Sunderkand Path Benefits in Hindi | हर समस्या का समाधान है सुन्दरकाण्ड पाठ, जानें इसके अद्भुत लाभ और नियम हिन्दू धर्म में अनगिनत देव और देवी है जिनकी उपासना सम्पूर्ण विश्व भर में की जाती है। हिन्दू धर्म की सबसे ख़ास बात यह है कि यह आपको स्वतंत्रता देता है। आप अपनी रूचि और आस्था के अनुरूप किसी भी देव या देवी को अपने ईष्ट देव के रूप में स्वीकार कर उनकी आराधना कर सकते है। श्री राम भक्त हनुमान जी की भक्ति कलियुग में बढ़-चढ़ कर की जाती है। जो भक्त हनुमान जी की भक्ति करते है वे सुन्दरकाण्ड के विषय में भी अवश्य ही परिचित होंगे।
सुन्दर कांड पाठ करने के अनेकों लाभ है जो भक्त को फलीभूत करते है। यह एक भक्त की श्रद्धा और विश्वास भाव पर निर्भर करता है कि वह किस प्रकार से हनुमान जी आराधना करता है। हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमान अष्टक, हनुमान मंत्र, हनुमान जी की आरती, मानस पूजा और सुन्दरकाण्ड ये सभी माध्यम हो सकते है हनुमान जी आराधना करने के आज हम आपको Sunderkand Path Benefits के विषय में जानकारी देने वाले है।
10 Miraculous Sunderkand Path Benefits for Success & Protection: भय, रोग और संकट दूर करने वाले सुन्दरकाण्ड पाठ के अचूक फायदे
हमारी वेबसाइट FreeUpay.in (फ्री उपाय.इन) में रोजाना आने वाले व्रत त्यौहार की जानकारी के अलावा मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, साधना, व्रत कथा, ज्योतिष उपाय, लाल किताब उपाय, स्तोत्र आदि महत्वपूर्ण जानकारी उबलब्ध करवाई जाएगी सभी जानकारी का अपडेट पाने के लिए दिए गये हमारे WhatsApp Group Link (व्हात्सप्प ग्रुप लिंक) क्लिक करके Join (ज्वाइन) कर सकते हैं।
हर समस्या का फ्री उपाय (Free Upay) जानने के लिए हमारे WhatsApp Channel (व्हात्सप्प चैनल) से जुड़ें: यहां क्लिक करें (Click Here)
सुन्दरकाण्ड रामचरित मानस का ही एक अध्याय है जिसमें सिर्फ और सिर्फ हनुमान जी शक्ति और उनकी विजय का वर्णन है। सुनने में मन को शांति देने वाला व कर्णप्रिय है।
- सुन्दरकाण्ड पाठ को एक बार पढ़ने में लगभग एक घंटे का समय लगता है। इसलिए प्रतिदिन समय न होने पर आप सुन्दरकाण्ड पाठ को मंगलवार और शनिवार को कर सकते है।
- सुन्दरकांड पाठ पढ़ने से पहले दिन से ही मन को शांति का अनुभव होने लगता है। मन से नकारात्मक विचार दूर होते है।
- स्वयं के आत्मविश्वास को मजबूत बनाने हेतु आप सुन्दरकाण्ड पाठ को अनुवाद सहित पढ़े।
- घर से नकारात्मक शक्तियां (negative energies) दूर करने हेतु आप सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन कर सकते है।
- जो भक्त नियमित रूप से सुन्दरकाण्ड पाठ करते है वे हनुमान जी के प्रिय बनते है, ऐसे भक्तों पर हनुमान जी आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।
- जो भक्त लम्बे समय से सुन्दरकाण्ड पाठ प्रतिदिन कर रहे है, साथ में हनुमान जी के नियमों का पालन भी करते है, हनुमान जी की अद्रश्य शक्तियां ऐसे भक्त के सदैव आस-पास रहती है जो उसकी हमेशा रक्षा करती है। ऐसे भक्त चाहकर भी हनुमान जी के नियमों का उल्लंघन नहीं कर पाते।
- मन से बुरे विचार दूर करने के लिए सुन्दरकाण्ड पाठ (Sunderkand Path Benefits) करना विशेष रूप से लाभ देने वाला है।
- बुरी संगत और बुरे बिचार से छुटकारा हनुमान जी की भक्ति के मार्ग द्वारा संभव है। जिसमें सुन्दरकाण्ड पाठ नियमित रूप से करना महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
- घर में सुख-शांति, धन-वैभव और सकारात्मक विचार ये सभी सुन्दरकांड पाठ (Sunderkand Path Benefits) करने से जातक को स्वतः ही हनुमान जी के आशीर्वाद से प्राप्त होने लगते है।
यदि आप हनुमान जी में पूर्ण विश्वास और श्रद्धा भाव रखते है तो सुन्दरकाण्ड के माध्यम से उनकी आराधना करना सर्वश्रेष्ट विकल्प हो सकता है।
वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े
10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े