WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Manglik Dosh Nivaran Ke Upay: मांगलिक दोष से टूट रहे हैं शादी के रिश्ते? तुरंत करें ये 9 अचूक उपाय, शीघ्र होगा विवाह

Manglik Dosh Nivaran Ke Upay: हमारे हिंदू धर्म में कोई भी विवाह होने से पहले वर और वधु की ‘कुंडली मिलान’ (Kundli Milan) करने का बहुत महत्व बताया गया है। परन्तु बहुत बार देखा जाता हैं, की लड़का और लड़की की कुंडली मिलान सही से हो गई हैं परन्तु मांगलिक दोष होने के कारण से रिश्ता बनता बनता बिगड़ जाता हैं, या लड़के या लड़की की शादी की उम्र होते हुए बिना कारण से लगातार देरी होती है, रिश्ते पक्के हो जाते पंरतु फिर किसी कारण से टूट जाता हो, तो इसका सबसे बड़ा कारण कुंडली में मौजूद ‘मांगलिक दोष’ (Manglik Dosh) होता है।

Manglik Dosh Nivaran Ke Upay: मांगलिक दोष से शादी में आ रही है रुकावट? तुरंत करें ये 9 अचूक उपाय, शीघ्र मिलेगा सुयोग्य जीवनसाथी

हमारी वेबसाइट FreeUpay.in (फ्री उपाय.इन) में रोजाना आने वाले व्रत त्यौहार की जानकारी के अलावा मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, साधना, व्रत कथा, ज्योतिष उपाय, लाल किताब उपाय, स्तोत्र आदि महत्वपूर्ण जानकारी उबलब्ध करवाई जाएगी सभी जानकारी का अपडेट पाने के लिए दिए गये हमारे WhatsApp Group Link (व्हात्सप्प ग्रुप लिंक) क्लिक करके Join (ज्वाइन) कर सकते हैं।

हर समस्या का फ्री उपाय (Free Upay) जानने के लिए हमारे WhatsApp Channel (व्हात्सप्प चैनल) से जुड़ें: यहां क्लिक करें (Click Here)

Manglik Dosh Nivaran Ke Upay
Manglik Dosh Nivaran Ke Upay

प्राय: देखा जाता हैं, की समाज में या गांवों में ‘मंगल दोष’ के नाम पर भ्रम और डर फैलाये जाते हैं। लोग मानते हैं कि मांगलिक जातक की शादी केवल मांगलिक जातक से होनी चाहिए, वरना वर और वधु दोनों को जीवनभर भारी कष्ट उठाना पड़ सकता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्रों में मंगल की इस उग्र ऊर्जा को शांत करने के कई बेहद सरल और सटीक उपाय बताए गए हैं। Freeupay.in के इस विशेष लेख में विस्तार से जानिए मांगलिक दोष क्या है और इसके निवारण के अचूक उपाय कौन से हैं।

ऑनलाइन सलाह (Online): कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन (Call Button) पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।

महत्वपूर्ण जानकारी: एक सिद्ध किया हुआ असली रूद्राक्ष आपकी दशा और दिशा दोनों बदल सकता हैं? अभी यहां से खरीदें

ऑफलाइन सलाह (Offline): कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए हमसे मिलने के लिए यहाँ तुरंत सम्पर्क करें: क्लिक हियर (Click Here)

🔍 मांगलिक दोष कैसे बनता है? (How is Manglik Dosha)

मंगल दोष को कुछ लोग मांगलिक दोष भी कहते हैं। ज्योतिष विधा के अनुसार मंगल ग्रह विनाशकारी माना गया है। यह जिस भी जातक की कुंडली में प्रवेश करता है, उसे नष्ट करके रख देता है। उसके जीवन में उथल-उथल मच जाती है, कोई भी कार्य सफल नहीं होता, तमाम कोशिशों के बाद भी वह असफल ही रहता है। जिन लोगों को मंगल दोष होता है उनकी शादी में बेहद परेशानियां आती हैं।

माना जाता है कि कुण्डली में जब प्रथम, चतुर्थ, सप्तम, अष्टम अथवा द्वादश भाव में मंगल होता है तब मंगलिक दोष लगता है। ऐसी मान्यता है कि यह दोष जिनकी कुण्डली में हो उसे मंगली जीवनसाथी ही तलाश करनी चाहिए। ज्योतिषानुसार यदि आपकी कुंडली में मंगल है और इसी कारण आपका विवाह नहीं हो पा रहा है या विवाह होने के बाद वैवाहिक जीवन में संकट खड़े हो गए हैं तो हमारे द्वारा बताए गए ये उपाय अपनाएं और निश्चिंत हो जाएं। आपका मंगल दोष शांत हो जाएगा।

🔍 क्या है मांगलिक दोष? (How to Check Mangal Dosh)

मंगल को ग्रहों का ‘सेनापति’ माना जाता है। यह ऊर्जा, क्रोध, साहस और अग्नि का कारक है। जब जन्म कुंडली के विशेष भावों में मंगल विराजमान होता है, तो व्यक्ति ‘मांगलिक’ कहलाता है।

मांगलिक दोष निवारण के उपाय के लिए नीचे दी गई टेबल से समझें कि मांगलिक दोष कैसे बनता है:

कुंडली का भाव (House)मंगल के बैठने का प्रभाव (Effect on Life)
प्रथम भाव (1st House – लग्न)व्यक्ति का स्वभाव बहुत क्रोधी और जिद्दी हो जाता है।
चतुर्थ भाव (4th House)परिवार और घरेलू सुख-शांति में भारी कमी आती है।
सप्तम भाव (7th House – विवाह)दांपत्य जीवन (Marriage) में सबसे ज्यादा कलह और अलगाव कराता है।
अष्टम भाव (8th House)जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है।
द्वादश भाव (12th House)फिजूलखर्ची, शयन सुख में कमी और वैवाहिक जीवन में तनाव।

🌸 मांगलिक दोष निवारण के 5 महा-उपाय (Top 5 Remedies)

यदि आप या आपके बच्चे मंगल दोष से पीड़ित हैं, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। इन 5 उपायों को करने से मंगल ग्रह की उग्रता पूर्ण रूप से शांत हो जाती है:

1. ‘कुंभ विवाह’ या ‘अर्क विवाह’ (Kumbh Vivah)

  • यदि मंगल पीड़ित होकर गंभीर मांगलिक दोष बना रहा हो तो मांगलिक दोष निवारण के लिए सबसे प्राचीन और सिद्ध उपाय अनुसार लड़की जातक की कुंडली में मंगल दोष है, तो असली विवाह से पहले भगवान विष्णु की मूर्ति (शालिग्राम विवाह), मिट्टी के घड़े (कुंभ विवाह), ‘पीपल’ विवाह, वट विवाह आदि करना चाहिए।
  • यदि मांगलिक दोष लड़के की कुंडली में मंगल दोष है, तो ‘अर्क’ (आक के पौधे) से विवाह की रस्म कराई जाती है। इससे मंगल दोष का अधिकांश प्रभाव उस निर्जीव वस्तु पर चला जाता है।

2. वर या कन्या में से कोई एक मांगलिक होने पर

  • यदि वर मांगलिक है और कन्या मांगलिक नहीं तो विवाह के समय वर जब वधू के साथ फेरे ले रहा हो तब पहले तुलसी के साथ फेरे ले ले इससे मंगल दोष तुलसी पर चला जाता है और वैवाहिक जीवन में मंगल बाधक नहीं बनता है। इसी प्रकार अगर कन्या मांगलिक है और वर मांगलिक नहीं है तो फेरे से पूर्व भगवान विष्णु के साथ अथवा केले के पेड़ के साथ कन्या के फेरे लगवा देने चाहिए।
  • यदि एक के मंगलिक होने पर दूसरा न जन्मकुंडली से न चंद्रकुंडली से मंगलिक हो तथा न ही मंगल दोष कट रहा हो तो वैसी स्थिति में तीसरे, छठे व ग्यारहवें भाव में पाप ग्रह के स्थित होने पर भी विवाह मान्य हो जायेगा क्योंकि वर-वधू दोनों ही ऊर्जावान होंगे।

3. मंत्र जाप विधि

जातक की जन्मकुंडली में मांगलिक दोष होने पर मंगल चंडी मंत्र का जाप करके हवन करवाने से मंगल दोष की शांति हो जाती हैं।

जानें: रुद्राक्ष कौन-कौनसी समस्या को दूर कर सकता हैं?

सलाह: कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।

4. पूजा एवं आराधना विधि

  • रोजाना नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ और गणेश पूजन करके स्थापित किये गये मंगल यंत्र की पूजा अर्चना करने से सदैव शुभफलदायी परिणाम मिलते हैं।
  • मंगल चंडिका स्तोत्र एक शक्तिशाली मंगल दोष कम करने का पाठ है।

5. रुद्राक्ष धारण

जिन लड़का या लड़की के कुंडली में मांगलिक दोष हो तो उसके नाम से सिद्ध किया हुआ ‘3 मुखी रुद्राक्ष’ (3 Mukhi Rudraksha) धारण करना सबसे अमोघ ज्योतिषीय उपाय माना गया है।

6. संकटमोचन हनुमान जी की विशेष आराधना

  • मंगल ग्रह के अधिपति स्वयं संकटमोचन हनुमान जी को माना जाता हैं। मांगलिक दोष से ग्रसित व्यक्ति को रोज़ाना ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करना चाहिए। एवं मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली के तेल मिलाकर चोला चढ़ाना चाहिए। इससे मंगल का अशुभ प्रभाव धीरे धीरे खत्म होने लगता है।
  • मंगल दोष से पीड़ित जातक को छोटे भाई बहनों का ख्याल रखना चाहिए। धर्म शास्त्रों के अनुसार मंगलवार के दिन हनुमानजी के चरण से सिन्दूर ले कर उसका टीका माथे पर लगाने से हनुमान मंगल दोष को नष्ट कर देते हैं।
  • देवियों में मंगल गौरी की कृपा से मंगल दोष कम होता है अत: शुक्रवार को माँ मंगला गौरी की आराधना करे। भगवान शिव के चमत्कारी महामृत्युजय मंत्र का जाप करना भी दोष को कम करने के समान है।

7. लाल वस्तुओं का दान (Mangal Daan)

  • मंगल ग्रह का रंग लाल होता है। इसलिए मंगलवार के दिन किसी गरीब ब्राह्मण को लाल मसूर की दाल, लाल वस्त्र, गुड़, तांबे के बर्तन और लाल चंदन का दान करना चाहिए। इससे मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव में कमी आने लगती है। (दान करने से पहले किसी आचार्य से परामर्श जरुर लें लें)
  • आप रोज़ाना या विशेष तौर पर मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़ और चने जरुर खिलाएं।
  • आटे को लोई में गुड रखकर सफेद गाय को यह खिलाये।
  • इसके अलावा अपने घर में लाल पुष्प वाले पौधे या वृक्ष लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। समय-समय पर पौधे को पानी देना ना भूलें।

8. मंगल भात पूजा (उज्जैन)

भारत में भगवान मंगलनाथ का एकमात्र प्राचीन मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) में स्थित है। यहाँ पूरे विधि-विधान से ‘भात पूजा’ (चावल की पूजा) कराई जाती है। यह पूजा जीवन भर के लिए मंगल दोष का निवारण कर देती है।

9. केसर और लाल चंदन का प्रयोग

  • क्रोध को शांत करने और विवाह के योग बनाने के लिए रोज़ाना सुबह स्नान के बाद माथे पर और नाभि पर लाल चंदन या केसर का तिलक अवश्य लगाएं।
  • लाल रंग को देखें पर उस रंग के वस्त्र न पहनें। क्रोध कम करें। अधिक काम वासना से अलग रहें। सकारात्मक सोच को और भी ज्यादा बेहतर बनाएं। संयमित जीवन रखें।

सलाह: कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।

महत्वपूर्ण जानकारी: आपकी समस्या के अनुसार सिद्ध किये गये असली रूद्राक्ष यहां से खरीदें

🌟 वास्तु और ज्योतिषीय रहस्य: कैसे कम करें मंगल की ‘अग्नि’?

प्रसिद्ध वास्तु और ग्रह गोचर विशेषज्ञ पंडित ललित त्रिवेदी जी स्पष्ट करते हैं कि मांगलिक व्यक्ति के अंदर ‘अग्नि तत्व’ (Fire Element) की अधिकता होती है। जब ऐसे व्यक्ति के घर के दक्षिण (South) दिशा में वास्तु दोष होता है, तो उसका वैवाहिक जीवन और भी ज्यादा कष्टकारी हो जाता है।

घर के दक्षिण भाग को हमेशा भारी और लाल रंग से युक्त रखना चाहिए। इसके अलावा, मंगल की इस अतिरिक्त ऊर्जा को बैलेंस करने और शीघ्र विवाह के योग बनाने के लिए ‘3 मुखी रुद्राक्ष’ (3 Mukhi Rudraksha) धारण करना सबसे अमोघ ज्योतिषीय उपाय है। यह साक्षात अग्नि देव का स्वरूप है, जो मंगल के क्रोध को शांत करके व्यक्ति के जीवन में प्रेम और ठहराव लाता है।

⚠️ मांगलिक लोगों को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये 3 गलतियां

  1. क्रोध में निर्णय लेना: मांगलिक व्यक्तियों को अचानक बहुत तेज़ गुस्सा आता है। गुस्से में आकर कभी कोई बड़ा पारिवारिक या व्यापारिक निर्णय न लें।
  2. कुंडली छिपाकर शादी करना: विवाह के समय कभी भी अपने ‘मांगलिक’ होने की बात न छिपाएं। सही पूजा और परिहार (Cancellation) के बाद ही विवाह करें।
  3. दक्षिण दिशा में सिर रखकर सोना: मंगल से पीड़ित व्यक्ति को कभी भी दक्षिण दिशा की ओर पैर करके नहीं सोना चाहिए, इससे मानसिक तनाव और स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ती हैं।

Manglik Dosh Nivaran Ke Upay❓अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1: क्या 28 साल की उम्र के बाद मंगल दोष अपने आप खत्म हो जाता है?

Ans: यह एक बहुत बड़ा भ्रम है। मंगल दोष कभी अपने आप खत्म नहीं होता, लेकिन 28 वर्ष की आयु के बाद व्यक्ति में परिपक्वता (Maturity) आ जाती है, जिससे वह अपने क्रोध पर नियंत्रण करना सीख जाता है, इसलिए इसका प्रभाव थोड़ा कम महसूस होता है।

Q2: क्या मांगलिक व्यक्ति की शादी नॉन-मांगलिक से हो सकती है?

Ans: जी हाँ, यदि कुंडली में मंगल दोष का ‘परिहार’ (Cancellation) बन रहा हो (जैसे मंगल पर गुरु की दृष्टि हो), या सही ज्योतिषीय उपाय (जैसे कुंभ विवाह) कर लिए जाएं, तो शादी हो सकती है।

Q3: मंगल दोष शांति के लिए कौन सा दिन सबसे शुभ है?

Ans: मंगलवार का दिन मंगल ग्रह को समर्पित है। इस दिन व्रत रखना और हनुमान जी की पूजा करना सर्वोत्तम है।

निष्कर्ष: मांगलिक होना कोई बीमारी या अभिशाप नहीं है, यह केवल ऊर्जा की अधिकता है। यदि आप इस ऊर्जा को सही दिशा दें और Freeupay.in पर बताए गए इन सरल उपायों को अपनाएं, तो आपका वैवाहिक और पारिवारिक जीवन अत्यंत सुखमय होगा।

अभी शेयर करें: यह जानकारी उन सभी माता-पिता के लिए एक संजीवनी है जो अपने बच्चों की शादी में हो रही देरी से परेशान हैं। इसे अपने परिवार, दोस्तों और सभी WhatsApp ग्रुप्स में तुरंत शेयर करें!

वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Call Us Now
WhatsApp
We use cookies in order to give you the best possible experience on our website. By continuing to use this site, you agree to our use of cookies.
Accept