WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mauni Amavasya 2026 Rashi Anusar Upay: मौनी अमावस्या पर अपनी राशि अनुसार करें ये 1 दान और उपाय, आपके पितृ होंगे खुश

Mauni Amavasya 2026 Rashi Anusar Upay: 18 जनवरी को है मौनी अमावस्या, अपनी राशि अनुसार करें दान और उपाय, मिटेंगे सारे कष्ट

Rashi Anusar Mauni Amavasya Ke Upay: हमारे हिंदू धर्म में माघ महीने में आने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) के नाम से जाना जाता है। जिसका हमारे धर्म में बहुत बड़ा महत्व माना जाता हैं इस साल 2026 में यह त्यौहार 18 जनवरी, रविवार को आ रहा है।

हमारी वेबसाइट FreeUpay.in (फ्री उपाय.इन) में रोजाना आने वाले व्रत त्यौहार की जानकारी के अलावा मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, साधना, व्रत कथा, ज्योतिष उपाय, लाल किताब उपाय, स्तोत्र आदि महत्वपूर्ण जानकारी उबलब्ध करवाई जाएगी सभी जानकारी का अपडेट पाने के लिए दिए गये हमारे WhatsApp Group Link (व्हात्सप्प ग्रुप लिंक) क्लिक करके Join (ज्वाइन) कर सकते हैं।

हर समस्या का फ्री उपाय (Free Upay) जानने के लिए हमारे WhatsApp Channel (व्हात्सप्प चैनल) से जुड़ें: यहां क्लिक करें (Click Here)

Rashi Anusar Mauni Amavasya Ke Upay
Mauni Amavasya 2026 Rashi Anusar Upay

जानें: रुद्राक्ष कौन-कौनसी समस्या को दूर कर सकता हैं?

सलाह: कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, ऐसा कहा जाता हैं, की अमावस्या के दिन पर किया गया दान का लाभ सीधे हमारे पितरों (पूर्वजों) को मिलता है। लेकिन अगर आप अपनी राशि (Zodiac Sign) के अनुसार इस दिन दान करते हैं, तो आपके जन्मकुंडली के सभी ग्रह दोष भी शांत हो जाते हैं। Freeupay.in के इस विशेष लेख में जानें मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए सटीक उपाय।

🌟 मौनी अमावस्या 2026: 12 राशियों के लिए महा-उपाय (Zodiac Wise Remedies)

सोमवती अमावस्या पर शिव जी और पितरों का ध्यान करके अपनी राशि अनुसार ये चीजें दान करें:

1. मेष राशि (Aries)

मेष राशि (चू, चे, ला, ल, ली, लू, ले लो, अ नाम अक्षरों से शुरू होने वाले व्यक्ति) के स्वामी मंगल हैं।

  • क्या दान करें: इन व्यक्ति को लाल मसूर की दाल, गुड़ और तांबे के बर्तन का दान करना चाहिए।
  • उपाय: इस दिन भगवान शिव जी के मंदिर में जाकर “शिवलिंग” का श्रद्धा पूर्वक अभिषेक करके लाल चंदन का तिलक करना चाहिए। इस दिन मेष राशि के जातक द्वारा अभिषेक करने से व्यापार व आय में वृद्धि होती है।

2. वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि (ई, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो नाम अक्षरों से शुरू होने वाले व्यक्ति) के स्वामी शुक्र हैं।

  • क्या दान करें: इन दिन आपको दूध, चावल, चीनी, कपूर और सफेद कपड़े का दान करना शुभ रहेगा।
  • उपाय: इस दिन शिवलिंग का अभिषेक करने से आपके भाग्य में उन्नति होती है व भाग्य बलवान होता है। पूजा अर्चना करने के बाद अपने हाथ से बनाई हुई गाय को खीर या चावल खिलाएं।

3. मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि (का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा. हो नाम अक्षरों से शुरू होने वाले व्यक्ति) के स्वामी बुध हैं।

  • क्या दान करें: इस दिन व्यक्ति को हरी मूंग, पालक, हरा कपड़ा और कांसे के बर्तन का दान करें।
  • उपाय: इस दिन शिवलिंग का अभिषेक करते है तो उन जातक को अकाल मृत्यु का डर समाप्त हो जाता है व इनसे साथ साथ उनकी धन हानि होने वाली समस्या से भी निजात मिल जाता है। साथ में इस दिन किन्नरों को कुछ ना कुछा पैसे या हरी साड़ी जरुर दान करें।

4. कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो नाम अक्षरों से शुरू होने वाले व्यक्ति) के स्वामी चंद्रमा हैं (अमावस्या वाले दिन को चंद्रमा कमजोर होता है)।

  • क्या दान करें: इस दिन आपको चावल, दूध, मिश्री और चांदी (क्षमतानुसार) दान करें।
  • उपाय: इस दिन किसी पवित्र नदी से स्नान करने के बाद शिवलिंग का जल और कच्चे दूध से अभिषेक करके “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें। तो उन जातक के मान सम्मान में वृद्धि होती हैं व उन्हें पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है।

5. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि (मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे नाम अक्षरों से शुरू होने वाले व्यक्ति) के स्वामी सूर्य देव हैं।

  • क्या दान करें: आपको आज के दिन गेहूं, गुड़, शहद और लाल कंबल का दान गरीबों को करें।
  • उपाय: इस दिन व्यक्ति को स्नान करके सुबह सूर्य को अर्घ्य दें और उसके बाद फिर पितरों के नाम से जल छोड़ें। इसके बाद शिवलिंग का अभिषेक करें, ऐसा करने से आपको शत्रु पक्ष होने वाली समस्या समाप्त हो जाती है व रोग में भी राहत मिलती है।

6. कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो नाम अक्षरों से शुरू होने वाले व्यक्ति) के स्वामी बुध हैं।

  • क्या दान करें: आपको आज के दिन हरे फल (अमरूद/बेर), मूंग की दाल और पशुओं को चारा दान करें।
  • उपाय: इस दिन आप स्नान करके तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाये फिर शिवलिंग का अभिषेक करने से उन्हें शिक्षा सम्बंधित, संतान सम्बन्धित समस्या समाप्त हो जाएगी व इनके आय में वृद्धि होगी।

7. तुला राशि (Libra)

तुला राशि (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते नाम अक्षरों से शुरू होने वाले व्यक्ति) के स्वामी शुक्र हैं।

  • क्या दान करें: आटा, चावल, खीर, इत्र और सफेद वस्त्र का दान करें।
  • उपाय: आज के दिन आपको शिवलिंग का अभिषेक करने से उनका समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी। उनके साथ साथ उन्हें वाहन सुख, मकान सुख आदि भी मिलेगा। एवं किसी भी मंदिर में जाकर पुजारी को दूध या दही का दान करें।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि (तो, ला, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू नाम अक्षरों से शुरू होने वाले व्यक्ति) के स्वामी मंगल हैं।

  • क्या दान करें: लाल मिठाई, गुड़, मसूर दाल और लाल फूल का दान करें।
  • उपाय: आज वाले दिन शिवलिंग पर आस्था के साथ अभिषेक करके वहां बैठकर श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें इससे आपका आपके भाग्य में वृद्धि होगी। व उनके व्यापार में लाभ होगा। एवं बंदरों को गुड़-चना अवश्य खिलाएं।

9. धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे नाम अक्षरों से शुरू होने वाले व्यक्ति) के स्वामी बृहस्पति (गुरु) हैं।

  • क्या दान करें: चने की दाल, हल्दी, केसर, पीला कपड़ा और केले का दान करें।
  • उपाय: इस दिन शिवलिंग का अभिषेक करके पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं (बिना छुए, अगर रविवार न हो तो) इससे व्यक्ति को संतान सुख मिलेगा व धन लाभ होगा।

सलाह: कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।

महत्वपूर्ण जानकारी: आपके नाम से सिद्ध किये गये असली रूद्राक्ष यहां से खरीदें

10. मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी नाम अक्षरों से शुरू होने वाले व्यक्ति) के स्वामी शनि देव हैं।

  • क्या दान करें: आपको काला तिल, सरसों का तेल, लोहा, छाता और उड़द की दाल दान करें।
  • उपाय: इस दिन यदि शिवलिंग पर अभिषेक करते है, तो उन जातक को समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी, पारिवारिक सुख बढेगा व व्यापार में उन्नति होगी। एवं शाम के समय को शनि देव के मंदिर में जाकर छाया पात्र (तेल में चेहरा देखकर) दान करें।

11. कुंभ राशि (Aquarius)

कुम्भ राशि (गु, गे, गो, सा, सी, सु, से सो, सा नाम अक्षरों से शुरू होने वाले व्यक्ति) के स्वामी भी शनि देव हैं।

  • क्या दान करें: आपको आज के दिन काली गाय की सेवा करके, कंबल, काला कपड़ा और तेल का दान करें।
  • उपाय: इस दिन यदि शिवलिंग का अभिषेक करने के साथ साथ भैरों बाबा जी की पूजा पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें जीवन में आ रही समस्या समाप्त होगी व रुके हुए काम बनने लगेगें। एवं आज के दिन कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाना चाहिए इससे पितृ दोष दूर होगा।

12. मीन राशि (Pisces)

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची नाम अक्षरों से शुरू होने वाले व्यक्ति) के स्वामी बृहस्पति हैं।

  • क्या दान करें: पीली मिठाई, हल्दी, धार्मिक पुस्तकें और चने की दाल दान करें।
  • उपाय: आपको आज के दिन शिवलिंग का अभिषेक करके केसर का तलक करें फिर माथे पर केसर का तिलक लगाएं ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में चल रही मानसिक परेशानी समाप्त होगी व शिक्षा सम्बंधित चल रही परेशानी से निजात मिलेगा। जातक को आज के दिन मछलियों को आटे की गोलियां जरुर खिलाएं।

नोट: जो कोई भी जातक मौनी अमावस्या वाले दिन धार्मिक स्थल पर जाने में असमर्थ हो वह जातक अपने स्नान करने वाले जल में थोडा सा गंगाजल मिलाकर गंगा, यमुना, सरस्वती, कावेरी व नर्मदा आदि पवित्र नदियों का नाम स्मरण करते हुए स्नान करना चाहिए।

🔥 पितृ दोष और कालसर्प दोष के लिए विशेष उपाय

मौनी अमावस्या वाले दिन नीचे बताये गये ये 3 काम हर किसी व्यक्ति को करने चाहिए, चाहे आपकी राशि कोई भी हो:

  1. त्रिपिंडी श्राद्ध: अगर आपके पितृ नाराज चल रहे हैं, तो इस दिन आपको किसी पवित्र नदी के किनारे उनका तर्पण जरुर करें।
  2. पीपल पूजा: पीपल के पेड़ की 108 बार परिक्रमा लगाने से पति की आयु लंबी होती है और घर से दरिद्रता जाती है। (इस दिन रविवार हो तो पेड़ को छुए नहीं)
  3. मौन व्रत: आज के दिन व्यक्ति को स्नान करने तक मौन (चुप) रहना चाहिए, इससे मानसिक तनाव दूर होता है।

इसे भी पढ़ें मौनी अमावस्या धार्मिक महत्व: क्यों इसे कहते हैं ‘साल की सबसे बड़ी अमावस्या’? जानें वैज्ञानिक और धार्मिक रहस्य

मौनी अमावस्या शुभ मुहूर्त: स्नान-दान का सही समय और अमावस्या तिथि कब से कब तक?

मौनी अमावस्या व्रत कथा: जानें पौराणिक सोमा धोबिन’ की यह कथा, तभी पूरा होगा मौन व्रत

जानें मौनी अमावस्या पर ऐसे करें पूजा, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

मौनी अमावस्या के चमत्कारी उपाय

Mauni Amavasya 2026 Rashi Anusar Upay ❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1: मौनी अमावस्या 2026 की तारीख क्या है?

Ans: साल 2026 में मौनी अमावस्या 18 जनवरी, रविवार को है।

Q2: राशि पता नहीं है, तो क्या दान करें?

Ans: अगर राशि नहीं पता, तो ‘पंचगव्य’ (दूध, दही, घी, गोमूत्र, गोबर) या सरल ‘तिल और गुड़’ का दान करें। तिल का दान अमावस्या पर सर्वश्रेष्ठ है।

Q3: क्या इस दिन तुलसी तोड़ सकते हैं?

Ans: नहीं, अमावस्या और रविवार को तुलसी पत्ता नहीं तोड़ना चाहिए।

निष्कर्ष: मौनी अमावस्या साल का सबसे पवित्र दिन है। अपनी Rashi Anusar Upay करके आप न केवल ग्रह दोष दूर कर सकते हैं, बल्कि अपने पितरों का आशीर्वाद भी पा सकते हैं।

धर्म और ज्योतिष की सटीक जानकारी के लिए Freeupay.in को फॉलो करें।

वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Call Us Now
WhatsApp
We use cookies in order to give you the best possible experience on our website. By continuing to use this site, you agree to our use of cookies.
Accept