WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Surya Ka Makar Rashi Me Gochar 2026: सूर्य का राशि परिवर्तन आज, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

Surya Ka Makar Rashi Me Gochar 2026: सूर्य का राशि परिवर्तन आज, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल

Surya Ka Makar Rashi Me Gochar 2026: सभी ग्रहों के राजा सूर्य देव अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। साल 2026 का यह पहला और सबसे महत्वपूर्ण गोचर है। आज 14 जनवरी, बुधवार को दोपहर 03:13 बजे सूर्य देव धनु राशि से निकलकर अपने पुत्र शनि की राशि ‘मकर’ (Capricorn) में प्रवेश करने जा रहे है।

इसी राशि परिवर्तन गोचर घटना को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य का मकर राशि में आने से सभी राशियों के कैरियर, मान-सम्मान और राजनीति पर गहरा असर डालता है। इस बार मकर राशि में सूर्य के साथ बुध (Mercury) और शुक्र (Venus) का संयोग भी बन रहा है, जिससे कई राशियों के वारे-न्यारे होने वाले हैं। यानि की किसी राशि के शुभ और किसी राशि के लिए अशुभ प्रभाव देगा।

हमारी वेबसाइट FreeUpay.in (फ्री उपाय.इन) में रोजाना आने वाले व्रत त्यौहार की जानकारी के अलावा मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, साधना, व्रत कथा, ज्योतिष उपाय, लाल किताब उपाय, स्तोत्र आदि महत्वपूर्ण जानकारी उबलब्ध करवाई जाएगी सभी जानकारी का अपडेट पाने के लिए दिए गये हमारे WhatsApp Group Link (व्हात्सप्प ग्रुप लिंक) क्लिक करके Join (ज्वाइन) कर सकते हैं।

हर समस्या का फ्री उपाय (Free Upay) जानने के लिए हमारे WhatsApp Channel (व्हात्सप्प चैनल) से जुड़ें: यहां क्लिक करें (Click Here)

Surya Ka Makar Rashi Me Gochar 2026
Surya Ka Makar Rashi Me Gochar 2026

Freeupay.in के इस लेख में आप जानें कि अगले 30 दिनों तक (13 फरवरी तक) सूर्य का यह गोचर आपकी राशि पर कैसा और क्या प्रभाव डालेगा।

📅 सूर्य गोचर 2026: तिथि और समय (Date & Time)

गोचर करने की तारीख:14 जनवरी 2026, बुधवार (आज)
समय:दोपहर 03:13 बजे (IST)
राशि परिवर्तन:धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश
समय अवधि:14 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक

जानें: रुद्राक्ष कौन-कौनसी समस्या को दूर कर सकता हैं?

सलाह: कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।

🔮 सूर्य गोचर 2026: 12 राशियों पर प्रभाव (Effects on 12 Zodiac Signs)

सूर्य देव का यह गोचर 5 राशियों के लिए ‘राजयोग’ लेकर आया है, जबकि 4 राशियों को संभलकर रहने की सलाह दी गई है। अपनी राशि देखें:

1. मेष राशि (Aries) – 🌟 (शुभ)

सूर्य ग्रह आपके 10वें भाव (कर्म भाव) में गोचर कर रहे हैं।

  • प्रभाव: सूर्य का मकर राशि में राशि परिवर्तन के कारण से मेष राशि के जातक के लिए दशम भाव गोचर करेंगे। आपकी राशि अनुसार सूर्य आपके पंचम भाव के स्वामी हैं इसलिए आपको इस गोचर का प्रभाव अच्छा रहने वाला होगा। आप जो भी कार्य कर रहे हैं उस कार्य क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। यदि आप नौकरी का रहे है तो आपकी पदोन्नति या सैलेरी में वृद्धि हो सकती हैं। सरकारी क्षेत्र से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपको अपने परिवार, मित्रगण और समाज में रहने वाले लोगो से मान सम्मान मिलेगा। यदि आपका आपका स्वास्थ्य ख़राब चल रहा है तो भी उत्तम होने लगेगा। यदि आपने कोई नया कार्य शुरू किया है तो उसमे आपको लाभ होने लगेगा। आपकी संतान का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा।
  • उपाय: रोज सुबह सूर्य को जल दें।
    • काले कपड़े पहने से बचें।
    • रोजाना स्नान के जल में गंगाजल डालकर नहायें।
    • प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

2. वृषभ राशि (Taurus) – ✨ (मध्यम)

सूर्य आपके 9वें भाव (भाग्य भाव) में रहेंगे।

  • प्रभाव: आपकी राशि के अनुसार सूर्य चौथे भाव का स्वामी हैं और यह गोचर आपके नवम भाव में होगा। मकर राशि में सूर्य का राशि परिवर्तन से आपकी राशि में गोचर करने से आप मानसिक परेशानी के शिकार हो सकते हैं। आपके पिता जी की तबियत कमजोर होती हुई नजर आएगी। या आपके अपने पिताजी से संबध कुछ खराब हो सकते हैं। इस सूर्य का मकर राशि में गोचर करने से आपकी आमदनी कम हो सकती हैं। आपका भाग्य थोड़ा कमजोर होते हुए दिखाई देगा। आपकी तीर्थ यात्रा हो सकती हैं। या किसी तीर्थ स्थान पर जा सकते हैं। यदि आप कोई व्यवसाय कर रहे है तो आपके व्यापार में लाभ काम देखने को मिलेगा। विदेश जाने की योजना सफल हो सकती है। आर्थिक रूप से आप परेशान हो सकते हैं।
  • उपाय: रोजाना गाय को रोटी खिलाएं।
    • चन्द्रमा ग्रह संबधित वस्तुओं का दान करें।
    • रोजाना शिव चालीसा पढ़े।
    • रोजाना सूर्य नमस्कार करें।

3. मिथुन राशि (Gemini) – ⚠️ (सतर्क रहें)

सूर्य आपके 8वें भाव में प्रवेश कर रहे हैं।

  • प्रभाव: मकर राशि में सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन होने से आपकी राशि अनुसार सूर्य अष्टम भाव में गोचर करेगा। आपकी राशि के अनुसार तीसरे भाव का स्वामी सूर्य जब अष्टम भाव में गोचर करता है तो आप किसी बात को लेकर मानसिक परेशान रह सकते हैं। आपका कोई छुपा हुआ राज भी बाहर आ सकता हैं। आपके शत्रु आपके ऊपर भारी पड़ सकते हैं। आप किसी प्रकार के रोग के शिकार होते हुए दिख रहे हैं। इस सूर्य का मकर राशि में गोचर करने से आपके जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती हैं। नौकरी करने वाले जातक के उच्च अधिकारी किसी बात को लेकर या किसी कार्य को लेकर परेशान कर सकते हैं। आपका मन किसी गुप्त विधा या तांत्रिक विधा सिखने का पढ़ने का करेगा। अचानक रूप से आपका कुछ खर्चा आ सकता हैं। अचानक धन हानि या ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।
  • उपाय: रोजाना ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का 108 बार जाप करें।
    • अपने बड़े भाई का सहयोग करें।
    • सुबह उठकर अपने माता पिता जी के पैर छू कर आशीर्वाद लें।
    • लाल गाय को रोजाना एक रोटी खिलाएं।

4. कर्क राशि (Cancer) – ⚠️ (सावधानी)

सूर्य आपके 7वें भाव में रहेंगे।

  • प्रभाव: सूर्य का मकर राशि में राशि परिवर्तन के कारण से कर्क राशि के जातक के लिए सप्तम भाव गोचर करेंगे। आपकी राशि अनुसार सूर्य आपके द्वितीय भाव का स्वामी है। इसलिए इस गोचर के कारण से आपके दांपत्य जीवन में कुछ परेशानी आ सकती हैं या आपका जीवनसाथी किसी रोग का शिकार हो सकता हैं। आपके शरीर में अचानक से दर्द की शिकायत हो सकती हैं। आपके जीवन में आर्थिक रूप से कमजोरी आ सकती हैं। आपका मन थोड़ा उदास रह सकता हैं। आप कुछ नया कार्य करने का प्लान बना सकते हैं। आप अपने जीवन साथी के ऊपर खर्चा कर सकते हैं। आपकी यात्रा भी हो सकती हैं। इस गोचर से मानसिक रूप से परेशानी में होते हुए नजर आओंगे। बिजनेस पार्टनरशिप में पारदर्शिता रखें। अहंकार के कारण बनते काम बिगड़ सकते हैं।
  • उपाय: रविवार को गुड़ का दान करें।
    • स्नान के पानी में हल्दी डालकर नहाएं।
    • तांबे के पात्र में सूर्य देव को प्रतिदिन अर्घ्य दें।
    • काली गाय को रोजाना एक रोटी दें।

5. सिंह राशि (Leo) – 🌟 (अत्यंत शुभ)

सूर्य (आपके स्वामी) 6वें भाव में रहेंगे।

  • प्रभाव: आपकी राशि के अनुसार सूर्य लग्न का स्वामी हैं और यह गोचर आपके छठे भाव में होगा। मकर राशि में सूर्य का राशि परिवर्तन से आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ते हुए नजर आ रहे हैं। यदि आप किसी रोग के शिकार है तो इस गोचर से रोग और दर्द से मुक्ति मिलेगी। जो भी छात्र सरकारी नौकरी हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है उन्हें हाथ सफलता लग सकती हैं। आपको कोर्ट कचहरी जैसे मामलों में आपको सफलता प्राप्त होगी। इस गोचर के प्रभाव से चिंता मुक्त होते हुए दिखाई देंगे। आपके कुछ अटकें हुए कार्य पूर्ण होगें। नौकरी में पदोन्नति होने जा रही हैं तो कुछ परेशानी के साथ पदोन्नति होगी। राजनीति क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों के लिए सूर्य ग्रह का मकर राशि यह गोचर अच्छा साबित होगा। आपके खर्च कुछ बढ़ सकते हैं।
  • उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
    • मंगलवार के दिन बंदरों को केले और गुड़ खिलाएं।
    • गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
    • तांबे का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें। 

6. कन्या राशि (Virgo) – ✨ (मध्यम)

सूर्य आपके 5वें भाव में गोचर करेंगे।

  • प्रभाव: आपकी राशि अनुसार द्वादश भाव का स्वामी सूर्य ग्रह हैं। इसलिए इस सूर्य का गोचर आपके पांचवें भाव में होगा। इसलिए इस मकर राशि में सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन से अधिक कामुकता के कारण से मानसिक परेशान और मन व्याकुलता हो सकता हैं। आपके मित्र आपके लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी परन्तु उसके स्वास्थ्य पर ध्यान दें। या उसकी पढ़ाई लिखे में परेशानी आ सकती हैं। इस गोचर से शेयर या सट्टेबाजी में लगाया हुआ रुपया नुकसान दे सकता हैं। यदि आप शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हो तो आपका सपना पूरा होगा। आपके प्रेम जीवम में विवाद के कारण परेशानी आ सकती हैं।
  • उपाय: रोजाना गाय को हरा चारा खिलाएं।
    • श्री विष्णु जी मन्दिर में जाकर लाल कपड़े का दान करें।
    • लाल रंग की गाय को रोजाना रोटी खिलाएं।
    • विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

7. तुला राशि (Libra) – ⚠️ (सतर्क रहें)

सूर्य आपके 4वें भाव में रहेंगे।

  • प्रभाव: मकर राशि में सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन होने से आपकी राशि अनुसार चौथे भाव में गोचर करेगा। आपकी राशि के अनुसार ग्यारहवें भाव का स्वामी सूर्य जब चौथे भाव में गोचर करता है तो आपके पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति का वातावरण बन सकता हैं। आपकी माताजी का स्वास्थ्य अचानक से ख़राब हो सकता है। यदि आप जमीन, मकान या वाहन लेने की सोच रहे है तो आपको इसमें परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस सूर्य का मकर राशि में गोचर करने से आपके सुख में कमी और रोग से पीड़ित हो सकते हैं। आपको अपने भाई बहन और मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले उलझ सकते हैं।
  • उपाय: तांबे के लोटे से सूर्य को अर्घ्य दें।
    • अंधे को भोजन या दवाई में उनकी सहायता करें।
    • रविवार के दिन बैल को गुड़ खिलाएं।
    • तांबे का सिक्का अपने पास रखें। 

8. वृश्चिक राशि (Scorpio) – 🌟 (शुभ)

सूर्य आपके 3वें भाव (पराक्रम) में रहेंगे।

  • प्रभाव: सूर्य का मकर राशि में राशि परिवर्तन के कारण से वृश्चिक राशि के जातक के लिए तीसरे भाव गोचर करेंगे। आपकी राशि अनुसार सूर्य आपके दशम भाव का स्वामी है। इसलिए इस गोचर आपके लिए शुभ फलदायी रहने वाला हैं। आपके जीवन में चल रहा रोग या पुराने रोग से स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। इस गोचर में आपके भाई बहनों से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं। तथा आपको अपनी संतान के दवारा लाभ और सुख की प्राप्ति होगी। आपके धन में वृद्धि के साथ नौकरो में पदोन्नति हो सकती हैं। आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ते हुए नजर आएंगे। आपकी कई से ख़ुशी की खबर प्राप्त हो सकती हैं। छोटी यात्राओं से धन लाभ होगा। सरकारी टेंडर या डील फाइनल हो सकती है।
  • उपाय: छोटे भाई-बहनों को उपहार दें।
    • सुबह उठकर अपने माता पिता जी के पैर छू कर आशीर्वाद लें।
    • अपने हाथ में कलावा अथवा मौली छह बार घुमाकर बांधें।
    • रोजाना जल में कच्चा दूध मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

9. धनु राशि (Sagittarius) – ✨ (धन लाभ)

सूर्य आपके 2वें भाव (वाणी/धन) में रहेंगे।

  • प्रभाव: आपकी राशि के अनुसार धनु नवम भाव का स्वामी हैं और यह गोचर आपके दूसरे भाव में होगा। मकर राशि में सूर्य का राशि परिवर्तन से धन हानि की परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपके सुखों में अल्पता आएगी। आपकी वाणी में कठोरता आयेगी इसलिए आप अपनी वाणी पर संयम रखें। आपकी आपके परिवार से किसी बात से लेकर बहस हो सकती हैं। आपके स्वभाव में जिद्दीपन देखने को मिलेगा। इस सूर्य का मकर राशि में गोचर करने से सिर व नेत्र संबधित रोग से परेशान हो सकते है इसलिए आप अपने खानपान का विशेष रूप से ख्याल रखें। आपको अपने पिताजी से विशेष रूप से लाभ प्राप्त होगा। यदि आप अपने व्यापार में अपने पिताजी को साथ लेकर कार्य करते है तो आपको उसमे विशेष लाभ होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा।
  • उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
    • प्रतिदिन हरिवंश पुराण का पाठ करें।
    • नारियल या तेल का दान करें।
    • विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

सलाह: कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।

महत्वपूर्ण जानकारी: आपकी समस्या के अनुसार सिद्ध किये गये असली रूद्राक्ष यहां से खरीदें

10. मकर राशि (Capricorn) – ⚖️ (मिश्रित)

सूर्य आपकी ही राशि (1st House) में आ रहे हैं।

  • प्रभाव: आपकी राशि अनुसार अष्टम भाव का स्वामी सूर्य ग्रह हैं। इसलिए इस सूर्य का गोचर आपके लग्न में होगा। इसलिए इस मकर राशि में सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती हैं आप किसी ना किसी रोग का शिकार हो सकते हैं। आप मानसिक चिंता से ग्रस्त हो सकते हैं। आपकी आमदनी अल्प हो सकती है या आप यह भी कह सकते है की आपके खर्चों में वृद्धि के कारण धन खर्च हो सकता हैं। इस गोचर से आपको अचानक से यात्रा करनी पड़ सकती हैं इस यात्रा में आपको परेशानी होगी। आपका किसी के साथ लड़ाई या झगड़ा होने की संभावना हो सकती हैं। आपका मन गुप्त विधा सिखने या उसके बारे में पढ़ने का करेगा। जातक का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन स्वभाव में गुस्सा और अहंकार भी आ सकता है। सिरदर्द और आंखों की समस्या हो सकती है।
  • उपाय: काला तिल दान करें (क्योंकि यह शनि का घर है)।
    • रोजाना सूर्याष्टक का पाठ करें।
    • तांबे के पात्र में सूर्य देव को प्रतिदिन अर्घ्य दें।
    • रोजाना शनि चालीसा का पाठ करें।

11. कुंभ राशि (Aquarius) – ⚠️ (खर्च बढ़ेंगे)

सूर्य आपके 12वें भाव में गोचर करेंगे।

  • प्रभाव: सूर्य का मकर राशि में राशि परिवर्तन के कारण से कुम्भ राशि के जातक के लिए द्वादश भाव गोचर करेंगे। आपकी राशि अनुसार सूर्य आपके सप्तम भाव के स्वामी हैं इसलिए आपको इस गोचर में विदेश जाने की योजना पूरी होगी। या आप किसी कारणवश अपने परिजनों से दूर हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में किसी कारणों से परेशानी आ सकती हैं। आपका स्वास्थ्य भी कमजोर होते हुए अनुभव होगा। इस गोचर से आपका किसी अपने से दुश्मनी या विश्वासघात दे सकता हैं। आपके खर्चो में अचानक से वृद्धि हो सकती हैं। आप धर्म के प्रति आकर्षण होते हुए नजर आएंगे। विदेश संबधित व्यापार करने से आपको विदेश लाभ प्राप्त हो सकता हैं और आपके विदेशों से संबध और मजबूत होगें। आंखों में कष्ट हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
  • उपाय: रविवार को नमक का त्याग करें।
    • भगवान श्री विष्णु की आराधना करें।
    • विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
    • प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

12. मीन राशि (Pisces) – 🌟 (अत्यंत शुभ)

सूर्य आपके 11वें भाव (लाभ) में रहेंगे।

  • प्रभाव: मकर राशि में सूर्य ग्रह के राशि परिवर्तन होने से आपकी राशि अनुसार एकादश भाव में गोचर करेगा। आपकी राशि के अनुसार षष्ठम भाव का स्वामी सूर्य जब एकादश भाव में गोचर करता है तो आपको अपने बड़े भाई बहनों और मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। आय (Income) के नए स्रोत बढ़ने से आर्थिक रूप से मजबूत होते हुए नजर आएंगे। आपके पहले से अटकें हुए कार्य पूर्ण होंगे। इस सूर्य का मकर राशि में गोचर करने से आप आसानी से अपने शत्रुओं को पराजित कर सकते हैं। यदि आप नौकरी करते है तो आपकी सैलेरी वृद्धि या पद्दोन्नति हो सकती हैं। किसी विवाद में फँसा हुआ धन आपको मिल जायेगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ता हुआ दिखाई देगा। यह समय पैसे कमाने और निवेश करने के लिए सबसे अच्छा है।
  • उपाय: बहते जल में गुड़ प्रवाहित करें।
    • रविवार के दिन गुड़ का दान करें।
    • रोजाना लाल रंग की गाय को रोटी खिलाएं।
    • बादाम का दान करें।

इन्हें भी पढ़ें: सूर्य शनि युति: कुंडली में सूर्य-शनि का मिलन है खतरनाक? जानें कलह के कारण और उपाय

🔥 सूर्य को शुभ करने के महा-उपाय (Remedies)

चूंकि सूर्य अपने शत्रु शनि के घर (मकर) राशि में हैं, इसलिए नीचे बताये इन Freeupay.in उपायों को करने से अशुभ प्रभाव खत्म हो जाएंगे:

  1. अर्घ्य: जातक रोजाना 30 दिनों तक उगते हुए सूर्य को तांबे के लोटे में कुमकुम, लाल फूल और चावल डालकर जल चढ़ाएं।
  2. दान: मकर संक्रांति (आज) के दिन गेहूं, गुड़ और तांबे का दान करें।
  3. पाठ: रविवार के दिन ‘हरिवंश पुराण’ का पाठ करने से घर में खुशहाली आती है।
  4. रूद्राक्ष: जातक 7 मुखी रूद्राक्ष और 12 मुखी रूद्राक्ष दोनों को एक साथ पहनें।

Surya Ka Makar Rashi Me Gochar 2026 ❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1: सूर्य मकर राशि में कितने दिन रहेंगे?

Ans: सूर्य देव लगभग 30 दिन तक मकर राशि में रहेंगे और 13 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

Q2: किन राशियों के लिए यह गोचर सबसे अच्छा है?

Ans: मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए यह गोचर ‘राजयोग’ लेकर आया है।

Q3: सूर्य-शनि का संबंध कैसा फल देगा?

Ans: मकर शनि की राशि है। यहां सूर्य का आना पिता-पुत्र के मिलन जैसा है। मेहनत करने वालों को शनि और सूर्य दोनों शुभ फल देंगे।

निष्कर्ष: सूर्य का मकर राशि में गोचर आपके जीवन में नई ऊर्जा लेकर आया है। अगर आपकी राशि पर अशुभ प्रभाव है, तो घबराएं नहीं, Freeupay.in द्वारा बताए गए उपाय करें और सूर्य देव की उपासना करें।

ज्योतिष और राशिफल की सटीक जानकारी के लिए Freeupay.in के साथ जुड़े रहें।

वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Call Us Now
WhatsApp
We use cookies in order to give you the best possible experience on our website. By continuing to use this site, you agree to our use of cookies.
Accept