Mata Mahagauri Ki Aarti : नवरात्रि के आठवें दिन माँ महागौरी देवी की आरती करने से प्रसन्न होंगी देवी

Mata Mahagauri Ki Aarti : नवरात्रि के आठवें दिन माँ महागौरी देवी की आरती करने से प्रसन्न होंगी देवी नवरात्रि के आठवें दिन देवी महागौरा की पूजा की जाती है यह शिव जी की अर्धांगिनी है कठोर तपस्या के बाद देवी ने शिव जी को अपने पति के रुप में प्राप्त किया था शंख और चन्द्र के समान अत्यंत श्वेत वर्ण धारी “माँ महागौरी” माँ दुर्गा का आठवां स्वरुप हैं यह भक्तों के सारे पापों को जला देनेवाली और आदिशक्ति मां दुर्गा की नौ शक्तियों की आठवीं स्वरूपा महागौरी की पूजा नवरात्र के अष्टमी तिथि को किया जाता है।

Mata Mahagauri Ki Aarti
Mata Mahagauri Ki Aarti

महागौरी आरती

जय महागौरी जगत की माया। जय उमा भवानी जय महामाया॥

हरिद्वार कनखल के पासा। महागौरी तेरा वहा निवास॥

चन्द्रकली और ममता अम्बे। जय शक्ति जय माँ जगदम्बे॥

भीमा देवी विमला माता। कौशिक देवी जग विख्यता॥

हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा। महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा॥

सती (सत) हवन कुंड में था जलाया। उसी धुएं ने रूप काली बनाया॥

बना धर्म सिंह जो सवारी में आया। तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया॥

तभी माँ ने महागौरी नाम पाया। शरण आनेवाले का संकट मिटाया॥

शनिवार को तेरी पूजा जो करता। माँ बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता॥

भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो। महागौरी माँ तेरी हरदम ही जय हो॥

Mata Mahagauri Ki Aarti Check

10 साल उपाय के साथ लाल किताब कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: यहां क्लिक करें

वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: यहां क्लिक करें

नवरात्रि संबधित जानकारी के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप्स से: यहां से जुड़ें

Leave a Comment