Mahakali Sadhana Vidhi 2026: चैत्र नवरात्रि में करें ‘दस महाविद्या’ की सबसे उग्र साधना, हमेशा के लिए मिट जाएगा शत्रुओं और काले जादू का खौफ
Mahakali Sadhana Vidhi 2026: हमारे हिंदू धर्म और तंत्र शास्त्र में ‘दस महाविद्याओं’ (Ten Mahavidyas) को ब्रह्मांड की सबसे सर्वोच्च और तुरंत फल देने वाली साधना माना जाता है। इन दस महाविद्याओं में सबसे प्रथम स्थान रखने वाली और सबसे शक्तिशाली शक्ति हैं— ‘माँ महाकाली’ (Maa Mahakali)।
हमारी वेबसाइट FreeUpay.in (फ्री उपाय.इन) में रोजाना आने वाले व्रत त्यौहार की जानकारी के अलावा मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, साधना, व्रत कथा, ज्योतिष उपाय, लाल किताब उपाय, स्तोत्र आदि महत्वपूर्ण जानकारी उबलब्ध करवाई जाएगी सभी जानकारी का अपडेट पाने के लिए दिए गये हमारे WhatsApp Group Link (व्हात्सप्प ग्रुप लिंक) क्लिक करके Join (ज्वाइन) कर सकते हैं।
हर समस्या का फ्री उपाय (Free Upay) जानने के लिए हमारे WhatsApp Channel (व्हात्सप्प चैनल) से जुड़ें: यहां क्लिक करें (Click Here)

माँ काली साक्षात काल (समय), मृत्यु, विनाश और मोक्ष की अधिष्ठात्री देवी हैं। जो व्यक्ति भयंकर कर्ज, गुप्त शत्रुओं की साजिशों, तंत्र-मंत्र (Black Magic), नजर दोष या किसी ऐसे कोर्ट केस में फंसा है जहाँ से निकलने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा, उसके लिए ‘महाकाली साधना’ किसी ब्रह्मास्त्र से कम नहीं है।
ऑनलाइन सलाह (Online): कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन (Call Button) पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।
महत्वपूर्ण जानकारी: एक सिद्ध किया हुआ असली रूद्राक्ष आपकी दशा और दिशा दोनों बदल सकता हैं? अभी यहां से खरीदें
ऑफलाइन सलाह (Offline): कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए हमसे मिलने के लिए यहाँ तुरंत सम्पर्क करें: क्लिक हियर (Click Here)।
आप गुप्त, चैत्र या शारदीय नवरात्रि में इस साधना की शुरुआत की जा सकती है। तंत्र शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि की 9 रातें इस ‘उग्र और गुप्त साधना’ को सिद्ध करने का सबसे अचूक समय होती हैं। Freeupay.in के इस विशेष लेख में जानिए माँ महाकाली की संपूर्ण तांत्रिक साधना विधि, मंत्र और इसके कड़े नियम।
🌟 महाकाली साधना कब करे (When To Do Sadhana)
महाविद्या महाकाली साधना आप नवरात्रि के दिन से शुरू कर सकते हैं। महाकाली साधना करने का समय रात्रि 11:30 बजे के बाद, यानी निशीथ काल में कर सकते हैं।
📿 महाकाली साधना की तांत्रिक सामग्री (Sadhana Samagri List)
महाकाली की साधना सौम्य नहीं, बल्कि उग्र होती है। इसे नवरात्रि के पहले दिन की रात से शुरू किया जाता है। महाकाली साधना शुरू करने से पहले यह सामग्री जुटा लें:
| साधना सामग्री (Items) | महत्व (Significance) |
| माला (Mala) | महाकाली के मंत्रों का जाप केवल सिद्ध ‘काले हकीक की माला’ (Black Agate) या ‘रुद्राक्ष की माला’ पर ही किया जाता है। |
| आसन और वस्त्र | काले या गहरे लाल रंग का ऊनी आसन और साधक के लिए काले/लाल वस्त्र। |
| यंत्र और चित्र | सिद्ध ‘महाकाली यंत्र’ (Mahakali Yantra) और काली माता का रौद्र रूप वाला चित्र। |
| पुष्प और नैवेद्य | ताजे लाल गुड़हल (Hibiscus) के फूल, और भोग के लिए लौंग, बताशे, पेड़े या अनार। |
| दीपक (Lamp) | सरसों के तेल (Mustard Oil) का एक बड़ा दीपक और लोबान की धूप। |
🙏 माँ महाकाली की गुप्त साधना विधि (Step-by-Step Sadhana Vidhi)
नवरात्रि के दौरान रोज़ रात को (ठीक 11:30 बजे के बाद, यानी निशीथ काल में) यह साधना की जाती है। इस अचूक तांत्रिक विधि का पालन करें:
- पवित्रीकरण और दिशा: महाकाली साधना के लिए साधक को रात्रि (रात) में स्नान करके काले या लाल वस्त्र धारण करके अपने पूजा स्थल या एकांत कमरे में लाल/काले आसन पर दक्षिण (South) दिशा (जो यम और काली की दिशा है) की ओर मुख करके बैठ जाएं।
- यंत्र स्थापना: उसके बाद अपने सामने चौकी रखकर उस पर काले रंग का कपड़ा बिछाकर उस पर माँ काली का चित्र (फोटो) और उस पर प्लेट स्थापित कर उस प्लेट में रोली या काजल से त्रिकोण बनाये उस पर मंत्र सिद्ध प्राण प्रतिष्ठा युक्त “महाकाली यंत्र” को स्थापित करें। और उसके दाहिनी तरफ भगवान शिव जी की फोटो स्थापित करें। यंत्र को गंगाजल से स्नान कराएं।
- सुरक्षा घेरा और संकल्प: जहाँ आप बैठे हुए वहां पर अपने चारों तरफ जल से एक घेरा बनाएं। दाहिने हाथ में जल लेकर अपना नाम, गोत्र और अपनी मनोकामना (शत्रु नाश, कर्ज मुक्ति) बोलें और जल जमीन पर छोड़ दें।
- पंचोपचार पूजन: महाकाली माता और यंत्र को सिंदूर या कुमकुम का तिलक लगाएं। गुड़हल का फूल अर्पित करें। सरसों के तेल का दीपक और लोबान जलाएं।
- भैरव और शिव पूजन: काली साधना से पहले भगवान शिव (महाकाल) और बटुक भैरव का मानसिक ध्यान अवश्य करें, क्योंकि उनके बिना काली की ऊर्जा को संभालना असंभव है।
- मंत्र जाप: अब काले हकीक या रुद्राक्ष की माला से पूरे ध्यान और एकाग्रता के साथ माँ काली के सिद्ध तांत्रिक बीज मंत्र का रोज़ाना 11 माला जाप करें।
जानें: रुद्राक्ष कौन-कौनसी समस्या को दूर कर सकता हैं?
सलाह: कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।
🔥 माँ महाकाली मंत्र जाप विधि (Mantra Jap Vidhi):
विनियोग: ॐ अस्य श्री दक्षिण कालिका मन्त्रस्य भैरव ऋषि रुष्णि दक्षिण कालिका देवता ह्रीं बीजं हूं शक्ति: क्रीं कीलकं ममा भीष्टसिद्धयर्थे जपे विनियोग:।
ऋष्यादि न्यास: बाएँ हाथ में जल लेकर दाहिने हाथ की समूहबद्ध, पांचों उंगलियों से नीचे दिए गये निम्न मंत्रो का उच्चारण करते हुए अपने भिन्न भिन्न अंगों को स्पर्श करते हुए ऐसी भावना मन में रखें कि वे सभी अंग तेजस्वी और पवित्र होते जा रहे हैं। ऐसा करने से आपके अंग शक्तिशाली बनेंगे और आपमें चेतना प्राप्त होती है। मंत्र:
भैरवऋषये नम: शिरसि (सर को स्पर्श करें)
उष्णिक् छन्दसे नम: मुखे (मुख को स्पर्श करें)
दक्षिणकालिकादेवतायै नम: ह्रदये (ह्रदय को स्पर्श करें)
ह्रीं बीजाय नमो गुहे (गुप्तांग को स्पर्श करें)
हूं शक्तये नम: पादयोः (पैरों को स्पर्श करें)
क्रीं कीलकाय नम: नाभौ (नाभि को स्पर्श करें)
विनियोगाय नम: सर्वांगे (पूरे शरीर को स्पर्श करें)
कर न्यास: अपने दोनों हाथों के अंगूठे से अपने हाथ की विभिन्न उंगलियों को स्पर्श करें, ऐसा करने से उंगलियों में चेतना प्राप्त होती है।
ॐ क्रां अंगुष्ठाभ्यां नम:।
ॐ क्रीं तर्जनीभ्यां नम:।
ॐ क्रूं मध्यमाभ्यां नम:।
ॐ क्रैं अनामिकाभ्यां नम:।
ॐ क्रौं कनिष्ठिकाभ्यां नम:।
ॐ क्र: करतलकरपृष्ठाभ्यां नम:।
ह्रदयादि न्यास: पुन: बाएँ हाथ में जल लेकर दाहिने हाथ की समूहबद्ध, पांचों उंगलियों से नीचे दिए गये निम्न मंत्रों के साथ शरीर के विभिन्न अंगों को स्पर्श करते हुए ऐसी भावना मन में रखें कि वे सभी अंग तेजस्वी और पवित्र होते जा रहे हैं। ऐसा करने से आपके अंग शक्तिशाली बनेंगे और आपमें चेतना प्राप्त होती है। मंत्र:
ॐ क्रां ह्रदयाय नम: (ह्रदय को स्पर्श करें)
ॐ क्रीं शिरसे स्वाहा (सिर को स्पर्श करें)
ॐ क्रूँ शिखायै वषट् (शिखा को स्पर्श करें)
ॐ क्रैं कवचाय हुम् (दोनों कंधों को स्पर्श करें)
ॐ क्रौं नेत्रत्रयाय वौषट (दोनों नेत्रों को स्पर्श करें)
ॐ क्र: अस्त्राय फट् (सिर के ऊपर से ऊँगली घुमाकर चारों दिशाओं में चुटकी बजाएं)
ध्यान: इसके बाद दोनों हाथ जोड़कर माँ भगवती महाकाली का ध्यान करके पूजन करें। और धुप, दीप, चावल, पुष्प से महाविद्या महाकाली मन्त्र का जाप करें।
शवारुढ़ाम्महा भीमां घोरदंष्ट्रां हसन्मुखीम् ।
चतुर्भुजां खड्ग मुण्डवरा भयकरां शिवाम् ।।
मुण्ड मालाधरान्देवी लोलजिह्वान्दिगम्बरां ।
एवं संचिन्तयेत्काली शमशानालयवासिनीम्।।
ऊपर दिया गया पूजन सम्पन्न करके सिद्ध प्राण प्रतिष्ठित “रुद्राक्ष माला” की माला से नीचे दिए गये मंत्र की 23 माला 11 दिनों तक जप करें। और मंत्र उच्चारण करने के बाद काली कवच का पाठ करें।
🔥 माँ महाकाली का सिद्धि मंत्र (Sidhhi Mantra):
।। क्रीं क्रीं क्रीं ह्रीं ह्रीं हूं हूं दक्षिणे कालिके क्रीं क्रीं क्रीं ह्रीं ह्रीं हूं हूं स्वाहा ।।
या
सलाह: कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।
महत्वपूर्ण जानकारी: आपकी समस्या के अनुसार सिद्ध किये गये असली रूद्राक्ष यहां से खरीदें
🔥 माँ महाकाली का सिद्ध तांत्रिक बीज मंत्र (Tantric Mantra):
|| ॐ क्रीं कालिकायै नमः || या (अधिक उग्र शत्रु नाश के लिए)
|| ॐ क्रीं क्रीं क्रीं हूँ हूँ भ्रीं भ्रीं स्वाहा ||
(नोट: यह अत्यंत तीव्र मंत्र है। इसका जाप निडर होकर और स्पष्ट उच्चारण के साथ करें।)
महाकाली मंत्र उच्चारण करने के काली कवच पढ़ें, दी गई यह महाविद्या महाकाली साधना ग्यारह दिनों की साधना है। महाकाली साधना करते समय साधक पूर्ण आस्था के साथ नियमों का पालन जरुर करें और नित्य जाप करने से पहले ऊपर दी गई संक्षिप्त पूजन विधि जरुर करें। साधक महाकाली साधना करने की जानकारी गुप्त रखें। ग्यारह दिनों के बाद मन्त्रों का जाप करने के बाद दिए गये मन्त्र जिसका आपने जाप किया हैं उस मन्त्र का दशांश (10% भाग) हवन अवश्य करें।
⚠️ महाविद्या महाकाली साधना हवन विधि (Havan Vidhi Rules)
हवन में छोटी काली मिर्च, पांच मेवा, शुद्ध घी व हवन सामग्री को मिलाकर आहुति दें। हवन के बाद महाकाली यंत्र को अपने घर से दक्षिण दिशा की तरफ पड़ने वाले शिव मंदिर में दान कर दें और बाकि बची हुई पूजा सामग्री को नदी या किसी पीपल के नीचे विसर्जन कर आयें। ऐसा करने से साधक की महाकाली साधना पूर्ण हो जाती हैं। और साधक के ऊपर माँ महाकाली देवी की कृपा सदैव बनी रही हैं। महाविद्या महाकाली साधना विधि कलियुग में कल्प वृक्ष के समान शीघ्र फल देने वाली बताई गई हैं।
🌟 प्रसिद्ध ज्योतिषी की सलाह: महाकाली साधना में ‘सुरक्षा कवच’ है अनिवार्य
प्रसिद्ध ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ पंडित ललित त्रिवेदी जी बताते हैं कि दस महाविद्याओं में महाकाली की ऊर्जा का स्तर सबसे प्रचंड होता है। जब कोई साधक इस साधना को शुरू करता है, तो उसके शरीर का तापमान बढ़ सकता है और नकारात्मक शक्तियां उसे डराने का प्रयास कर सकती हैं।
महाकाली साधना में 100% सफलता पाने और अपने आभामंडल (Aura) को नकारात्मक शक्तियों से बचाने के लिए, साधक को अपने गले में माता दुर्गा का साक्षात स्वरूप ‘9 मुखी रुद्राक्ष’ (9 Mukhi Rudraksha) या शिव का स्वरूप ’11 मुखी रुद्राक्ष’ अवश्य धारण करना चाहिए। इसके बिना उग्र साधनाएं कभी शुरू नहीं करनी चाहिए। रुद्राक्ष आपकी ऊर्जा को बांधकर रखता है और आपको एक अभेद्य सुरक्षा कवच प्रदान करता है। (सिद्ध 9 और 11 मुखी रुद्राक्ष’ (9 & 11 Mukhi Rudraksha) प्राप्त करने के लिए हमसे सपर्क करें)
⚠️ महाकाली साधना के 3 कड़े नियम (Strict Rules & Warnings)
यह कोई साधारण पूजा नहीं है, बल्कि एक सात्विक और तांत्रिक साधना है। इसमें कोई चूक भारी पड़ सकती है:
- निर्भयता (निडरता): महाकाली की साधना डरपोक लोगों के लिए नहीं है। साधना के दौरान अगर अजीब आवाजें आएं या कोई डरावना अनुभव हो, तो डरें नहीं, माता आपकी परीक्षा ले रही होती हैं।
- पूर्ण ब्रह्मचर्य: महाकाली साधना के इन 9 दिनों तक साधक को शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्ण (100%) ब्रह्मचर्य का पालन करना अनिवार्य है।
- अहंकार का त्याग: यह महाकाली साधना कभी भी किसी निर्दोष व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने (बुरे इरादे) के लिए न करें। इसका उद्देश्य केवल अपनी रक्षा और दुष्ट शत्रुओं का नाश होना चाहिए।
Mahakali Sadhana Vidhi 2026❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
Q1: क्या महिलाएं महाकाली की यह उग्र साधना कर सकती हैं?
Ans: जी हाँ, महिलाएं भी माँ काली की साधना कर सकती हैं। माता के लिए पुत्र और पुत्री एक समान हैं। बस मासिक धर्म (Periods) के दौरान इस साधना को रोक देना चाहिए।
Q2: महाकाली साधना पूरी होने के बाद यंत्र और माला का क्या करें?
Ans: नवरात्रि के बाद ‘महाकाली यंत्र’ को अपने पूजा घर या तिजोरी में रख दें। हकीक या रुद्राक्ष की माला को लाल कपड़े में लपेट कर सुरक्षित रख लें और जरूरत पड़ने पर दोबारा उसी से जाप करें।
Q3: क्या बिना गुरु के यह महाकाली साधना की जा सकती है?
Ans: अगर आपके कोई गुरु नहीं हैं, तो साधना शुरू करने से पहले भगवान शिव (महाकाल) को अपना मानसिक गुरु मान लें और उनसे साधना में सफलता का आशीर्वाद मांगें।
निष्कर्ष: माँ महाकाली की साधना जीवन के हर बड़े से बड़े तूफान को शांत करने की शक्ति रखती है। अगर आप शत्रुओं की चालों और तंत्र-मंत्र से हार चुके हैं, तो 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि में Freeupay.in पर बताई गई इस गुप्त तांत्रिक विधि को जरूर अपनाएं। माँ काली की कृपा से आपके जीवन के सारे कांटे हमेशा के लिए जलकर भस्म हो जाएंगे।
वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े
10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े
