Shani Sade Sati 2026: हमारे वैदिक ज्योतिष शास्त्रों में शनिदेव को ‘कर्मफल का दाता’ और ‘न्यायाधीश’ पद का दर्जा दिया गया है। शनिदेव एक ऐसे देव जो व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उन्हें विशेष दशा में फल देते हैं। यह तो आप सब जानते हैं, की शनिदेव एक राशि पर गोचर करने के लिए ढाई साल (2.5 Years) का समय लगाते हैं। यह सबसे धीमा चलने वाला ग्रह माना जाता हैं इसलिए किसी भी व्यक्ति पर शनि की ‘साढ़ेसाती’ (7.5 वर्ष) तक प्रभाव दिखाती हैं।
Shani Sade Sati 2026: साल 2026 में इन 3 राशियों पर रहेगी ‘शनि की साढ़ेसाती’, क्या पड़ेगा राशियों पर इसका प्रभाव, देखें तारीख कब मिलेगी मुक्ति
हमारी वेबसाइट FreeUpay.in (फ्री उपाय.इन) में रोजाना आने वाले व्रत त्यौहार की जानकारी के अलावा मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, साधना, व्रत कथा, ज्योतिष उपाय, लाल किताब उपाय, स्तोत्र आदि महत्वपूर्ण जानकारी उबलब्ध करवाई जाएगी सभी जानकारी का अपडेट पाने के लिए दिए गये हमारे WhatsApp Group Link (व्हात्सप्प ग्रुप लिंक) क्लिक करके Join (ज्वाइन) कर सकते हैं।
हर समस्या का फ्री उपाय (Free Upay) जानने के लिए हमारे WhatsApp Channel (व्हात्सप्प चैनल) से जुड़ें: यहां क्लिक करें (Click Here)

जातक की पुरे जीवन में ‘शनि की साढ़ेसाती’ का प्रभाव 2 या 3 बार देखने को मिलता हैं, क्योंकि यह 30 साल में एक बार आती हैं। यह तो आप जानते हैं, की साल 2025 में शनिदेव स्वराशि कुंभ राशि को छोड़कर देवगुरु बृहस्पति की ‘मीन’ (Pisces) राशि में प्रवेश कर चुके हैं और अब पूरे साल 2026 में शनिदेव मीन राशि में ही विराजमान (गोचर) रहने वाले हैं। शनि के इस गोचर का सीधा असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। Freeupay.in के इस विशेष लेख में विस्तार से जानिए कि साल 2026 में किन-किन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा, उन पर इसका क्या असर देखने को मिलेगा और इससे बचने के सटीक उपाय क्या हैं।
ऑनलाइन सलाह (Online): कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन (Call Button) पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।
महत्वपूर्ण जानकारी: एक सिद्ध किया हुआ असली रूद्राक्ष आपकी दशा और दिशा दोनों बदल सकता हैं? अभी यहां से खरीदें
ऑफलाइन सलाह (Offline): कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए हमसे मिलने के लिए यहाँ तुरंत सम्पर्क करें: क्लिक हियर (Click Here)।
🗓️ क्विक लिस्ट: 2026 में किन राशियों पर है साढ़ेसाती? (Kumbh Meen Mesh Sade Sati)
शनि की साढ़ेसाती 2026 में किन राशियों पर प्रभाव देगी सबसे जल्दी जानकारी पाने के लिए नीचे दी गई टेबल देखें। साल 2026 में शनि मीन राशि में हैं, जिसके कारण इन 3 राशियों पर साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा:
| राशि का नाम (Zodiac Sign) | 2026 में साढ़ेसाती का कौन सा चरण? | प्रभाव (Effect in 2026) |
| 1. कुंभ राशि (Aquarius) | तीसरा और अंतिम चरण (उतरती साढ़ेसाती) | पैरों में दर्द, धन लाभ के अवसर, पुराने रुके हुए काम धीरे-धीरे काम बनने लगेंगे। |
| 2. मीन राशि (Pisces) | दूसरा और मध्य चरण (शिखर काल) | मानसिक तनाव, छाती में रोग, पारिवारिक संबधित परेशानी, करियर में भारी संघर्ष एवं अधिक मेहनत। |
| 3. मेष राशि (Aries) | पहला चरण (चढ़ती साढ़ेसाती) | खर्चों में अचानक से वृद्धि, सिरदर्द और नींद से जुड़ी समस्या, व्यापार में अचानक से उतार-चढ़ाव एवं करियर में बदलाव। |
(खुशखबरी: मकर राशि (Capricorn) के जातकों को 2025-26 में शनि की साढ़ेसाती से पूरी तरह मुक्ति मिल चुकी है!)
🔍 विस्तार से जानें: 2026 में साढ़ेसाती का आपकी राशि पर प्रभाव
1. कुंभ राशि (Aquarius) – उतरती साढ़ेसाती
कुंभ राशि (आपका नाम का पहला अक्षर यह है गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) के जातकों के लिए वर्ष 2026 में शनि की साढ़ेसाती अपने अंतिम चरण में चल रही है (इसे ‘पादों’ से उतरती हुई साढ़ेसाती कहा जाता हैं)। अधिकांश शनिदेव साढ़ेसाती के अंतिम चरण में जाते-जाते शुभ फल देकर जाते हैं।
- क्या होगा: यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान चल रहे होगे, तो उसमें सुधार आने लगेंगे, आप मानसिक रूप से मजबूत होगे और मानसिक परेशानियां धीरे धीरे खत्म होने लगेंगी। यदि आप किसी कोर्ट-कचहरी के चक्कर में फँसे हुए हो तो विजय की अनुभूति परत हो सकती हैं एवं आपका अटका हुआ रुपया वापस आने के योग बनने लगेंगे।
- स्थिति: कुंभ राशि वालों व्यक्तियों पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा यानी की अंतिम चरण चल रहा होगा।
- समय सीमा: कुंभ राशि वाले जातकों के ऊपर से शनि की साढ़ेसाती 23 फरवरी 2028 को पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।
2. मीन राशि (Pisces) – सबसे भारी चरण
मीन राशि (आपका नाम का पहला अक्षर यह है तो: दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) वालों जातकों के लिए वर्ष 2026 में शनि की साढ़ेसाती ‘हार्ट फेज़’ (मध्य चरण) की होगी, क्योंकि इस समय शनिदेव साक्षात आपकी ही राशि में विराजमान रहने वाले हैं।
- क्या होगा: यह समय आपके लिए बड़ा ही संघर्ष यानी की ‘सोने को आग में तपने’ जैसा हो सकता है। इसमें आपको अपने कार्यक्षेत्र (नौकरी या बिज़नेस) में काफी भारी दबाव और अधिक मेहनत करनी होगी, आपको इस समय गुप्त शत्रुओं से सावधान और अपने स्वास्थ्य में विशेषकर पेट और छाती संबधित रोगों से जूझते हुए नजर आ सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ आपके ऊपर एक साथ बढ़ सकता है। कोई भी बड़ा निवेश सोच-समझकर ही करें वरना नुकसान हो सकता हैं।
- स्थिति: इसे सबसे प्रभावशाली चरण माना जाता है। मीन राशि वाले व्यक्तियों के लिए शनि की साढ़ेसाती का दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण चरण (हृदय चरण) रहने वाला है। शनि देव इस समय आपकी ही राशि में गोचर (भ्रमण) कर रहे हैं।
- समय सीमा: मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती 8 अगस्त 2029 तक चलेगी। यानी की वर्ष 2026 का पूरा साल और 2027 का आधा वर्ष शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव में बीतेगा।
जानें: रुद्राक्ष कौन-कौनसी समस्या को दूर कर सकता हैं?
सलाह: कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।
3. मेष राशि (Aries) – चढ़ती साढ़ेसाती
मेष राशि (आपका नाम का पहला अक्षर यह है तो: चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) वाल व्यक्तियों के लिए शनि की साढ़ेसाती सिर पर सवार यानी की प्रथम चरण (चढ़ती साढ़ेसाती) की शुरुआत है।
- क्या होगा: आपको अपने खर्चों में अचानक से वृद्धि देखने को मिलेगी, आपके बनते हुए कार्य ऐन मौके पर बिगड़ सकते हैं। आपकी अपने जीवनसाथी के साथ किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना प्रबल रहेगी, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, आपको नींद ना आना या उससे जुड़ी हुई समस्याएं से जूझ सकते हैं आपके करियर संबधित में अचानक से बदलाव आ सकता हैं इसलिए सतर्क रहे।
- स्थिति: मेष राशि वाले व्यक्ति की शनि साढ़ेसाती का पहला चरण नवम्बर 2025 से शुरू हो चुका होगा।
- समय सीमा: मेष राशि वाले जातक पर शनि की साढ़ेसाती 31 मई 2032 तक अपना प्रभाव दिखायेंगी।
🌟 ज्योतिषीय रहस्य: साढ़ेसाती को ‘वरदान’ कैसे बनाएं?
प्रसिद्ध वास्तु और ग्रह गोचर विशेषज्ञ पंडित ललित त्रिवेदी जी बताते हैं कि शनिदेव को बेवजह एक क्रूर ग्रह मान लिया गया है, जबकि वे कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यदि आपकी कुंडली में शनि ‘योगकारक’ स्थिति में है, तो 2026 की यह साढ़ेसाती आपको राजा भी बना सकती है।
साढ़ेसाती के दौरान घर की पश्चिम दिशा (West Direction) का वास्तु दोष व्यक्ति को कंगाल कर सकता है। इस दिशा में कभी भी कबाड़ या गंदगी न रखें।
कुंभ, मीन और मेष राशि के जातकों को साढ़ेसाती के भयंकर मानसिक और शारीरिक कष्टों से बचने के लिए शनि देव का साक्षात स्वरूप ‘7 मुखी रुद्राक्ष’ (7 Mukhi Rudraksha) गले में अवश्य धारण करना चाहिए। यह रुद्राक्ष शनिदेव के प्रकोप को तुरंत शांत करता है और व्यापार-नौकरी में अपार सफलता के द्वार खोलता है।
सलाह: कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।
महत्वपूर्ण जानकारी: आपकी समस्या के अनुसार सिद्ध किये गये असली रूद्राक्ष यहां से खरीदें
🙏 साढ़ेसाती और ढैय्या से बचने के 4 अचूक उपाय
साल 2026 में शनि के अशुभ प्रभाव को शून्य (Zero) करने के लिए ये उपाय आज ही शुरू करें:
- हनुमान जी की शरण लें: शनिदेव हनुमान जी के भक्तों को कभी परेशान नहीं करते। रोज़ाना ‘हनुमान चालीसा’ या शनिवार को ‘बजरंग बाण’ का पाठ करें।
- छाया दान (Chhaya Daan): हर शनिवार एक कटोरी में सरसों का तेल लें, उसमें अपना चेहरा देखें और उस तेल को मंदिर में दान कर दें। यह साढ़ेसाती का सबसे अमोघ उपाय है।
- पीपल की पूजा: शनिवार की शाम सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।
- कर्मों की शुद्धि: अपने अधीन काम करने वाले लोगों (लेबर/स्टाफ), असहायों और कुष्ठ रोगियों की मदद करें। कभी किसी का पैसा न मारें।
Shani Sade Sati 2026❓अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
Q1: कुंभ राशि की साढ़ेसाती कब खत्म होगी?
Ans: कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। साल 2027 के मध्य में जब शनिदेव मेष राशि में प्रवेश करेंगे, तब कुंभ राशि पूरी तरह से साढ़ेसाती से मुक्त हो जाएगी।
Q2: मीन राशि की साढ़ेसाती कब तक रहेगी?
Ans: मीन राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव 2030 तक रहेगा। अभी 2026 में इसका सबसे पीक (Peak) समय चल रहा है।
Q3: क्या साढ़ेसाती में नीलम (Blue Sapphire) पहनना सुरक्षित है?
Ans: नीलम बिना कुंडली दिखाए कभी नहीं पहनना चाहिए, इसके घातक परिणाम हो सकते हैं। इसके सुरक्षित और अचूक विकल्प के रूप में ‘7 मुखी रुद्राक्ष’ पहनना सभी के लिए सर्वोत्तम है।
निष्कर्ष: साल 2026 में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से डरने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। कर्मों को शुद्ध रखें और Freeupay.in पर बताए गए इन सरल ज्योतिषीय उपायों का पालन करें। शनिदेव आपके जीवन को सुख और समृद्धि से भर देंगे।
अभी शेयर करें: यह महत्वपूर्ण जानकारी कुंभ, मीन, मेष, सिंह और धनु राशि वाले आपके दोस्तों और रिश्तेदारों के बहुत काम आ सकती है। इसे WhatsApp ग्रुप्स में तुरंत शेयर करें!
वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े
10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े
