Navratri Day 2 Puja Vidhi 2025: Step-by-Step नवरात्रि दूसरा दिन: माँ ब्रह्मचारिणी पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती नवरात्रि पर्व के दुसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा करने का विधान है हिन्दू धर्म के मान्यता अनुसार कहा जाता है कि माता ब्रह्मचारिणी देवी माता पार्वती का अविवाहित रूप माना जाता है माता ब्रह्मचारिणी देवी के दाहिने हाथ में जप की माला और बाएं हाथ में कमण्डलु है ब्रह्मचारिणी का अर्थ है आचरण करने वाली अर्थात तपस्या करने वाली। माँ के इस स्वरूप की पूजा करने से जीवन में सफलता प्राप्त होती है माँ के आशीर्वाद से व्यक्ति के अंदर तप, त्याग, संयम और सदाचार जैसे गुणों की वृद्धि होती है।
Maa Brahmacharini Puja Vidhi Navratri 2nd Day 2025: माँ ब्रह्मचारिणी पूजा, इस रंग का भोग लगाने से माँ होंगी खुश, जानें मुहूर्त और मंत्र
हमारी वेबसाइट FreeUpay.in (फ्री उपाय.इन) में रोजाना आने वाले व्रत त्यौहार की जानकारी के अलावा मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, साधना, व्रत कथा, ज्योतिष उपाय, लाल किताब उपाय, स्तोत्र आदि महत्वपूर्ण जानकारी उबलब्ध करवाई जाएगी सभी जानकारी का अपडेट पाने के लिए दिए गये हमारे WhatsApp Group Link (व्हात्सप्प ग्रुप लिंक) क्लिक करके Join (ज्वाइन) कर सकते हैं।
हर समस्या का फ्री उपाय (Free Upay) जानने के लिए हमारे WhatsApp Channel (व्हात्सप्प चैनल) से जुड़ें: यहां क्लिक करें (Click Here)

🕉️ नवरात्रि दूसरा दिन: घर पर ऐसे करें माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा (संपूर्ण विधि) | Navratri Day 2: Complete Brahmacharini Puja Method
Brahmacharini Puja Items List 2025: माँ ब्रह्मचारिणी पूजा सामग्री लिस्ट 2025
माँ ब्रह्मचारिणी देवी पार्वती का दूसरा स्वरूप है माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से पहले जातक को जल्दी उठकर नित्य कर्म से निवृत होकर स्नान करके साफ वस्त्र धारण करके ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा करें ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा करने से पहले व्यक्ति को कलश देवता और भगवान श्री गणेश जी का विधिवत पूजन करें भगवान गणेश जी को फूल, अक्षत, रोली, चंदन आदि अर्पित करें और सबसे पहले उन्हें भोग लगाएं प्रसाद के पश्चात आचमन और फिर पान, सुपारी भेंट करें फिर कलश देवता के पूजन के साथ नवग्रह, नगर देवता, ग्राम देवता आदि की पूजा भी करें फिर इसके बाद माँ ब्रह्मचारिणी देवी की विधिवत पूजा करें।
नवरात्रि के दुसरे दिन की सबसे सरल ब्रह्मचारिणी पूजा विधि (घर पर) | Brahmacharini Puja Method for the Second Day of Navratri
माँ ब्रह्मचारिणी पूजा के समय अपने हाथों में एक फूल लेकर प्रार्थना करते हुए बताये गये मंत्र का उच्चारण करें: “दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू. देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।” मन्त्र के जप के बाद देवी को पंचामृत (दूध, दही, शर्करा, घृत, व मधु) से स्नान करायें और उन्हें फूल, अक्षत, कुमकुम, सिन्दुर, पान, सुपारी आदि सामग्री अर्पित करें उसके बाद नीचे बताये गये ब्रह्मचारिणी पूजा मंत्र की एक माला का जाप करके ब्रह्मचारिणी माता की कथा, दुर्गा चालीसा, दुर्गा स्तुति और दुर्गा स्तोत्र का पाठ करें फिर माता ब्रह्मचारिणी की घी व कपूर से आरती करें फिर अंत में माँ ब्रह्मचारिणी को मिठाई का भोग या चीनी का भोग लगाकर ब्रह्मचारिणी पूजा समापन करें।
माँ ब्रह्मचारिणी पूजा मंत्र | Brahmacharini Mantra Lyrics
– ॐ देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः॥
नवरात्रि के दुसरे दिन माँ ब्रह्मचारिणी को क्या भोग लगाएं? जानें सही विधि | Brahmacharini Favorite Bhog
👉 द्वितीया तिथि पर माँ ब्रह्मचारिणी देवी को शक्कर का भोग लगाये और उसका दान करने से साधक को लंबी उम्र की प्राप्ति होती है।
माँ ब्रह्मचारिणी पूजा के लाभ व फायदे: Benefits of Brahmacharini Puja
👉 मां ब्रह्मचारिणी देवी की उपासना करने से व्यक्ति के अन्दर तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार, संयम की वृद्धि होती है।
👉 जातक के जीवन के सभी प्रकार के कष्टों से छुटकारा मिलता है।
👉 जिस व्यक्ति को वायु संबंधी और मूत्र संबंधी बिमारियों ने घेरा हुआ हो तो माता ब्रह्मचारिणी पूजा करने से लाभ मिलता रहता है।
👉 अपनी स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए माँ ब्रह्मचारिणी पूजा अवश्य करनी चाहिए।
👉 ब्रह्मचारिणी पूजा से साधक को लंबी उम्र की प्राप्ति होती है।

वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े
10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े