वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rashi Anusar Somvati Amavasya Ke Upay : सोमवती अमावस्या के दिन अपनी राशि अनुसार अपनाएं ये उपाय, मिलेगी इन सब समस्या से मुक्ति

हमारी वेबसाइट FreeUpay.in (फ्री उपाय.इन) में रोजाना आने वाले व्रत त्यौहार की जानकारी के अलावा मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, साधना, व्रत कथा, ज्योतिष उपाय, लाल किताब उपाय, स्तोत्र आदि महत्वपूर्ण जानकारी उबलब्ध करवाई जाएगी सभी जानकारी का अपडेट पाने के लिए दिए गये हमारे WhatsApp Group Link (व्हात्सप्प ग्रुप लिंक) क्लिक करके Join (ज्वाइन) कर सकते हैं।

हर समस्या का फ्री उपाय (Free Upay) जानने के लिए हमारे WhatsApp Channel (व्हात्सप्प चैनल) से जुड़ें: यहां क्लिक करें (Click Here)

Rashi Anusar Somvati Amavasya Ke Upay
Rashi Anusar Somvati Amavasya Ke Upay

Rashi Anusar Somvati Amavasya Ke Upay : सोमवती अमावस्या के दिन अपनी राशि अनुसार अपनाएं ये उपाय, मिलेगी इन सब समस्या से मुक्ति सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को “सोमवती अमावस्या” के नाम से जाना जाता है। यह तिथि बड़ी संयोग से पड़ती है। इस कारण सोमवती अमावस्या को और अमावस्या की तुलना में अत्यंत पुण्य तिथि माना जाता है। सोमवार के दिन आराध्य भगवान शिव जी है। और ज्योतिष अनुसार सोमवार के दिन का स्वामी चंद्रमा ग्रह है जो की मन कारक होता है।

इसलिए सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या का मतलब मन सम्बन्धित सभी परेशानी को हल करना। सोमवती अमावस्या वाले दिन किये गये उपाय और अमावस्या की तुलना में बहुत जल्दी फल देते है। हमारे द्वारा बताये जा रहे राशि अनुसार सोमवती अमावस्या के उपाय को पढ़कर आप भी बहुत आसन तरीक़े से अपनी कुछ समस्या को सोमवती अमावस्या वाले दिन दूर कर सकते हैं।

मेष राशि के लिए सोमवती अमावस्या उपाय

यदि आपकी राशि मेष है तो सोमवती अमावस्या वाले दिन आपको अपने घर में हवन करवाऐं या स्वयं करें और साथ में भगवान शिव जी की पूजा अर्चना करें। ऐसा करने से आपको शारीरिक बल मिलेगा।

वृषभ राशि के लिए सोमवती अमावस्या उपाय

यदि आप वृषभ राशि के जातक है तो सोमवती अमावस्या वाले दिन सुबह नित्य कर्म से निवृत होकर किसी कुए में एक चम्मच कच्चा दूध डालें। ऐसा करने से वैवाहिक या प्रेम प्रसंग में लाभ होगा।

मिथुन राशि के लिए सोमवती अमावस्या उपाय

यदि आप मिथुन राशि के जातक है तो सोमवती अमावस्या वाली रात को पानी वाला नारियल लेकर उसके 5 बराबर टुकडे करके भगवान शिव जी को अर्पित कर दें।

कर्क राशि के लिए सोमवती अमावस्या उपाय

यदि आप कर्क राशि के जातक है तो सोमवती अमावस्या की रात में किसी मंदिर में जाकर अभिमंत्रित सफ़ेद धागा को धारण कर लें। मानसिक परेशानी समाप्त होगी।

सिंह राशि के लिए सोमवती अमावस्या उपाय

यदि आप सिंह राशि के जातक है तो सोमवती अमावस्या वाले दिन किसी काले कुत्ते को रोटी पर सरसों का तेल लगाकर खिलाये। ऐसा करने से आपके जीवन में चल रही समस्या से मुक्ति मिलेगी।

कन्या राशि के लिए सोमवती अमावस्या उपाय

यदि आप कन्या राशि के जातक है तो सोमवती अमावस्या की रात को एक नींबू लेकर उसे अपने सर से सात बार उल्टा उतारकर, चार बराबर भागों में काट कर किसी चौराहे पर रख दें। ऐसा करने से आपके जीवन में नौकरी या व्यवसाय में लाभ होगा।

तुला राशि के लिए सोमवती अमावस्या उपाय

यदि आप तुला राशि के जातक है तो सोमवती अमावस्या वाले दिन मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। ऐसा करने से आपके सारे कष्ट व पीड़ा समाप्त हो जाएगी।

वृश्चिक राशि के लिए सोमवती अमावस्या उपाय

यदि आप वृश्चिक राशि के जातक है तो सोमवती अमावस्या की रात को बहती हुई नदी के जल में पांच लाल रंग के फूल व पांच जलते हुए दीए प्रवाहित करें। ऐसा करने से आपको लाभ प्राप्त होगा।

धनु राशि के लिए सोमवती अमावस्या उपाय

यदि आप धनु राशि के जातक है तो सोमवती अमावस्या की रात को मंदिर में जाकर मिटटी के दिए में घी भरकर जलाएं। ऐसा करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी।

मकर राशि के लिए सोमवती अमावस्या उपाय

मकर राशि के जातक सोमवती अमावस्या की रात को एक नींबू अपने सर से सात बार उल्टा उतारकर व् उतारते हुए “ॐ श्री हनुमंते नम:” का जाप करते हुए चार बराबर भागों में काट कर किसी चौराहे पर जाकर चारों दिशा में फेंक आयें। ऐसा करने से आपको व्यापार या नौकरी में हो रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

कुंभ राशि के लिए सोमवती अमावस्या उपाय

यदि आपकी कुंभ राशि है तो इस सोमवती अमावस्या के दिन किसी काले कुत्ते को रोटी पर सरसों का तेल लगाकर खिलाये। आपके जीवन के सारे कष्ट दूर होगें।

मीन राशि के लिए सोमवती अमावस्या उपाय

मीन राशि के जातक सोमवती अमावस्या की रात को किसी मंदिर में जाकर केसर या हल्दी से रंगा हुआ अभिमंत्रित धागा धारण करें। विशेष रूप से लाभ प्राप्त होगा।

वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Call Us Now
WhatsApp
We use cookies in order to give you the best possible experience on our website. By continuing to use this site, you agree to our use of cookies.
Accept