WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Aaj Ka Rahu Kaal: आज राहुकाल कितने बजे है? शुभ कार्य से पहले जरूर देखें 7 दिनों की सटीक लिस्ट और नियम

Aaj Ka Rahu Kaal: हमारे हिंदू पंचांग और वैदिक ज्योतिष में किसी भी कार्य के लिए शुभ समय का बहुत ज्यादा महत्व बताया गया है। प्रत्येक व्यक्ति चाहता हैं, की उसका कोई सा भी शुभ कार्य बिना रुकावट के पूरा हो। इसलिए वे ‘शुभ मुहूर्त’ देखता है, परन्तु क्या आप जानते हैं, की हर दिन का एक ऐसा प्रहर भी होता है जिसमें किसी भी प्रकार के नए या शुभ कार्य को करने की सख्त मना किया जाता है—इसे ‘राहुकाल’ (Rahu Kaal) के नाम से जाना जाता है।

Aaj Ka Rahu Kaal: आज राहुकाल कितने बजे है? शुभ कार्य से पहले जरूर देखें 7 दिनों की सटीक लिस्ट और नियम

हमारी वेबसाइट FreeUpay.in (फ्री उपाय.इन) में रोजाना आने वाले व्रत त्यौहार की जानकारी के अलावा मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, साधना, व्रत कथा, ज्योतिष उपाय, लाल किताब उपाय, स्तोत्र आदि महत्वपूर्ण जानकारी उबलब्ध करवाई जाएगी सभी जानकारी का अपडेट पाने के लिए दिए गये हमारे WhatsApp Group Link (व्हात्सप्प ग्रुप लिंक) क्लिक करके Join (ज्वाइन) कर सकते हैं।

हर समस्या का फ्री उपाय (Free Upay) जानने के लिए हमारे WhatsApp Channel (व्हात्सप्प चैनल) से जुड़ें: यहां क्लिक करें (Click Here)

Aaj Ka Rahu Kaal
Aaj Ka Rahu Kaal

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु ग्रह एक पापी और क्रूर ग्रह माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि राहुकाल के समय में शुरू किया गया कोई सा भी नया काम या तो सफल नहीं होगा या फिर इसमें बीच में परेशानी आ जाएगी या फिर समय पर पूरा नहीं होता हैं। जिसके कारन से व्यक्ति उस काम में कोई ना कोई बाधाएं आती हैं या फिर भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए घर से निकलने, नई नौकरी ज्वाइन करने या पैसों का लेन-देन करने से पहले आज का राहुकाल (Today Rahu Kaal) जानना बेहद जरूरी है। Freeupay.in के इस विशेष लेख में जानिए पूरे 7 दिनों की सटीक राहुकाल लिस्ट और इस दौरान क्या करें और क्या न करें।

🗓️ क्विक लिस्ट: 7 दिनों का राहुकाल समय (7 Days Rahu Kaal Chart)

आज का राहु काल की जानकारी पाने के लिए यह टेबल सेव कर लें। दिन के अनुसार इस समय कोई भी शुभ काम न करें:

वार (Day)राहुकाल का सटीक समय (Rahu Kaal Time)प्रभाव (Effect)
सोमवार (Monday)सुबह 07:30 बजे से 09:00 बजे तकमानसिक तनाव, यात्रा में कष्ट
मंगलवार (Tuesday)दोपहर 03:00 बजे से शाम 04:30 बजे तकविवाद और धन हानि
बुधवार (Wednesday)दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तकव्यापारिक कार्यों में रुकावट
गुरुवार (Thursday)दोपहर 01:30 बजे से दोपहर 03:00 बजे तकशिक्षा और गुरु दोष
शुक्रवार (Friday)सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तकदांपत्य जीवन और खरीदारी में अशुभ
शनिवार (Saturday)सुबह 09:00 बजे से सुबह 10:30 बजे तककोर्ट-कचहरी और दुर्घटना का भय
रविवार (Sunday)शाम 04:30 बजे से शाम 06:00 बजे तकस्वास्थ्य और मान-सम्मान में कमी

(नोट: यह समय प्रातः 6:00 बजे सूर्योदय के मानक आधार पर है।)

🚫 जानिए राहु काल का प्रारंभ और अंतराहु काल कैलकुलेटर से (Aaj Rahu Kaal Kitne Baje Hai)

प्रत्येक दिन राहु काल का समय अलग अलग होता है। इसे आप सूर्योदय और सूर्यास्त के समय के अनुसार गणना करके राहुकाल का समय निकाल सकते है। जब हम राहु काल का समय निकालने के लिए गणना करते हैं तो, जहाँ सूर्योदय और सूर्यास्त तक का समय को 8 मुहूर्त में बांट दिया जाता है, हर दिन का राहु काल अलग मुहूर्त में आता है। जिसके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया हैं, राहु काल निम्नानुसार आता है:

रविवार – 8 वें मुहूर्त

सोमवार – दूसरा मुहूर्त

मंगलवार – 7 वें मुहूर्त

बुधवार – 5 वें मुहूर्त

गुरुवार – 6 वें मुहूर्त

शुक्रवार – चौथा मुहूर्त

शनिवार – तीसरा मुहूर्त

🚫 राहुकाल में भूलकर भी न करें ये 5 काम (Rahu Kaal Me Kya Na Kare)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहुकाल की 90 मिनट (डेढ़ घंटे) की अवधि में निम्नलिखित कार्यों को पूरी तरह से टाल देना चाहिए:

  1. नई खरीदारी: इस समय वाहन (Car/Bike), सोना-चांदी, जमीन या नया घर नहीं खरीदना चाहिए।
  2. व्यापारिक लेन-देन: किसी नए बिज़नेस डील पर साइन करना, नया निवेश (Investment) करना या किसी को उधार पैसा देना राहुकाल में वर्जित है।
  3. यात्रा (Travel): किसी शुभ कार्य के लिए घर से बाहर निकलना या लंबी यात्रा की शुरुआत इस समय बिल्कुल न करें।
  4. मांगलिक कार्य: विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन या किसी नए व्रत-अनुष्ठान की शुरुआत इस समय नहीं करनी चाहिए।
  5. नौकरी और परीक्षा: नई नौकरी का ऑफर लेटर स्वीकार करना या सरकारी परीक्षा का फॉर्म भरना राहुकाल में नहीं करना चाहिए।

🌟 वास्तु और ज्योतिषीय रहस्य: राहुकाल के दोष से कैसे बचें?

प्रसिद्ध ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ पंडित ललित त्रिवेदी जी बताते हैं कि राहु एक ‘छाया ग्रह’ है जो अचानक से घटनाओं को अंजाम देता है। यदि आपकी कुंडली में राहु नीच का है या राहु की महादशा चल रही है, तो राहुकाल के दौरान आपको सबसे ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता होती है।

यदि किसी कारणवश आपको राहुकाल में घर से निकलना ही पड़े, तो घर के दक्षिण-पश्चिम (South-West) दिशा में मुंह करके भगवान शिव का स्मरण करें। इसके अलावा, राहु के नकारात्मक प्रभावों और अज्ञात भय से हमेशा सुरक्षित रहने के लिए सिद्ध किया हुआ ‘8 मुखी रुद्राक्ष’ (भगवान गणेश का स्वरूप) या राहु शांति के लिए विशेष रूप से ‘9 मुखी रुद्राक्ष’ (9 Mukhi Rudraksha) धारण करना सर्वोत्तम ज्योतिषीय उपाय है। इसे धारण करने वाले पर राहुकाल का कोई अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता।

✅ राहुकाल में क्या कर सकते हैं? (What to do in Rahu Kaal)

  • नियमित कार्य: जो काम आप पहले से करते आ रहे हैं (जैसे- रोज़ ऑफिस जाना, रोज़ का व्यापार करना), उन्हें जारी रखने में कोई दोष नहीं है।
  • राहु की पूजा: यदि आप राहु ग्रह की शांति की पूजा, हवन या जाप कर रहे हैं, तो उसके लिए राहुकाल का समय सबसे उत्तम माना जाता है। इस दौरान “ॐ रां राहवे नम:” का जाप करना चाहिए।
  • साफ-सफाई: घर की सफाई करना या पुरानी चीजों को घर से बाहर निकालने का काम इस समय किया जा सकता है।

Aaj Ka Rahu Kaal❓अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1: राहुकाल कितनी देर का होता है?

Ans: राहुकाल प्रतिदिन लगभग 90 मिनट (1 घंटा 30 मिनट) का होता है। यह दिन के 8वें हिस्से के बराबर होता है।

Q2: क्या मजबूरी में राहुकाल में काम किया जा सकता है?

Ans: यदि कार्य टालना बिल्कुल असंभव हो, तो श्री गणेश और हनुमान जी का ध्यान करके, थोड़ा सा मीठा (गुड़ या दही) खाकर घर से निकलें।

Q3: क्या राहुकाल रात में भी होता है?

Ans: नहीं, वैदिक ज्योतिष के अनुसार राहुकाल केवल सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के बीच के समय में ही गिना जाता है। रात में इसका कोई विशेष प्रभाव नहीं होता।

निष्कर्ष: समय की शुभता-अशुभता का ध्यान रखकर किया गया कार्य हमेशा 100% सफलता देता है। किसी भी नए और महत्वपूर्ण कार्य को शुरू करने से पहले Freeupay.in पर दी गई इस ‘राहुकाल लिस्ट’ को अवश्य चेक करें।

अभी सेव और शेयर करें: यह राहुकाल लिस्ट हर व्यक्ति के रोज़ाना काम आने वाली जानकारी है। इस पेज को बुकमार्क कर लें और अपने दोस्तों, परिवार और WhatsApp ग्रुप्स में तुरंत शेयर करें!

वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Call Us Now
WhatsApp
We use cookies in order to give you the best possible experience on our website. By continuing to use this site, you agree to our use of cookies.
Accept