Navratri Day 1 Puja Vidhi 2025: Step-by-Step नवरात्रि पहला दिन: माँ शैलपुत्री पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती नवरात्रि पर्व के पहले दिन मां शैलपुत्री देवी की पूजा करने का विधान है। हिन्दू धर्म के मान्यता अनुसार कहा जाता है कि माता शैलपुत्री देवी ने पर्वत राज हिमालय के घर जन्म लिया था। मां शैलपुत्री के दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल है।
देवी मां के माथे पर चंद्रमा सुशोभित है सफेद वस्त्र धारण की हुईं इन देवी के चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती है माना जाता है कि देवी शैलपुत्री की आराधना करने से तामसिक तत्वों से मुक्ति मिलती है नवरात्र के पहले दिन उनकी आराधना करना बहुत शुभ माना जाता है कहते हैं कि माता शैलपुत्री का नाम लेने से घर में पवित्रता आती है।
Maa Shailputri Puja Vidhi Navratri 1st Day 2025: मां शैलपुत्री पूजा, इस रंग का भोग लगाने से मां होंगी खुश, जानें मुहूर्त और मंत्र
हमारी वेबसाइट FreeUpay.in (फ्री उपाय.इन) में रोजाना आने वाले व्रत त्यौहार की जानकारी के अलावा मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, साधना, व्रत कथा, ज्योतिष उपाय, लाल किताब उपाय, स्तोत्र आदि महत्वपूर्ण जानकारी उबलब्ध करवाई जाएगी सभी जानकारी का अपडेट पाने के लिए दिए गये हमारे WhatsApp Group Link (व्हात्सप्प ग्रुप लिंक) क्लिक करके Join (ज्वाइन) कर सकते हैं।
हर समस्या का फ्री उपाय (Free Upay) जानने के लिए हमारे WhatsApp Channel (व्हात्सप्प चैनल) से जुड़ें: यहां क्लिक करें (Click Here)

🕉️ नवरात्रि पहला दिन: घर पर ऐसे करें माँ शैलपुत्री की पूजा (संपूर्ण विधि) | Navratri Day 1: Complete Shailputri Puja Method
Shailputri Puja Items List 2025: माँ शैलपुत्री पूजा सामग्री लिस्ट 2025
नवरात्रि प्रथम दिन माँ शैलपुत्री पूजा विधि में श्री दुर्गा माँ / माँ शैलपुत्री देवी की प्रतिमा या फोटो, कलावा, लाल कपड़ा, चौकी, कलश, कुमकुम, सफ़ेद झंडा, पान-सुपारी, कपूर, जौ, नारियल, जायफल, लौंग, मिश्री, बताशे, आम के पत्ते, कलावा, केले, घी, धूप, दीपक, एक छोटी चुनरी, एक बड़ी चुनरी, माता का श्रृंगार का सामान, देवी की प्रतिमा या फोटो, सफ़ेद फूलों का हार या पुष्प, उपला, सूखे मेवे, मिठाई, लाल फूल और गंगाजल आदि।
नवरात्रि के पहले दिन की सबसे सरल शैलपुत्री पूजा विधि (घर पर) | Shailputri Puja Method for the First Day of Navratri
नवरात्र के पहले दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर नित्य कर्म से निवृत होकर स्नान आदि करके साफ कपड़े धारण करें उसके बाद शुभ मुहूर्त में घटस्थापना और कलश स्थापना करने बाद माता शैलपुत्री के रूप का ध्यान करके व्रत का संकल्प लें उसके बाद घी का दीपक जलाकर धूपबत्ती जलाए मां शैलपुत्री देवी को सफेद रंग की वस्तुएं अत्यत प्रिय हैं, इसलिए मां को सफेद वस्त्र पहनाये या चढ़ाये उसके बाद सफेद पुष्प अर्पित करें।
उसके बाद सफेद रंग की मिठाई का और घी का भोग लगाये उसके बाद नीचे बताये गये मां शैलपुत्री पूजा मंत्र की एक माला का जाप करके शैलपुत्री माता की कथा, दुर्गा चालीसा, दुर्गा स्तुति और दुर्गा स्तोत्र का पाठ करें फिर माता शैलपुत्री की आरती करें शैल शब्द का अर्थ होता है पत्थर और पत्थर को दृढ़ता का प्रतीक माना जाता है इसीलिए मां शैलपुत्री देवी की उपासना से जीवन में स्थिरता और दृढ़ता आती है।
माँ शैलपुत्री का मंत्र | Shailputri Mantra Lyrics
-ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः॥
-वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारुढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री को क्या भोग लगाएं? जानें सही विधि | Shailputri Favorite Bhog
👉 प्रतिपदा तिथि पर मां शैलपुत्री को गाय का घी का भोग लगाकर और दान करने से रोगी को कष्टों से मुक्ति मिलती है तथा शरीर निरोगी होता है।
मां शैलपुत्री पूजा के लाभ व फायदे: Benefits of Shailputri Puja
👉 मां शैलपुत्री देवी की उपासना करने से कन्याओं को उत्तम वर की प्राप्ति होती है।
👉 जातक के जीवन में इस स्वरूप की उपासना से स्थिरता और दृढ़ता आती है।
👉 जिस व्यक्ति को बिमारियों ने घेरा हुआ हो तो मां शैलपुत्री पूजा व्यक्ति का मन एवं शरीर दोनों ही निरोगी रहता है।
👉 मां शैलपुत्री पूजा करने से जातक के जीवन में चंद्रमा के द्वारा पड़ने वाले बुरे प्रभावों से मुक्ति मिलती हैं।

वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े
10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े