वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ashadh Gupt Navratri 2025 : कब से शुरू हो रहे हैं आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 और जानें स्थापना मुहूर्त

Ashadh Gupt Navratri 2025
Ashadh Gupt Navratri 2025

Ashadh Gupt Navratri 2025 : कब से शुरू हो रहे हैं आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025 और जानें स्थापना मुहूर्त हमारे हिन्दू धर्म में नवरात्र में मां दुर्गा जी की साधना के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण समय माना जाता हैं। नवरात्र के समय साधक विभिन्न तंत्र विद्याएं सीखने के लिए मां भगवती की विशेष रूप से पूजा अर्चना करते हैं। तंत्र साधना आदि करने के लिए गुप्त नवरात्र बेहद विशेष माने जाते हैं। गुप्त नवरात्र वर्ष में आषाढ़ और माघ मास की शुक्ल पक्ष में आते हैं। वैसे इन इस Ashadh Gupt Navratri के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी होती है।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि स्थापना मुहूर्त

Ashadh Gupt Navratri 2025 : गुप्त नवरात्र आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि, वार गुरुवार दिनांक 26 जून, 2025 को आरम्भ हो रहे है, इस दिन आषाढ़ गुप्त नवरात्रि स्थापना मुहूर्त सूर्योदय से सुबह 07:22 तक शुभ चोघडिया में, सुबह 10:48 से दोपहर 03:55 तक चर, लाभ, अमृत चोघडिया में एवं सांय सांय 05:39 से सांय 07:20 बजे तक शुभ चोघडिया में स्थापना कर सकते हो।

Ashadh Gupt Navratri 2025 : की तिथियां

26 जून, 2025 वार गुरुवार को प्रथम तिथि को देवी के शैलपुत्री रूप का पूजन किया जाता है।

27 जून, 2025 वार शुक्रवार आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीया तिथि को देवी ब्रह्मचारिणी रूप की पूजा की जाती है।

28 जून, 2025 वार शनिवार गुप्त नवरात्रि की तृतीया तिथि को देवी दुर्गा के चंद्रघंटा रूप की आराधना की जाती है।

29 जून, 2025 वार रविवार आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की चतुर्थी तिथि को मां भगवती के देवी कूष्मांडा रूप की उपासना की जाती है।

30 जून, 2025 वार सोमवार गुप्त नवरात्रि की पंचमी तिथि को भगवान कार्तिकेय की माता स्कंदमाता रूप की पूजा की जाती है।

01 जुलाई 2025 वार मंगलवार आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की षष्ठी तिथि को मां कात्यायनी की पूजा की जाती है।

02 जुलाई 2025 वार बुधवार गुप्त नवरात्रि की सप्तमी तिथि को मां कालरात्रि रूप की पूजा की जाती है।

03 जुलाई 2025 वार गुरुवार: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि को मां महागौरी रूप की पूजा की जाती है। इस दिन बहुत से लोग कन्या पूजन भी कर देते है।

04 जुलाई 2025 वार शुक्रवार गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि को देवी सिद्धदात्री रूप की पूजा की जाती है। सिद्धिदात्री की पूजा से नवरात्र में नवदुर्गा पूजा का अनुष्ठान और पूजा पूर्ण हो जाती है।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि साधना

Ashadh Gupt Navratri 2025 : आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के दौरान कई साधक महाविद्या (तंत्र साधना) के लिए मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां ध्रूमावती, माता बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी की पूजा व साधना करते हैं। यह सारी साधना करने की विधि आप इस वेबसाइट में पढ़ सकते हो।

वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Call Us Now
WhatsApp
We use cookies in order to give you the best possible experience on our website. By continuing to use this site, you agree to our use of cookies.
Accept
Privacy Policy