WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maa Kamala Sadhana Vidhi 2026: Step-by-Step Guide &, Samagri List | माँ कमला साधना 2026: चैत्र नवरात्रि में करें ‘दस महाविद्या’ की यह गुप्त कमला साधना, जीवन से हमेशा के लिए मिट जाएगी गरीबी

Maa Kamala Sadhana Vidhi 2026: चैत्र नवरात्रि में करें ‘दस महाविद्या’ की यह गुप्त कमला साधना, जीवन से हमेशा के लिए मिट जाएगी गरीबी

Maa Kamala Sadhana Vidhi 2026: हमारे हिंदू धर्म और तंत्र शास्त्र में ‘दस महाविद्याओं’ (Ten Mahavidyas) की गई साधना को ब्रह्मांड की सबसे शक्तिशाली और तुरंत प्रभावी, फल देने वाली साधना माना जाता है। इन्हीं दस महाविद्याओं में सबसे अंतिम और 10वीं शक्ति हैं— ‘माँ कमला’ (Maa Kamala)

हमारी वेबसाइट FreeUpay.in (फ्री उपाय.इन) में रोजाना आने वाले व्रत त्यौहार की जानकारी के अलावा मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, साधना, व्रत कथा, ज्योतिष उपाय, लाल किताब उपाय, स्तोत्र आदि महत्वपूर्ण जानकारी उबलब्ध करवाई जाएगी सभी जानकारी का अपडेट पाने के लिए दिए गये हमारे WhatsApp Group Link (व्हात्सप्प ग्रुप लिंक) क्लिक करके Join (ज्वाइन) कर सकते हैं।

हर समस्या का फ्री उपाय (Free Upay) जानने के लिए हमारे WhatsApp Channel (व्हात्सप्प चैनल) से जुड़ें: यहां क्लिक करें (Click Here)

Maa Kamala Sadhana Vidhi
Maa Kamala Sadhana Vidhi 2026

माँ कमला साक्षात धन, ऐश्वर्य, सौंदर्य और परम सौभाग्य की अधिष्ठात्री देवी हैं। यह माता लक्ष्मी का ही तांत्रिक स्वरूप हैं। जो व्यक्ति भयंकर कर्ज, दरिद्रता (गरीबी) और व्यापार में लगातार हो रहे घाटे से टूट चुका है, उसके लिए ‘कमला साधना’ किसी चमत्कार से कम नहीं है।

ऑनलाइन सलाह (Online): कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन (Call Button) पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।

महत्वपूर्ण जानकारी: एक सिद्ध किया हुआ असली रूद्राक्ष आपकी दशा और दिशा दोनों बदल सकता हैं? अभी यहां से खरीदें

ऑफलाइन सलाह (Offline): कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए हमसे मिलने के लिए यहाँ तुरंत सम्पर्क करें: क्लिक हियर (Click Here)

आप गुप्त, चैत्र या शारदीय नवरात्रि में इस साधना की शुरुआत की जा सकती है। तंत्र शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि के 9 दिन इस ‘गुप्त साधना’ को सिद्ध करने का सबसे उत्तम समय होता है। Freeupay.in के इस विशेष लेख में जानिए माँ कमला की संपूर्ण साधना विधि, तांत्रिक मंत्र और इसके कड़े नियम।

🌟 माँ कमला साधना कब करे (When To Do Sadhana)

महाविद्या कमला साधना आप नवरात्रि या किसी भी शुक्ल पक्ष के शुक्रवार के दिन से शुरू कर सकते हैं। कमला साधना का समय रात्रि 9 बजे के बाद कर सकते हैं।

📿 माँ कमला साधना की संपूर्ण सामग्री (Sadhana Samagri List)

इस साधना को नवरात्रि के पहले दिन (19 मार्च) या किसी भी शुक्रवार की रात से शुरू किया जाता है। माँ कमला साधना शुरू करने से पहले यह तांत्रिक सामग्री जुटा लें:

साधना सामग्री (Items)महत्व (Significance)
माला का उपयोगमाँ कमला के मंत्रों का जाप केवल सिद्ध ‘कमलगट्टे की माला’ (Lotus Seed Mala) एवं मूंगे की माला (Coral Beads) पर ही किया जाता है।
आसन और वस्त्रलाल या गुलाबी रंग का रेशमी आसन और साधक के लिए लाल/गुलाबी वस्त्र।
यंत्र और चित्रसिद्ध ‘कमला यंत्र’ (Kamala Yantra) और कमल के फूल पर बैठी माँ कमला का चित्र।
पुष्प और नैवेद्यताजे गुलाब या कमल के फूल, और भोग के लिए सफेद मिठाई (खीर/बर्फी)।
दीपकशुद्ध घी (गाय का संभव हो तो) का एक बड़ा दीपक (जो पूरी साधना के दौरान जलता रहे)।

🙏 माँ कमला की गुप्त साधना विधि (Step-by-Step Sadhana Vidhi)

नवरात्रि के दौरान रोज़ रात को (9 बजे के बाद) यह साधना की जाती है। इस अचूक माँ कमला साधना विधि का पालन करें:

  • पवित्रीकरण: महाविद्या कमला साधना रात को स्नान करके साफ़ लाल या गुलाबी वस्त्र धारण करें। अपने घर में किसी एकान्त स्थान या पूजा कक्ष में पूर्व (East) या उत्तर (North) दिशा की ओर मुख करके लाल लाल ऊनी आसन पर बैठ जाएं।
  • यंत्र स्थापना: उसके बाद अपने सामने चौकी रखकर उस पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर उस पर माँ कमला का चित्र (फोटो) और ताम्र पत्र की प्लेट में एक कमल का पुष्प रखें उसके बाद उस पुष्प के बीच में सिद्ध प्राण प्रतिष्ठा युक्त “कमला यंत्र” को स्थापित करें। और उसके दाहिनी तरफ भगवान शिव जी की फोटो स्थापित करें। यंत्र को गंगाजल से स्नान कराएं।
  • संकल्प: अपने दाहिने हाथ में जल और गुलाब की पंखुड़ियां लेकर अपनी मनोकामना (कर्ज मुक्ति, धन प्राप्ति) आदि बोलें और जल जमीन पर छोड़ दें।
  • पंचोपचार पूजन: फोटो और यंत्र को गंगाजल से स्नान आदि करवाकर कुमकुम का तिलक लगाएं। कमल का फूल या गुलाब अर्पित करें। शुद्ध घी का दीपक और गुलाब की धूप जलाएं।
  • मंत्र जाप: अब मूंगे या कमलगट्टे की माला लेकर पूरे ध्यान और एकाग्रता के साथ माँ कमला के सिद्ध तांत्रिक मंत्र का रोज़ाना कम से कम 11 या 21 माला जाप करें।

जानें: रुद्राक्ष कौन-कौनसी समस्या को दूर कर सकता हैं?

सलाह: कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।

🔥 माँ कमला मंत्र जाप विधि (Mantra Jap Vidhi):

विनियोग: ॐ अस्य श्रीमहालक्ष्मी मन्त्रस्य भृगु ऋषि: निच्रच्छन्द: श्रीमहालक्ष्मी र्देवता श्रीं बीजं ह्रीं शक्ति: ऐं कीलकं श्रीमहालक्ष्मी प्रीत्यर्थे जपे विनियोग:।।

ऋष्यादि न्यास: बाएँ हाथ में जल लेकर दाहिने हाथ की समूहबद्ध, पांचों उंगलियों से नीचे दिए गये निम्न मंत्रो का उच्चारण करते हुए अपने भिन्न भिन्न अंगों को स्पर्श करते हुए ऐसी भावना मन में रखें कि वे सभी अंग तेजस्वी और पवित्र होते जा रहे हैं। ऐसा करने से आपके अंग शक्तिशाली बनेंगे और आपमें चेतना प्राप्त होती है। कमला साधना मंत्र:

भृगुऋषये नम: शिरसि (सर को स्पर्श करें)

निच्रच्छ्न्दसे नम: मुखे (मुख को स्पर्श करें)

श्रीमहालक्ष्मीदेवतायै नम: ह्रदये (ह्रदय को स्पर्श करें)

श्रीं बीजाय नम: गुहे (गुप्तांग को स्पर्श करें)

ह्रीं शक्तये नम: पादयो: (दोनों पैरों को स्पर्श करें)

ऐं कीलकाय नम: नाभौ (नाभि को स्पर्श करें)

विनियोगाय नम: सर्वांगे (पूरे शरीर को स्पर्श करें)

कर न्यास: अपने दोनों हाथों के अंगूठे से अपने हाथ की विभिन्न उंगलियों को स्पर्श करें, ऐसा करने से उंगलियों में चेतना प्राप्त होती है ।

श्रां अंगुष्ठाभ्यां नम:।

श्रीं तर्जनीभ्यां नम:।

श्रूं मध्यमाभ्यां नम:।

श्रैं अनामिकाभ्यां नम:।

श्रौं कनिष्ठिकाभ्यां नम:।

श्र: करतलकरपृष्ठाभ्यां नम:।

ह्र्दयादि न्यास: पुन: बाएँ हाथ में जल लेकर दाहिने हाथ की समूहबद्ध, पांचों उंगलियों से नीचे दिए गये निम्न मंत्रों के साथ शरीर के विभिन्न अंगों को स्पर्श करते हुए ऐसी भावना मन में रखें कि वे सभी अंग तेजस्वी और पवित्र होते जा रहे हैं। ऐसा करने से आपके अंग शक्तिशाली बनेंगे और आपमें चेतना प्राप्त होती है। कमला साधना मंत्र :

श्रां ह्रदयाय नम: (ह्रदय को स्पर्श करें)

श्रीं शिरसे स्वाहा (सर को स्पर्श करें)

श्रूं शिखायै वषट् (शिखा को स्पर्श करें)

श्रैं कवचाय हुम् (दोनों कंधों को स्पर्श करें)

श्रौं नेत्रत्रयाय वौषट् (दोनों नेत्रों को स्पर्श करें)

श्र: अस्त्राय फट् (अपने सर पर सीधा घुमाकर चारों दिशाओं में चुटकी बजाएं)

कमला ध्यान: इसके बाद दोनों हाथ जोड़कर माँ भगवती कमला का ध्यान करके, कमला माँ का पूजन करे धुप, दीप, चावल, पुष्प से तदनन्तर कमला महाविद्या मन्त्र का जाप करें।

कान्त्या कांचन सन्निभां हिमगिरी प्रख्यैश्चतुर्भिर्ग्गजै:।

हस्तोत्क्षिप्त हिरण्मयामृतघटै रासिच्यमानां श्रियम्॥

बिभ्राणां वरमब्ज युग्ममभयं हस्ते किरीटोज्ज्वम् ।

क्षौमाबद्धनितम्बबिम्बलसितां वन्देरविन्द स्थिताम ॥

🔥 माँ कमला का सिद्धि मंत्र (Sidhhi Mantra):

॥  ॐ ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं ह्सौ: जगत्प्रसूत्यै नम: ॥

या

सलाह: कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।

महत्वपूर्ण जानकारी: आपकी समस्या के अनुसार सिद्ध किये गये असली रूद्राक्ष यहां से खरीदें

🔥 माँ कमला का सिद्ध तांत्रिक बीज मंत्र (Tantric Mantra):

|| ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः ||

(नोट: यह अत्यंत तीव्र मंत्र है। इसका जाप पूरी श्रद्धा और स्पष्ट उच्चारण के साथ मानसिक या उपांशु रूप से करें।)

कमला मंत्र उच्चारण करने के कमला कवच पढ़ें, दी गई यह महाविद्या कमला साधना ग्यारह दिनों की साधना है। कमला साधना करते समय साधक पूर्ण आस्था के साथ नियमों का पालन जरुर करें और नित्य जाप करने से पहले ऊपर दी गई संक्षिप्त पूजन विधि जरुर करें। साधक कमला साधना करने की जानकारी गुप्त रखें। ग्यारह दिनों के बाद मन्त्रों का जाप करने के बाद दिए गये मन्त्र जिसका आपने जाप किया हैं उस मन्त्र का दशांश (10% भाग) हवन अवश्य करें।

⚠️ महाविद्या कमला साधना हवन विधि (Havan Vidhi Rules)

हवन में कमल गट्टे, लाल पुष्प, शुद्ध घी व हवन सामग्री को मिलाकर आहुति दें। हवन के बाद कमला यंत्र को एक साल के लिए वही रख दें जंहा आपने साधना की हैं, और बाकि बची हुई पूजा सामग्री को नदी या किसी पीपल के नीचे विसर्जन कर आयें। ऐसा करने से साधक की कमला साधना पूर्ण हो जाती हैं। और साधक के ऊपर माँ कमला देवी की कृपा सदैव बनी रही हैं। कमला साधना करने से साधक के जीवन में धन, धान्य, भूमि, वाहन, लक्ष्मी आदि की प्राप्ति होती है। धन से जुडी सारी समस्या समाप्त हो जाएगी।

🌟 प्रसिद्ध ज्योतिषी की सलाह: साधना में 100% सफलता का रहस्य

प्रसिद्ध ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ पंडित ललित त्रिवेदी जी बताते हैं कि दस महाविद्याओं की कोई भी साधना बिना ‘सुरक्षा कवच’ के बिना नहीं करनी चाहिए। माँ कमला की इस सात्विक और तांत्रिक साधना में ऊर्जा का स्तर बहुत ऊंचा होता है।

कमला साधना में 100% सफलता पाने और अपने आभामंडल (Aura) को नकारात्मक शक्तियों से बचाने के लिए, साधक को अपने गले में माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाने वाला ‘7 मुखी रुद्राक्ष’ (7 Mukhi Rudraksha) अवश्य धारण करना चाहिए। इसके साथ ही, जिस मूंगे या कमलगट्टे की माला से आप जाप विधि कर रहे हैं, वह प्राण-प्रतिष्ठित (Energized) होनी चाहिए, अन्यथा कमला मंत्र का पूरा फल प्राप्त नहीं होता है। (सिद्ध 7 मुखी रुद्राक्ष’ (7 Mukhi Rudraksha) प्राप्त करने के लिए हमसे सपर्क करें)

⚠️ महाविद्या कमला साधना के 3 कड़े नियम (Strict Rules)

यह एक सात्विक और तांत्रिक और गुप्त साधना है, इसलिए इसमें कोई भी चूक नहीं होनी चाहिए:

  1. पूर्ण ब्रह्मचर्य: इस कमला साधना के इन 9 दिनों (नवरात्रि) तक साधक को शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालन करना अनिवार्य है।
  2. गुप्त रखें: यह एक ‘गुप्त साधना’ है। आप यह साधना कर रहे हैं, इसके बारे में परिवार के सदस्यों के अलावा किसी बाहरी व्यक्ति (दोस्तों या पड़ोसियों) को बिल्कुल न बताएं।
  3. सात्विक आहार: साधना काल में मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन और बाहर का भोजन पूर्णतः वर्जित है। हो सके तो एक समय ही सात्विक भोजन ग्रहण करें।

Maa Kamala Sadhana Vidhi 2026❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1: यह माँ कमला साधना कितने दिनों तक करनी चाहिए?

Ans: सर्वोत्तम फल के लिए यह माँ कमला साधना चैत्र नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक (19 मार्च से 27 मार्च तक) करनी चाहिए। इसके अलावा इसे 11 या 21 दिनों का संकल्प लेकर भी किया जा सकता है।

Q2: क्या महिलाएं माँ कमला की साधना कर सकती हैं?

Ans: जी हाँ, महिलाएं भी यह साधना कर सकती हैं। लेकिन मासिक धर्म (Periods) के दौरान इस साधना को रोक देना चाहिए और शुद्ध होने के बाद पुनः वहीं से शुरू करना चाहिए।

Q3: माँ कमला साधना पूरी होने के बाद यंत्र और माला का क्या करें?

Ans: माँ कमला साधना संपन्न होने के बाद ‘कमला यंत्र’ को अपनी तिजोरी (Safe) या व्यापारिक स्थल के गल्ले में लाल कपड़े में बांधकर रख दें। कमलगट्टे की माला को मंदिर में सुरक्षित रख लें और रोज़ उसी से 1 माला जाप करें।

निष्कर्ष: माँ कमला की साधना रंक को भी राजा बनाने की शक्ति रखती है। अगर आप जीवन के हर मोर्चे पर हार चुके हैं, तो गुप्त, चैत्र या शारदीय नवरात्रि में Freeupay.in पर बताई गई इस गुप्त तांत्रिक विधि को जरूर अपनाएं। माँ कमला की कृपा से 2026 में आपके जीवन से दरिद्रता का हमेशा के लिए नाश हो जाएगा।

वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Call Us Now
WhatsApp
We use cookies in order to give you the best possible experience on our website. By continuing to use this site, you agree to our use of cookies.
Accept