Maa Siddhidatri Puja Vidhi Navratri 9th Day 2025 : नवरात्रि के नौवें दिन ऐसे करें देवी माता सिद्धिदात्री की पूजा मिलती है समस्त शोक, रोग एवं भय से मुक्ति

Maa Siddhidatri Puja Vidhi Navratri 9th Day 2025 : नवरात्रि के नौवें दिन ऐसे करें देवी माता सिद्धिदात्री की पूजा मिलती है समस्त शोक, रोग एवं भय से मुक्ति अपने भक्तों को सब प्रकार की सिद्धियां प्रदान करने वाली और सर्व सिद्धियों की दाता “माँ सिद्धिदात्री” देवी माँ दुर्गा का नौवां व अंतिम स्वरुप हैं। नवमी के दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा और कन्या पूजन के साथ ही नवरात्रों का समापन होता है।

Maa Siddhidatri Puja Vidhi Navratri 9th Day 2025
Maa Siddhidatri Puja Vidhi Navratri 9th Day 2025

Maa Siddhidatri Puja Vidhi Navratri 9th Day 2025 : नवरात्रि के नौवें दिन ऐसे करें देवी माता सिद्धिदात्री की पूजा मिलती है समस्त शोक, रोग एवं भय से मुक्ति मार्कंडेय पुराण के अनुसार देवी सिद्धिदात्री के पास अणिमा, महिमा, प्राप्ति, प्रकाम्य, गरिमा, लघिमा, ईशित्व और वशित्व यह आठ सिद्धियां हैं। देवी पुराण के मुताबिक सिद्धिदात्री की उपासना करने का बाद ही शिव जी ने सिद्धियों की प्राप्ति की थी जिस कारण इनका नाम सिद्धदात्री पड़ा है।

सिद्धिदात्री पूजा विधि

पहले जातक को जल्दी उठकर नित्य कर्म से निवृत होकर स्नान करके साफ़ वस्त्र धारण करके माँ सिद्धिदात्री की फोटो या प्रतिमा स्थापित करके पंचामृत (दूध, दही, शर्करा, घृत, व मधु) से स्नान करायें और माता सिद्धिदात्री को प्रसाद, नवरस युक्त भोजन, नौ प्रकार के पुष्प और नौ प्रकार के ही फल करें। उसके बाद फिर सर्वप्रथम कलश की पूजा व उसमें स्थपित सभी देवी-देवताओं का ध्यान करना चाहिए। सिद्धिदात्री माता की कथा, दुर्गा चालीसा, दुर्गा स्तुति और दुर्गा स्तोत्र का पाठ करें। फिर माता सिद्धिदात्री की घी व कपूर से आरती करें। उसके बाद नीचे बताये गये सिद्धिदात्री पूजा मंत्र का उच्चारण करते हुए 108 बार हवनकुण्ड में आहुति दें। इसके बाद नवग्रह शांति के लिए प्रार्थना करें और हवनकुण्ड के चारों तरफ जल अर्पित करें।

माँ सिद्धिदात्री पूजा मंत्र

ॐ देवी सिद्धिदात्र्यै नमः॥

ऊँ ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे स्वाहा॥

सिद्धिदात्री का भोग

नवमी तिथि पर माता सिद्धिदात्री देवी को विभिन्न प्रकार के अनाजों का भोग लगाने और गरीबों को दान करने से लोग-परलोक में आनंद व वैभव की प्राप्ति होती है।

सिद्धिदात्री पूजा के लाभ व फायदे

सिद्धिदात्री पूजा से साधक के सभी शत्रु पक्ष और झूठे कोर्ट केस से मुक्ति मिलती है।

माँ सिद्धिदात्री देवी की उपासना करने जातक के समस्त शोक, रोग एवं भय से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं।

जातक की कुंडली का छठा भाव और ग्यारहवां भाव को मजबूत करने के लिए सिद्धिदात्री पूजा का विशेष महत्व हैं।

Maa Siddhidatri Puja Vidhi Navratri 9th Day 2025 Check

10 साल उपाय के साथ लाल किताब कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: यहां क्लिक करें

वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: यहां क्लिक करें

नवरात्रि संबधित जानकारी के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप्स से: यहां से जुड़ें

Leave a Comment