार्य है। जिससे आपको आगे कोई परेशानी ना हो।
  3. जल का छिड़काव: नीवं खुदाई से पहले उस भूमि पर गंगाजल और गोमूत्र का छिड़काव जरुर करें, इससे वहां पहले से उबलब्ध कोई भी नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) नष्ट हो जाती है।

ध्यान दें: नीवं खुदाई मुहूर्त किस दिशा में लगेगा यह सूर्य की स्थिति पर निर्भर करता हैं, हर महीनें सूर्य राशि बदलता इसलिए नीवं मुहूर्त की दिशा भी बदल जाती हैं किस शुभ दिशा में मुहूर्त लगाया जाये इसके लिए अपने स्थानीय पंडित जी या फिर नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके पंडित ललित त्रिवेदी से अपने नाम या जन्म कुंडली के अनुसार नीवं खुदाई मुहूर्त की सलाह जरूर लें।

भूमि पूजन के बाद क्या करें? (Important Free Upay)

यदि आप चाहते हो की, आपके घर का निर्माण बिना किसी रुकावट के पूरा हो जाये, इसके लिए नींव में कुछ विशेष चीजें स्थापित जरुर करनी चाहिए:

  • पंचधातु का कछुआ: यह आपके निर्माण घर में स्थिरता प्रदान करता है।
  • चांदी के सर्प-सर्पिणी: पुराणों के अनुसार हमारी पृथ्वी शेषनाग के फन पर टिकी है, इसलिए नींव में चांदी का नाग-नागिन का जोड़ा दबाना अत्यंत शुभ माना जाता है।
  • हल्दी और कौड़ी: नींव पूजन के कलश में 5 हल्दी की गांठ और 5 कौड़ियां डालने से उस नए घर में धन की कमी कभी नहीं होती हैं।
  • रुद्राक्ष: यह पंचतत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश) का संतुलन बनाता है।

जानें: नींव खुदाई में कौन सा रुद्राक्ष रखें? वास्तु दोष होगा खत्म, घर में आएगी समृद्धि

अन्य महत्वपूर्ण बातें? (Other important things)

नींव खुदाई मुहूर्त निकलवाने से पहले नीचे बताई गई विशेष बातें का जरुर ध्यान रखें:

  • सूर्य की स्थिति: फरवरी नीवं खुदाई मुहूर्त निकालते समय सूर्य की स्थिति जरुर जाँच लें, इससे नीवं खुदाई मुहूर्त की दिशा के बारे में जानकारी मिलती हैं।
  • चंद्रमा का गोचर: नीवं खुदाई फरवरी मुहूर्त निकालते समय जातक की जन्म कुंडली या फिर उसके नाम से चन्द्रमा किस राशि में गोचर कर रहा हैं जातक के लिए अनुकूल हैं या नहीं जरुर चेक कर लें क्योंकी चन्द्रमा मन का कारक माना जाता हैं।
  • शुभ एवं सही लग्न: नीवं खुदाई मुहूर्त लगाते समय शुभ लग्न अवश्य जाँच लें।
  • राहुकाल: जब भी नीवं खुदाई का मुहूर्त लगाये तो राहुकाल समय का अवश्य ध्यान रखते हुए मुहूर्त लगाए।
  • घातक नक्षत्र एवं दिन: यदि जातक की जन्मकुंडली उबलब्ध हो तो जातक के घातक नक्षत्र का ध्यान करते हुए नीवं खुदाई मुहूर्त निकालें।

किसी विद्वान ज्योतिषी से सलाह लें (Consult a learned astrologer)

ऊपर बताए गए सभी नियम सामान्य हैं। आपकी जन्मकुंडली के ग्रहों की स्थिति के अनुसार आपके लिए कौन सा मुहूर्त सबसे श्रेष्ठ रहेगा, यह एक विद्वान ज्योतिषी या पंडित ही बता सकते हैं। वे पंचांग के सभी अंगों (तिथि, वार, नक्षत्र, योग, करण) का सूक्ष्म विश्लेषण करके आपके लिए व्यक्तिगत रूप से सबसे शुभ समय निकाल सकते हैं।

सलाह: नीवं खुदाई का शुभ मुहूर्त जानने एवं निकलवाने के लिए नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।

अगर शुभ मुहूर्त न मिले तो क्या उपाय करें?

कई बार देखा जाता है, की खुद के पास समय की कमी के कारण हम शुभ मुहूर्त का इंतजार नहीं कर पाते। यदि आपके साथ भी ऐसा कुछ हैं और आपको फरवरी 2026 में नींव खुदाई करनी ही है और कोई मुहूर्त नहीं मिल रहा, तो Freeupay.in के ये उपाय करें:

  • उपाय 1: किसी भी शुभ ‘शुक्ल पक्ष’ के गुरुवार को भगवान श्री विष्णु और माता लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना करके कार्य शुरू करें।
  • उपाय 2: निर्माण वाले स्थल के ईशान कोण (North-East) में एक तुलसी का पौधा लगाएं या गमला रखें और रोज शाम को घी का दीपक जरुर जलाएं।
  • उपाय 3: नीवं खुदाई का काम शुरू करने से पहले 5 ईंटों पर सिंदूर से ‘राम’ नाम लिखकर सबसे पहले उन्हें नींव में रखें।

निष्कर्ष: Neev Khudai Muhurat February 2026 का पालन करने से न केवल आपका घर वास्तु दोष से मुक्त रहता है, बल्कि परिवार में खुशहाली भी आती है। अपने घर के निर्माण को सफल बनाने और ज्योतिषीय उपायों के लिए Freeupay.in के साथ जुड़े रहें।

Neev Khudai Muhurat February 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1: फरवरी 2026 में गृह निर्माण (Griha Nirman) के लिए कौन सा नक्षत्र सबसे अच्छा है?

Ans: रोहिणी, मृगशिरा, पुष्य और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र को नींव खुदाई के लिए सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं।

Q2: क्या शनिवार को नींव खोदी जा सकती है?

Ans: वास्तु शास्त्र के अनुसार, शनिवार और मंगलवार को नींव खुदाई से बचना चाहिए, क्योंकि ये क्रूर वार माने जाते हैं परन्तु आपकी जन्मकुंडली हैं तो ज्योतिष से परामर्श ले कर कार्य करें।

Q3: नींव में तांबा क्यों दबाया जाता है?

Ans: तांबा विद्युत और चुंबकीय ऊर्जा का सुचालक है। यह पृथ्वी की सकारात्मक ऊर्जा को घर के अंदर बनाए रखने में मदद करता है। परन्तु इसे दबाने से पहले आचार्य से सलाह जरुर ले लें।


(डिस्क्लेमर: दी गई जानकारी पंचांग की सामान्य गणनाओं पर आधारित है। कृपया अपने क्षेत्र और व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार विद्वान ब्राह्मण से मुहूर्त निकलवाएं।)

वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Call Us Now
WhatsApp
We use cookies in order to give you the best possible experience on our website. By continuing to use this site, you agree to our use of cookies.
Accept