WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ang Phadakne Ke Sanket: अंगों का फड़कना देता है अपार धन और बड़े संकट का पूर्व संकेत, जानें पूरा सच

Ang Phadakne Ke Sanket: कुछ फलित शास्त्रों एवं संहिता ग्रंथों में अनेकों निमित्तों का वर्णन पूर्ण विस्तार से किया गया है। निमित्त उन लक्षणों को कहते हैं जिन्हें देख कर अतीत में घटित हुई और भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं का निरूपण किया जाता है। इन्हीं के अंतर्गत शारीरिक अंगों के स्फुरण से आगामी समय में प्राप्त होने वाले शुभाशुभ फल का वर्णन संक्षेप में किया गया है।

Ang Phadakne Ke Sanket: अंगों का फड़कना खोलता है किस्मत के बंद ताले, जानें आपके लिए क्या है शुभ और अशुभ

हमारी वेबसाइट FreeUpay.in (फ्री उपाय.इन) में रोजाना आने वाले व्रत त्यौहार की जानकारी के अलावा मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, साधना, व्रत कथा, ज्योतिष उपाय, लाल किताब उपाय, स्तोत्र आदि महत्वपूर्ण जानकारी उबलब्ध करवाई जाएगी सभी जानकारी का अपडेट पाने के लिए दिए गये हमारे WhatsApp Group Link (व्हात्सप्प ग्रुप लिंक) क्लिक करके Join (ज्वाइन) कर सकते हैं।

हर समस्या का फ्री उपाय (Free Upay) जानने के लिए हमारे WhatsApp Channel (व्हात्सप्प चैनल) से जुड़ें: यहां क्लिक करें (Click Here)

Ang Phadakne Ke Sanket
Ang Phadakne Ke Sanket

ज्योतिष के कई प्रकार है जिसमें स्वप्न ज्योतिष, हस्त ज्योतिष, अंग ज्योतिष, तिल ज्योतिष आदि प्रमुख है। अंगो का फड़कना भी ज्योतिष के अनुसार शुभ व अशुभ संकेत के साथ साथ भविष्य में घटने वाली घटनाओं की तरफभी इशारा करते हैं। पांच तत्वों के मिश्रण से निर्मित हमारा शरीर एक सूचना यन्त्र है। आइए जानते हैं कि शरीर के किस अंग के फड़कने से क्या फल मिलता है।

ऑनलाइन सलाह (Online): कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन (Call Button) पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।

महत्वपूर्ण जानकारी: एक सिद्ध किया हुआ असली रूद्राक्ष आपकी दशा और दिशा दोनों बदल सकता हैं? अभी यहां से खरीदें

ऑफलाइन सलाह (Offline): कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए हमसे मिलने के लिए यहाँ तुरंत सम्पर्क करें: क्लिक हियर (Click Here)

अक्सर देखा जाता हैं, की बैठे-बैठे अचानक से हमारी आंख, होंठ या कंधे आदि फड़कने (Twitching) लगते हैं। विज्ञान इसे नसों का खिंचाव या थकान का नाम देता है, परन्तु सनातन धर्म के ‘समुद्र शास्त्र’ (Samudra Shastra) और ज्योतिष शास्त्र में इसे भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं का ‘पूर्व संकेत’ (Alert) माना जाता है।

प्रकृति हमारे शरीर के माध्यम से हमें आने वाली बड़ी खुशियों, अचानक धन लाभ, या भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं का इशारा देती है। अंगों का फड़कना पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग फल देता है। Freeupay.in के इस विशेष लेख में विस्तार से जानिए शरीर के किस अंग के फड़कने का क्या मतलब होता है और कौन सा फड़कता अंग आपको रातों-रात करोड़पति बना सकता है।

👁️ क्विक लिस्ट: पुरुष और महिलाओं के अंगों के फड़कने का फल (Table)

अंक फेंकने के संकेत (Ang Phadakne Ke Sanket) सटीक फल जानने के लिए इस टेबल को पढ़ें। ध्यान रहे—पुरुषों का दायां (Right) और महिलाओं का बायां (Left) अंग फड़कना शुभ माना जाता है:

फड़कने वाला अंग (Body Part)पुरुषों के लिए फल (Male)महिलाओं के लिए फल (Female)
दाईं आंख (Right Eye)अत्यंत शुभ। अपार धन लाभ, नौकरी में प्रमोशन और सफलता का संकेत।अशुभ। किसी बात पर परिवार में भयंकर क्लेश या बीमारी का इशारा।
बाईं आंख (Left Eye)अशुभ। गुप्त शत्रुओं से खतरा, व्यापार में घाटा और मानसिक तनाव।अत्यंत शुभ। अचानक धन प्राप्ति, सोने के आभूषण मिलने और मान-सम्मान का संकेत।
सीधा हाथ (Right Hand)अचानक कहीं से भारी मात्रा में रुका हुआ पैसा मिलने वाला है।किसी से भयंकर विवाद हो सकता है।
उल्टा हाथ (Left Hand)पैसे का नुकसान और बेवजह के खर्च बढ़ने का पूर्व संकेत है।धन लाभ और कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है।
होंठ फड़कना (Lips)किसी स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति या नए प्रेम संबंध की शुरुआत।मधुर समाचार या किसी पुराने मित्र/रिश्तेदार से मुलाकात का संकेत।

🌟 शरीर के अन्य अंगों के फड़कने का सटीक मतलब (Ang Phadakne Ke Sanket)

आंख और हाथों के अलावा भी शरीर के कई हिस्से फड़कते हैं, जिनका बहुत गहरा अर्थ होता है:

सलाह: कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।

महत्वपूर्ण जानकारी: आपकी समस्या के अनुसार सिद्ध किये गये असली रूद्राक्ष यहां से खरीदें

1. दोनों भौहें (Eyebrows) फड़कना

यदि किसी व्यक्ति (चाहे पुरुष हो या महिला) की दोनों भौहों के बीच का हिस्सा फड़कता है, तो यह जीवन का सबसे उत्तम संकेत है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन के सभी कष्ट खत्म होने वाले हैं, आपकी कोई बहुत पुरानी इच्छा पूरी होने वाली है और आपको ‘राजयोग’ की प्राप्ति होगी।

2. कंधे फड़कना (Shoulders)

  • दायां कंधा: यदि आपका सीधा कंधा फड़क रहा है, तो इसका मतलब है कि आपको बहुत जल्द समाज में अपार सम्मान, कोई बड़ा पद या सरकारी नौकरी मिलने वाली है।
  • बायां कंधा: उलटे कंधे का फड़कना किसी नए काम में सफलता और कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय का संकेत देता है।

3. माथा फड़कना (Forehead)

माथे का फड़कना भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति का इशारा है। इसका सीधा अर्थ है कि आप जल्द ही कोई नई प्रॉपर्टी (जमीन) या नई गाड़ी खरीदने वाले हैं।

संपर्क करें- पंडित ललित त्रिवेदी (+91-9667189678)

किसी भी प्रकार के ज्योतिष एवं वास्तु संबंधी परामर्श के लिए वास्तु ज्योतिष पंडित ललित त्रिवेदी से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं, जैसे कि धन, स्वास्थ्य, व्यापार, करियर, नौकरी आदि जैसी समस्याएं। वास्तु विजिट भी करवा सकते हैं, तथा वास्तु परामर्श भी प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी प्रकार के कुंडली मिलान, विवाह मुहूर्त, गृह प्रवेश या अन्य सभी प्रकार के मुहूर्त एवं शुभ समय निकलवाने के लिए तुरंत संपर्क करें।

🌟 अन्य अंग फड़कने का संकेत (Ang Farakne Ka Sanket List in Hindi)

  • सिर के फड़कने से व्यक्ति को लाभ मिलता है।
  • सिर का मध्य भाग फड़के तो धन की पा्रप्ति होती है तथा परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
  • सिर दोनों ओर से फड़के तो धन की प्राप्ति होगी।
  • सिर का दाहिना हिस्सा फड़कने से विदेश यात्रा करने का अच्छे अवसर प्राप्त होता है।
  • सिर का बायां हिस्सा फड़के तो दूर की यात्रा से आर्थिक लाभ हो सकता है।
  • ललाट मध्य से फडक़ ने लगे तो लाभदायक यात्रायें होती हैं।
  • मस्तक का फड़कना इस बात का सूचक है कि आप विदेश यात्रा कर सकते है।
  • दाहिनी कनपटी फड़के तो आप जो कार्य करने जा रहें है, उसमें सफलता प्राप्त होगी।
  • बायीं कनपटी फड़के तो आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने वाली है।
  • बायीं आंख फड़के तो परिवार के किसी सदस्य अथवा स्वयं को कोई बड़ी बीमारी आ सकती है।
  • दाहिनी आंख के फड़कने से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
  • दाहिनी आंख का मध्य भाग फड़के तो व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त कर धन अर्जित कर लेता है।
  • दाहिनी आंख चारो तरफ से फड़के तो व्यक्ति के रागी होने की संभावना रहती है।
  • दोनों भौंह के बीच का स्थान फड़के तो प्रेम मिलता है।
  • दोनों भौहें फड़कें तो व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
  • कपोल फड़के तो शुभ कार्य होते हैं।
  • गर्दन फड़के तो आप धन कमाने के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते है।
  • दाहिना कान फड़के तो कोई शुभ समाचार प्राप्त होने वाला है।
  • बायां कान फड़के तो प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी।
  • कानों का पिछला हिस्सा फड़के तो व्यक्ति को मित्रों से अपमान मिल सकता है।
  • दाहिना गाल फड़के तो स्वास्थ्य में सुधार बहुत देरी से होगा।
  • बायें गाल के फड़कने से प्रसन्नता के कार्यो में बाधायें आयेंगी।
  • दोनो आरे के गाल समान रूप से फडकें तो अपार धन की प्राप्ति होती है।
  • नाक के फड़कने से धन लाभ होता है।
  • नाक का दाहिना हिस्सा फड़के तो किसी से झगड़ा हो सकता है।
  • नाक का बायां हिस्सा फड़कने से प्रसिद्धि एंव धन की प्राप्ति होगी।
  • नाक की नोक फड़के तो आप किसी मुसीबत में फसने वाले है।
  • नाक के दोनों नथुने फड़कें तो धन लाभ व सामाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
  • नाक की जड़ फड़के तो लडा़ई झगड़ा होने की संभावना रहती है।
  • दाहिने कान का छेद फड़फडा़ ता है तो मित्र से मुलाकात होती है।
  • दाहिना कान फड़फड़ाता है तो पद बढ़े, अच्छे समाचार की प्राप्ति हो, विजय मिले।
  • बांये कान का पिछला भाग फडक़ ता है तो कोई खुश खबरी मिलती है।
  • मुंह का फड़फड़ाना पुत्र की ओर से किसी शुभ समाचार को सुनवाता है।
  • पूरा मुंह फड़के तो व्यक्ति की मनोकामनापूर्ण होती है।
  • सम्पूर्ण मूँछो में फडकन दूध, दही, घी, धन धान्य मिलने का संकेत है।
  • मूंछ का दांया हिस्सा फडकता है तो इसे शुभ समझना चाहिए।
  • बाँयी मूंछ फडकती है तो आपका किसी से बहस या झगडा हो सकता है।
  • होंठ का उपरी हिस्सा फड़के तो शत्रुओं का शमन होगा।
  • होंठ का निचला हिस्सा फड़के तो किसी मित्र का आगमन होने वाला है।
  • दोनों होंठ फड़के तो पद, प्रतिष्ठा एंव धन की प्राप्ति होने वाली है।
  • बांया तालु फड़के तो व्यक्ति को जेल यात्रा करनी पड़ सकती है।
  • दांत का ऊपरी भाग फडफ़ ड़ाहट करता है तो व्यक्ति को प्रसन्नता प्राप्त होती है।
  • जीभ फड़के तो लड़ाई झगड़ा होता है, विजय मिलती है।
  • गर्दन बांयी तरफ से फड़कती हो तो धन हानि होने की आशंका होती है।
  • गर्दन दांयी तरफ से फडके तो स्वर्ण आभूषणों की प्राप्ति होती है।
  • कण्ठ के फड़कने से ऐश्वर्यलाभ होता है।
  • दाहिना कंधा फड़के तो अधिकार एंव साहस में वृद्धि होगी।
  • बायें कंधे के फड़कने से यह समझना चाहिए कि आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने वाली है।
  • दोनों कंधे फड़के तो किसी से झगड़े होने की प्रबल सम्भावना होती है।
  • छाती में फड़फडाहट होना मित्र से मिलने की सूचना।
  • छाती के दाहिनी आरे की फड़कन हो तो विपदा का संकेत।
  • छाती के बांयी ओर फड़फड़ाहट हो तो जीवन में।
  • छाती के मध्य में फड़फड़ाहट हो तो लाके प्रियता मिलती है।
  • बगल दाहिनी ओर से फड़के तो नेत्रों का रोग हो जाता है।
  • पसलियां दाहिनी ओर से फड़के तो विपदा आती है।
  • हृदय फड़के तो इष्टसिद्धी दिलाती है।
  • पीठ का लगातार फड़कना आगामी समय में किसी संकट की सूचना देता है।
  • पीठ दांयी ओर से फडक रही है तो धन धान्य की वृद्धि हो सकती है
  • पीठ के बांये भाग का फडकना मुकद्दमे में हार या किसी से झगडा हो सकता है।
  • वक्षःस्थल का फड़कना विजय दिलाने वाला होता है।
  • उदर का फड़कना कोषवृद्धि होती है।
  • नाभि का फड़कना स्त्री को हानि पहुँचाता है।
  • आंत अथवा आमाशय फड़कना से रोग मुक्ति की सूचना मिलती है।
  • गुदा का फड़कना वाहन सुख देता है।
  • नितंबों के फड़कने पर प्रसिद्धि व सुख मिलता है।
  • दाहिनी भुजा फड़के तो धन, यश व सम्मान मिलने वाला है।
  • बायीं भुजा फड़के तो कोई खोयी हुयी वस्तु मिलने वाली है।
  • दाईं ओर की कोहनी फड़के तो झगड़ा होता है।
  • बाईं ओर की कोहनी फड़के तो धन की प्राप्ति होती है।
  • हथेली में यदि फडकन हो तो व्यक्ति किसी विपदा में फंस जाता है।
  • हाथों की अंगुलियां फड़के तो मित्र से मिलना होता है।
  • कमर का दाहिना हिस्सा फड़कने लगे तो भी आपको धन लाभ होगा।
  • गुप्तांग फड़के तो दूर की यात्रा पर जाना होता है।
  • दाईं ओर का अंडकोष फड़के तो खोई वस्तु की प्राप्ति होती है।
  • बाईं ओर का अंडकोष फड़के तो पुत्र से सुख और विदेश यात्रा का योग बनता है।
  • बाई जांघ फड़कना दोस्त से मदद मिलने के संकेत हैं।
  • दाहिनी जांघ फड़के तो अपमान होता है।
  • दांया घुटना फड़के तो उसे अशुभ माना जाता है।
  • बायां घुटना फड़के तो शुभ संकेत पाया जाता है।
  • बांये पैर की पहली अंगुली फड़के तो लाभ होता है इसे एक अच्छा शकुन माना जाता है।
  • दांये पैर की पहली अंगुली फड़के तो उसे अशुभ संकेत माना जाता है।
  • पांव की पिंडलियां फड़कती हैं तो यह आपके दुश्मन से परेशानी मिलने के संकेत है।
  • पैरों की तली से यदि स्फुरण हो तो अनायास ही मान प्रतिष्ठा मिलती है।

जानें: रुद्राक्ष कौन-कौनसी समस्या को दूर कर सकता हैं?

सलाह: कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।

🕉️ अशुभ संकेत मिलने पर क्या करें? (अचूक ज्योतिषीय उपाय)

यदि पुरुषों का बायां (Left) और महिलाओं का दायां (Right) अंग लगातार फड़क रहा है, तो समुद्र शास्त्र में इसे संकट और बीमारी का बुलावा माना गया है।

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ स्थित प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित ललित त्रिवेदी जी बताते हैं कि जब ग्रहों की चाल बिगड़ती है या राहु का अशुभ प्रभाव होता है, तब अंग फड़कने के अशुभ संकेत मिलने लगते हैं।

इन अशुभ संकेतों (जैसे व्यापार में घाटा, एक्सीडेंट या क्लेश) के प्रभाव को पूरी तरह भस्म करने और नवग्रहों की असीम कृपा पाने के लिए, साक्षात महाकाल का स्वरूप ‘5 मुखी रुद्राक्ष’ (5 Mukhi Rudraksha) गले में धारण करना सबसे शक्तिशाली और अमोघ ‘कवच’ है। इसे धारण करते ही शरीर का आभामंडल शुद्ध हो जाता है और किसी भी अशुभ संकेत का दुष्प्रभाव आपके जीवन पर नहीं पड़ता।

⚠️ अंग फड़कने के 3 नियम (ध्यान रखें)

  1. समय का प्रभाव: समुद्र शास्त्र के अनुसार, अंगों का फड़कना यदि कुछ सेकंड या मिनटों तक हो, तभी इसका फल मिलता है। यदि कोई अंग कई दिनों से लगातार फड़क रहा है, तो यह किसी बीमारी (नस खिंचने) का संकेत हो सकता है, इसके लिए डॉक्टर से संपर्क करें।
  2. अशुभ फड़कने पर क्या करें? यदि कोई अशुभ अंग फड़के, तो तुरंत एक कागज़ लें, उस पर अपना नाम लिखें और उसे फाड़कर डस्टबिन में फेंक दें। या फिर, भगवान शिव के मंदिर जाकर प्रार्थना करें।
  3. मन की स्थिति: जब भी कोई शुभ अंग फड़के, तो मन में सकारात्मक विचार रखें। किसी को अपना बुरा या शुभ फल तुरंत न बताएं, इससे फल नष्ट हो सकता है।

Ang Phadakne Ke Sanket❓अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1: अंग फड़कने का असर कितने दिनों में दिखाई देता है?

Ans: समुद्र शास्त्र के अनुसार, अंग फड़कने का शुभ या अशुभ प्रभाव आमतौर पर 24 घंटे से लेकर 15 दिन के भीतर व्यक्ति के जीवन में दिखाई देने लगता है।

Q2: यदि गले का हिस्सा फड़के तो क्या होता है?

Ans: गले का फड़कना एक अत्यंत शुभ संकेत है। यह गले में माता सरस्वती के वास का प्रतीक है और व्यक्ति को अपार मान-सम्मान, आभूषण और मधुर भोजन की प्राप्ति कराता है।

Q3: क्या विज्ञान अंग फड़कने (Myokymia) को मानता है?

Ans: विज्ञान की भाषा में इसे ‘मायोकेमिया’ (Myokymia) कहा जाता है, जो तनाव, थकान, नींद की कमी या ज्यादा कैफीन (चाय/कॉफी) पीने के कारण मांसपेशियों में होने वाला संकुचन है।

निष्कर्ष: सनातन धर्म में शरीर को ब्रह्मांड का एक छोटा स्वरूप माना गया है। ब्रह्मांड में होने वाले बदलावों का असर हमारे अंगों पर फड़कने के रूप में दिखाई देता है। Freeupay.in पर दी गई इस जानकारी से आप इन रहस्यमयी संकेतों को समझकर अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।

अभी शेयर करें: अंग फड़कने का मतलब जानने की उत्सुकता हर किसी में होती है। इस सटीक और प्रामाणिक जानकारी को अपने परिवार, दोस्तों और सभी WhatsApp ग्रुप्स में तुरंत शेयर करें!

वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Call Us Now
WhatsApp
We use cookies in order to give you the best possible experience on our website. By continuing to use this site, you agree to our use of cookies.
Accept