WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahashivratri 2026 Kaal Sarp Dosh Ke 12 Upay: 15 फरवरी को अनंत से लेकर शेषनाग तक, 12 कालसर्प दोषों का करें ‘रामबाण’ इलाज

Mahashivratri 2026: 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर करें 12 प्रकार के कालसर्प दोषों का निवारण, तुरंत मिलेगा फल

Mahashivratri Par Kaal Sarp Dosh Ke Upay 2026: क्या आपकी जन्म कुंडली में ‘कालसर्प दोष’ (Kaal Sarp Dosh) है? जिसके कारण से बहुत से ज्योतिषियों ने आपको डरा रखा है? तो आप घबराएं नहीं! कालसर्प दोष के मुक्तिदाता स्वयं भगवान शिव माने जाते हैं और उनकी आराधना करने का सबसे बड़ा दिन महाशिवरात्रि (15 फरवरी 2026, रविवार) आ गया है।

यह तो आप सब जानते हो की महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। महाशिवरात्रि पर्व का इसलिए भी ज्यादा महत्व है क्यों की भगवान भोले नाथ को देवों के देव कहा जाता है। यह तो आप सब पहले से जानते हो की सब देवों में महादेव को भोलेनाथ के नाम से पुकारा जाता है इसका कारण यह है की भोलेनाथ जी को थोड़ी पूजा अर्चना से खुश किया जा सकता है।

हमारी वेबसाइट FreeUpay.in (फ्री उपाय.इन) में रोजाना आने वाले व्रत त्यौहार की जानकारी के अलावा मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, साधना, व्रत कथा, ज्योतिष उपाय, लाल किताब उपाय, स्तोत्र आदि महत्वपूर्ण जानकारी उबलब्ध करवाई जाएगी सभी जानकारी का अपडेट पाने के लिए दिए गये हमारे WhatsApp Group Link (व्हात्सप्प ग्रुप लिंक) क्लिक करके Join (ज्वाइन) कर सकते हैं।

हर समस्या का फ्री उपाय (Free Upay) जानने के लिए हमारे WhatsApp Channel (व्हात्सप्प चैनल) से जुड़ें: यहां क्लिक करें (Click Here)

Mahashivratri 2026 Kaal Sarp Dosh Ke 12 Upay
Mahashivratri 2026 Kaal Sarp Dosh Ke 12 Upay

बहुत से जातकों को कालसर्प दोष से परेशान हो ते हुए देखा गया है इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपको Mahashivratri Par Kaal Sarp Dosh Ke Upay के बारे में बताने जा रहे हैं। यह तो आप जानते हो की ज्योतिष शास्त्र में 12 प्रकार के कालसर्प दोष बताए गए हैं। हर दोष का उपाय अलग होता है। अगर आप इस महाशिवरात्रि पर अपने विशिष्ट दोष के अनुसार पूजा करेंगे, तो उसका असर 100 गुना ज्यादा होगा। Freeupay.in के इस लेख में जानें 12 प्रकार के कालसर्प दोष और उनके सटीक उपाय।

ऑनलाइन सलाह (Online): कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन (Call Button) पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।

महत्वपूर्ण जानकारी: एक सिद्ध किया हुआ असली रूद्राक्ष आपकी दशा और दिशा दोनों बदल सकता हैं? अभी यहां से खरीदें

ऑफलाइन सलाह (Offline): कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए हमसे मिलने के लिए यहाँ तुरंत सम्पर्क करें: क्लिक हियर (Click Here)

🐍 अपनी कुंडली चेक करें: 12 कालसर्प दोष और उनके उपाय

15 फरवरी (रविवार) को महाशिवरात्रि के दिन स्नान करके शिव मंदिर जाएं और अपनी कुंडली के दोष के अनुसार यह उपाय करें:

1. अनंत कालसर्प दोष (Anant Kaal Sarp Dosh)

  • लक्षण: इस दोष से जातक को मानसिक अशांति, कोर्ट-कचहरी के चक्कर होता हैं।
  • उपाय: अनन्त कालसर्प दोष होने पर जातक को महाशिवरात्रि के दिन एक मुखी, आठ मुखी या नौ मुखी रुद्राक्ष को धारण करना चाहिए। और इसके साथ अनन्त कालसर्प दोष के जातक को इसी दिन रांगे धातु का एक सिक्का लेकर बहते हुए जल में बहा देना चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर चांदी का नाग अर्पित करें।

2. कुलिक कालसर्प दोष (Kulik Kaal Sarp Dosh)

  • लक्षण: इस दोष से जातक को गुप्त शत्रु, स्वास्थ्य समस्याएं होता हैं।
  • उपाय: कुलिक कालसर्प दोष होने पर जातक को महाशिवरात्रि के दिन 2 रंग के कम्बल या कपड़े लाकर उससे किसी भी जरूरतमंद लोंगो को श्रदा के साथ दान देना चाहिए। और इसके साथ कुलिक कालसर्प दोष के जातक को इसी दिन एक चांदी की ठोस गोली की पूजा करके उसे अपने पास रखनी चाहिए। एवं शिवलिंग का दही से अभिषेक करें।

3. वासुकी कालसर्प दोष (Vasuki Kaal Sarp Dosh)

  • लक्षण: इस दोष से जातक को नौकरी में बाधा, भाई-बहनों से झगड़ा होता हैं।
  • उपाय: वासुकि कालसर्प दोष होने पर जातक को महाशिवरात्रि वाली रात को सोते समय जातक अपने सिरहाने थोडा सा बाजरा रखकर सो जाना चाहिए उसके बाद सुबह उठकर इस बाजरा को पक्षियों को खिला देना चाहिए। इसके साथ वासुकि कालसर्प दोष के जातक को महाशिवरात्रि के दिन लाल धागे में तीन, आठ या नौ मुखी रुद्राक्ष को धारण करना चाहिए। एवं महाशिवरात्रि की रात को शिवलिंग पर लाल फूल चढ़ाएं।

4. शंखपाल कालसर्प दोष (Shankhpal Kaal Sarp Dosh)

  • लक्षण: इस दोष से जातक को माता को कष्ट, वाहन दुर्घटना का डर होता हैं।
  • उपाय: शंखपाल कालसर्प दोष होने पर जातक को महाशिवरात्रि के वाले दिन बहते हुए जल में 400 ग्राम साबुत बादाम को बहाना चाहिए। इसके साथ ही शंखपाल कालसर्प दोष के जातक को महाशिवरात्रि के दिन शिव जी भगवान का पूजन करते हुए शिवलिंग का दूध से अभिषेक करना चाहिए।

जानें: रुद्राक्ष कौन-कौनसी समस्या को दूर कर सकता हैं?

सलाह: कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।

5. पद्म कालसर्प दोष (Padma Kaal Sarp Dosh)

  • लक्षण: इस दोष से जातक को संतान प्राप्ति में बाधा, गुप्त रोग होता हैं।
  • उपाय: पद्म कालसर्प दोष होने पर जातक को महाशिवरात्रि के दिन से लगातार 43 दिन तक रोज़ाना “माँ श्री सरस्वती चालीसा” का पता करना चाहिए। इसके साथ पद्म कालसर्प दोष वाले जातक को पीले वस्त्र का दान जरूरतमंद लोंगो को महाशिवरात्रि वाले दिन देना चाहिए और अपने घर पर तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। एवं शिवलिंग पर पीले फूल अर्पित करें।

6. महापद्म कालसर्प दोष (Mahapadma Kaal Sarp Dosh)

  • लक्षण: इस दोष से जातक को चरित्र पर दोष, प्रेम में धोखा होता हैं।
  • उपाय: महापद्म कालसर्प दोष होने पर जातक को महाशिवरात्रि वाले दिन किसी “श्री हनुमान मंदिर” में जाकर “सुंदरकांड” का पाठ करना चाहिए। इसके साथ महापद्म कालसर्प दोष वाले जातक को इसी दिन ही ग़रीब व जरूरतमंद लोंगो को अपनी इच्छानुसार भोजन करा कर दान दक्षिणा देनी चाहिए।

7. तक्षक कालसर्प दोष (Takshak Kaal Sarp Dosh)

  • लक्षण: इस दोष से जातक को विवाह में देरी, पार्टनर से अनबन होता हैं।
  • उपाय: तक्षक कालसर्प दोष होने पर जातक को महाशिवरात्रि वाले दिन 11 नारियल बहते हुए जल बहा देने चाहिए। इसके बाद तक्षक कालसर्प दोष जातक को इसी दिन ही अपनी जरूरत के हिसाब से ग़रीब लोंगो को सफेद कपड़े का दान करना चाहिए व चावल का दान भी करना चाहिए। एवं शिवलिंग पर सफेद कमल का फूल चढ़ाएं।

8. कर्कोटक कालसर्प दोष (Karkotak Kaal Sarp Dosh)

  • लक्षण: इस दोष से जातक को पैतृक संपत्ति का नुकसान, नौकरी छूट जाना होता हैं।
  • उपाय: कर्कोटक कालसर्प दोष कुंडली में होने पर जातक को महाशिवरात्रि वाले दिन बटुकभैरव जी के मंदिर में जाकर उन्हें श्रदा के साथ दही व गुड़ का भोग लगाये व उनका पूजन करें। इसके साथ कर्कोटक कालसर्प दोष के जातक को इसी दिन शीशे के आठ टुकड़े लेकर बहते हुए जल में बहाना चाहिए। एवं आपको इस दिन शिव मंदिर में जाकर चांदी का स्वास्तिक अर्पित करें। कांसे की कटोरी में तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखकर उसका दान कर दें।

सलाह: कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।

महत्वपूर्ण जानकारी: आपकी समस्या के अनुसार सिद्ध किये गये असली रूद्राक्ष यहां से खरीदें

9. शंखचूड़ कालसर्प दोष (Shankhchood Kaal Sarp Dosh)

  • लक्षण: इस दोष से जातक को पिता से मतभेद, व्यापार में घाटा होता हैं।
  • उपाय: शंखचूड़ कालसर्प दोष कुंडली में होने के कारण जातक को महाशिवरात्रि के दिन वाली रात को सोने से पहले अपने सिरहाने जौ रखकर सोना चाहिए उसके बाद अगले दिन सुबह जगकर पक्षियों को खिला देना चाहिए। इसके साथ ही शंखचूड़ कालसर्प दोष वाले जातक को इसी दिन पांच मुखी, आठ मुखी या नौ मुखी रुद्राक्ष को धारण करना चाहिए। और महाशिवरात्रि की रात को अपने घर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें और चांदी की ठोस ईंट (छोटा टुकड़ा) पूजा स्थान पर रखें।

10. घातक कालसर्प दोष (Ghatak Kaal Sarp Dosh)

  • लक्षण: इस दोष से जातक को अधिकारियों से विवाद, अपमान होता हैं।
  • उपाय: घातक कालसर्प दोष होने पर जातक को महाशिवरात्रि वाले दिन अपने पूजा स्थल पर पीतल के बर्तन में गंगाजल भरकर रखना चाहिए। इसी के साथ घातक कालसर्प दोष वाले जातक को इसी ही दिन हरे रंग के धागे में चार मुखी, आठ मुखी व नौ मुखी रुद्राक्ष को धारण करना चाहिए। एवं शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें।

11. विषधर कालसर्प दोष (Vishdhar Kaal Sarp Dosh)

  • लक्षण: इस दोष से जातक को नेत्र रोग, यात्रा में कष्ट होता हैं।
  • उपाय: विषधर कालसर्प दोष जातक की कुंडली में होने पर महाशिवरात्रि वाले जातक के परिवार के सभी सदस्यों की संख्या के बराबर नारियल लेकर एक-एक नारियल पर उनका हाथ लगवाकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। इसी के साथ जातक को इसी दिन विषधर कालसर्प दोष के लिए किसी भी भगवान शिव जी के मंदिर में जाकर अपने अनुसार दान – दक्षिणा देनी चाहिए।

12. शेषनाग कालसर्प दोष (Sheshnag Kaal Sarp Dosh)

  • लक्षण: इस दोष से जातक को बदनामी का डर, गुप्त शत्रुओं का भय होता हैं।
  • उपाय: शेषनाग कालसर्प दोष जातक की कुंडली में होने पर जातक को महाशिवरात्रि के एक दिन पहले रात्रि के समय लाल कपड़े में सौंफ बांधकर उसे अपने सिरहाने रखकर सो जाये और अगले दिन इसे सुबह खा लें। और इसी दिन शेषनाग कालसर्प दोष के लिए जातक को गरीव व जरूरतमंद लोंगो को दूध व जलेबी का दान करना चाहिए। एवं शिवलिंग का दूध-मिश्री से अभिषेक करें।

🕉️ अगर दोष का नाम नहीं पता तो क्या करें? (General Remedy)

अगर आपको अपनी कुंडली कौनसे प्रकार का कालसर्प दोष हैं, इसका नहीं पता, तो आपको 15 फरवरी को यह ‘सार्वभौमिक उपाय’ (Universal Remedy) जरुर करें:

  • महामृत्युंजय मंत्र: इसके लिए आपको संकल्प के साथ रूद्राक्ष की माला से शिव मंदिर में बैठकर नीचे बताये गये मंत्र की 5 माला (540 बार) जाप करें।
    • मंत्र: || ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ||
  • रुद्राभिषेक: इस दिन गन्ने के रस या पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। यह हर प्रकार के कालसर्प दोष को शांत करता है।

🕰️ महाशिवरात्रि 2026: कालसर्प निवारण पूजा मुहूर्त

कालसर्प दोष की शांति के लिए रात का समय (निशिता काल) सबसे उत्तम होता है।

  • तारीख: 15 फरवरी 2026 (रविवार)
  • निशिता काल मुहूर्त: रात 12:09 बजे से 01:01 बजे तक (16 फरवरी की सुबह)।
  • विशेष: इस मुहूर्त में “नाग गायत्री मंत्र” का जाप जरूर करें:
    • मंत्र: || ॐ नवकुलाय विद्महे, विषदन्ताय धीमहि, तन्नो सर्प: प्रचोदयात् ||

Mahashivratri Par Kaal Sarp Dosh Ke Upay 2026: ❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1: क्या कालसर्प दोष हमेशा बुरा होता है?

Ans: नहीं! सचिन तेंदुलकर और लता मंगेशकर की कुंडली में भी कालसर्प दोष था। अगर सही उपाय किया जाए और शिवजी की भक्ति की जाए, तो यह दोष ‘राजयोग’ में बदल सकता है।

Q2: क्या रुद्राक्ष पहनने से कालसर्प दोष दूर होता है?

Ans: जी हाँ, 8 मुखी और 9 मुखी रुद्राक्ष कालसर्प दोष के प्रभाव को कम करने में बहुत शक्तिशाली माने जाते हैं। महाशिवरात्रि पर इसे धारण करना शुभ है।

Q3: 15 फरवरी को पूजा में कौन से फूल न चढ़ाएं?

Ans: भगवान शिव को केतकी और तुलसी भूलकर भी न चढ़ाएं। इससे दोष बढ़ सकता है।

निष्कर्ष: भगवान शिव कालों के काल महाकाल हैं। 15 फरवरी 2026 को Freeupay.in पर दिए गए इन उपायों को श्रद्धापूर्वक करें। कालसर्प दोष आपके जीवन की बाधा नहीं, बल्कि सफलता की सीढ़ी बन जाएगा।

शेयर करें: इस आर्टिकल को उन लोगों के साथ जरूर शेयर करें जो कुंडली दोष से परेशान हैं। आपका एक शेयर उन्हें सही राह दिखा सकता है।

वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Call Us Now
WhatsApp
We use cookies in order to give you the best possible experience on our website. By continuing to use this site, you agree to our use of cookies.
Accept