Shardiya Navratri Kalash Ghatasthapana Muhurat 2025: Step-by-Step Guide शारदीय नवरात्रि 2025 कलश स्थापना मुहूर्त: जानें सही तिथि, शुभ समय और विधि यह तो आप सब जानते हो की नवरात्र साल में 2 बार आते है एक तो चैत्र शुक्ल के और दुसरे आश्विन शुक्ल के शारदीय नवरात्र नवरात्र का पर्व पुरे नौ दिन मनाया जाता है इन दिनों श्री दुर्गा माँ के नौ रूपों की पूजा होती है इसी नवदुर्गा और नौ दिन की पूजा के कारन इससे नवरात्र कहा जाता है यदि जो कोई भी व्यक्ति नो दिनों तक सच्चे मन से श्री दुर्गा माँ उपासना करता है उसके सारे विघ्न का नाश होता है और सारे कष्ट दूर हो जाते है।
नवरात्र के नौ दिन प्रात:, मध्याह्न और संध्या के समय भगवती दुर्गा की पूजा करनी चाहिए श्रद्धानुसार अष्टमी या नवमी के दिन हवन और कुमारी पूजा कर भगवती को प्रसन्न करना चाहिए हमारे द्वारा बताये जा रहे शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त 2025 को पढ़कर आप भी शुभ मुहूर्त में शारदीय नवरात्रि की घटस्थापना करके माँ दुर्गा जी को खुश कर सकते हैं।
शारदीय नवरात्रि 2025: प्रतिपदा तिथि कब से कब तक? जानें सही समय | Shardiya Navratri Kalash Sthapana Date & Time 2025
हमारी वेबसाइट FreeUpay.in (फ्री उपाय.इन) में रोजाना आने वाले व्रत त्यौहार की जानकारी के अलावा मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, साधना, व्रत कथा, ज्योतिष उपाय, लाल किताब उपाय, स्तोत्र आदि महत्वपूर्ण जानकारी उबलब्ध करवाई जाएगी सभी जानकारी का अपडेट पाने के लिए दिए गये हमारे WhatsApp Group Link (व्हात्सप्प ग्रुप लिंक) क्लिक करके Join (ज्वाइन) कर सकते हैं।
हर समस्या का फ्री उपाय (Free Upay) जानने के लिए हमारे WhatsApp Channel (व्हात्सप्प चैनल) से जुड़ें: यहां क्लिक करें (Click Here)

🧿 लैब सर्टिफाइड और अभिमंत्रित सिद्ध रुद्राक्ष पाने के लिए तुरंत कॉल करें मोबाइल नंबर: 9667189678
🕉️ शारदीय नवरात्रि 2025: घर पर ऐसे करें कलश स्थापना, जानें शुभ मुहूर्त और संपूर्ण विधि | Shardiya Navratri Puja Muhurat 2025
Shardiya Navratri 2025 Date: शारदीय नवरात्रि कब है? 2025
इस साल शारदीय नवरात्रि की कलश घटस्थापना 22 सितम्बर, 2025 वार सोमवार से शुरू होकर 01 अक्टूबर, 2025 वार बुधवार को समाप्त होगें।
Shardiya Navratri Ghatasthapana Muhurat 2025: शारदीय नवरात्रि 2025 कलश स्थापना मुहूर्त
इस बार शारदीय मास के शुक्ल पक्ष में नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि 22 सितम्बर, 2025 की रात्रि 02:56 बजे तक रहेगी देवीपुराण के अनुसार द्विस्वभाव लग्न में प्रातः काल में देवी का आवाहन और घटस्थापना करने का विधान हैं प्रतिपदा के दिन वैधृति योग को वर्जित बताया गया हैं, परन्तु अभिजित मुहूर्त में करने के शास्त्र निर्दश हैं।
👉 शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त 2025 शुभ मुहूर्त सुबह 06:19 से सुबह 07:49 बजे तक श्रेष्ठ मुहूर्त में नवरात्रि कलश स्थापना कर सकते हो।
शारदीय नवरात्रि 2025 कलश स्थापना चौघड़िया मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना चौघड़िया मुहूर्त के अनुसार-
सुबह 06:15 से सुबह 07:46 बजे तक (अमृत चौघड़िया में)
सुबह 09:17 से सुबह 10:48 बजे तक (शुभ चौघड़िया में)
सुबह 11:55 बजे से दोपहर 12:43 बजे तक (अभिजीत चौघड़िया में)
दोपहर 01:50 बजे से संध्या 06:23 बजे तक (चर/लाभ/अमृत चौघड़िया में)
👉 यहां ऊपर हम आपको शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त 2025 शुभ मुहूर्त के बारे में बता रहे हैं।
Sharadiya Navratri Dates 2025: शारदीय नवरात्रि 2025 तिथियां
| 22 सितम्बर, 2025 | वार, सोमवार (शारदीय नवरात्रि पहला दिन) | नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि को देवी के शैलपुत्री रूप का पूजन किया जाता है। |
| 23 सितम्बर, 2025 | वार, मंगलवार (शारदीय नवरात्रि दूसरा दिन) | द्वितीया तिथि को देवी ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा की जाती है। |
| 24 सितम्बर, 2025 | वार, बुधवार (शारदीय नवरात्रि तीसरा दिन) | तृतीया तिथि को देवी दुर्गा के चन्द्रघंटा रूप की आराधना की जाती है। |
| 25 सितम्बर, 2025 | वार, गुरुवार (शारदीय नवरात्रि तीसरा दिन) | तृतीया तिथि को देवी दुर्गा के चन्द्रघंटा रूप की आराधना की जाती है। |
| 26 सितम्बर, 2025 | वार, शुक्रवार (शारदीय नवरात्रि चौथा दिन) | चतुर्थी तिथि को मां भगवती के देवी कूष्मांडा रूप की उपासना की जाती है। |
| 27 सितम्बर, 2025 | वार, शनिवार (शारदीय नवरात्रि पांचवां दिन) | पंचमी तिथि को भगवान कार्तिकेय की माता स्कंदमाता रूप की पूजा की जाती है। |
| 28 सितम्बर, 2025 | वार, रविवार (शारदीय नवरात्रि छठा दिन) | शुक्ल षष्ठी को मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। |
| 29 सितम्बर, 2025 | वार, सोमवार (शारदीय नवरात्रि सातवाँ दिन) | सप्तमी तिथि को मां कालरात्रि रूप की पूजा की जाती है। |
| 30 सितम्बर, 2025 | वार, मंगलवार (शारदीय नवरात्रि आठवां दिन) | अष्टमी तिथि को मां महागौरी रूप की पूजा की जाती है इस दिन बहुत से लोग कन्या पूजन भी कर देते है। |
| 01 अक्टूबर, 2025 | वार, बुधवार (शारदीय नवरात्रि नौवां दिन) | नवमी तिथि को देवी सिद्धदात्री रूप की पूजा की जाती है इस दिन नवदुर्गा पूजा का अनुष्ठान और पूजा पूर्ण हो जाती है। इस दिन अधिकांश लोग कन्या पूजन करते है। |
| 02 अक्टूबर, 2025 | वार, गुरुवार | दशमी तिथि को नवरात्रि दुर्गा विसर्जन का कार्यक्रम किया जाता हैं। इस दिन विजय दशमी का पर्व मनाया जाता हैं। परन्तु नवरात्रि दुर्गा विसर्जन का कार्यक्रम शारदीय नवरात्रि में किया जाता हैं। साथ में दशमी तिथि दशहरा यानी विजयादशमी का कार्यक्रम किया जाता हैं। |
शारदीय नवरात्रि पूजा से जुड़ी कुछ विशेष बात
👉 १. यदि श्रद्धालु नवरात्र में प्रतिदिन पूजा नही कर सकता है तो अष्टमी वाले दिन विशेष पूजा करके वह सभी फल प्राप्त कर सकता है।
👉 २. यदि श्रद्धालु पूरे नवरात्र में उपवास ना कर सके तो तीन दिन उपवास करने भी सभी फल प्राप्त कर सकता है जिनमे नवरात्र के प्रथम दिन और अष्टमी व नवमी का व्रत करते हैं। शास्त्रों के अनुसार यह भी मान्य है।
👉 ३. नवरात्र व्रत पूर्ण रूप से देवी पूजन, हवन, कुमारी पूजन और ब्राह्मण भोजन से ही पूरा होता है।
इस शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना पर माँ श्री दुर्गा का किससे होगा
👉 आगमन रविवार व सोमवार को हाथी से
👉 शनिवार व मंगलवार को घोड़ा से
👉 गुरुवार व शुक्रवार को पालकी से
👉 बुधवार को नौका आगमन से
🕉️ नवरात्रि व्रत कथा: 9 दिनों की संपूर्ण कथा, पूजा विधि और महत्व (2025)
🕉️ शारदीय नवरात्रि 2025: जानें संपूर्ण पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और सामग्री लिस्ट
🕉️ नवरात्रि 2025 के अचूक उपाय: धन, सफलता और सुख के लिए करें ये नवरात्रि के उपाय
🕉️ राशि अनुसार करें ये अचूक उपाय (मेष से मीन), पूरी होगी हर मनोकामना
🕉️ नवरात्र का पहला दिन, शैलपुत्री व्रत कथा, पूजा विधि, मंत्र, स्तोत्र, कवच और आरती
इस शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना पर माँ श्री दुर्गा का किससे होगा प्रस्थान
👉 रविवार व सोमवार भैंसा से
👉 शनिवार और मंगलवार को सिंह से
👉 बुधवार व शुक्रवार को गज हाथी से
👉 गुरुवार को नर वाहन पर प्रस्थान

वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े
10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े
