Chandra Grahan Ke Upay 2026: आज शाम 06:48 बजे ग्रहण समाप्त होते ही जरूर करें ये 5 चमत्कारी उपाय, रातों-रात कट जाएंगे सारे दोष
Chandra Grahan Ke Upay 2026: आज यानि की 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) होने जा रहा है। हमारे ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को अशुभ माना जाता है, क्योंकि इस दौरान राहु और केतु चंद्रमा को ग्रसित कर लेते हैं।
अगर आपकी कुंडली में पहले से ‘चंद्र दोष’ या ‘ग्रहण दोष’ है, तो यह समय आपको विशेष रूप से मानसिक तनाव, आर्थिक नुकसान और स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है! क्योंकी जैसे ही चंद्र ग्रहण का मोक्ष (समाप्ति) होगा, उसके तुरंत बाद आपको नीचे बताये गये कुछ विशेष उपाय करने चाहिए।
हमारी वेबसाइट FreeUpay.in (फ्री उपाय.इन) में रोजाना आने वाले व्रत त्यौहार की जानकारी के अलावा मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, साधना, व्रत कथा, ज्योतिष उपाय, लाल किताब उपाय, स्तोत्र आदि महत्वपूर्ण जानकारी उबलब्ध करवाई जाएगी सभी जानकारी का अपडेट पाने के लिए दिए गये हमारे WhatsApp Group Link (व्हात्सप्प ग्रुप लिंक) क्लिक करके Join (ज्वाइन) कर सकते हैं।
हर समस्या का फ्री उपाय (Free Upay) जानने के लिए हमारे WhatsApp Channel (व्हात्सप्प चैनल) से जुड़ें: यहां क्लिक करें (Click Here)

प्रसिद्ध ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ पंडित ललित त्रिवेदी जी के अनुसार, चंद्र ग्रहण के तुरंत बाद किए गए ‘दोष निवारण’ (Dosh Nivaran) के उपाय सबसे ज्यादा और तुरंत फल देते हैं। Freeupay.in के इस लेख में जानें वो 5 अचूक उपाय जो आपके जीवन से राहु-केतु के अंधकार को मिटा देंगे।
✨ आज (3 मार्च) शाम 06:48 के बाद करें चंद्र ग्रहण ये 5 महा-उपाय (Chandra Grahan Remedies)
चंद्र ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए ग्रहण के समाप्त होते ही नीचे बताये गये ये उपाय क्रमवार तरीके से करें:
1. पवित्र स्नान (Purification Bath)
आज चंद्र ग्रहण के शाम 06:48 बजे ग्रहण खत्म होते ही सबसे पहले इस प्रकार से नहाना चाहिए।
- उपाय: चन्द्र ग्रहण समाप्त होने के बाद पानी में गंगाजल और काले तिल मिलाकर स्नान करना चाहिए व नए वस्त्र धारण करने चाहिए। यदि आपके आस पास कोई धार्मिक स्थल है तो वंहा जाकर स्नान करना और अच्छा रहता है। वस्त्रसहित स्नान करना चाहिए व स्त्रियाँ सिर धोये बिना भी स्नान कर सकती हैं। ऐसा करने से शरीर से ग्रहण की हर नकारात्मक किरण (Negative Energy) को धो देता है।
- उपाय: चन्द्र ग्रहण के बाद स्नान में कोई मंत्र नहीं बोलना चाहिए। ग्रहण के स्नान में गरम जल की अपेक्षा ठंडा जल से स्नान करना चाहिए।
2. घर और मंदिर की शुद्धि (House Cleansing)
- उपाय: चन्द्र ग्रहण के समय के दौरान मंत्र जाप, ध्यान लगाना, प्रार्थना करना और हवन अच्छे फल देते हैं। हालांकि इस दौरान मूर्ति पूजा नहीं करनी चाहिए। सूतक काल (ग्रहण काल) के खत्म होने के बाद स्नान कर नए वस्त्र धारण करने चाहिए और देवताओं की मूर्तियों को गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करना चाहिए। और नए वस्त्र पहनाएं।
3. तुलसी शुद्धि (Tulsi Cleansing)
- उपाय: चन्द्र ग्रहण काल के दौरान तुलसी के पौधे को छूना नही चाहिए और ग्रहण खत्म होते ही पौधे को गंगाजल छिड़ककर शुद्ध कर देना चाहिए।
4. सफेद वस्तुओं का ‘महा-दान’ (Donation for Moon)
चंद्रमा ग्रह का रंग सफेद होता है, इसलिए चंद्र दोष निवारण के लिए सफेद चीजों का दान अमोघ अस्त्र है।
- क्या दान करें: चन्द्र ग्रहण समाप्त होने के बाद जातक को सोलह प्रकार के दान करने चाहिए। जैसे : अन्न, जल, वस्त्र, फल, दूध, मीठा, स्वर्ण, चंद्रमा से संबंधित सफेद वस्तुएं, मोती, चांदी, सफेद कपड़ा, चावल, मिश्री, शंख, कपूर, श्वेत चंदन, सफेद फूल, पलाश की लकड़ी, दही, चावल, घी, चीनी आदि का दान करना चाहिए।
- किसे दें: यह दान किसी गरीब ब्राह्मण, जरूरतमंद व्यक्ति या शिव मंदिर में आज शाम ग्रहण के बाद या कल सुबह जरूर दें।
5. भगवान शिव का रुद्राभिषेक (Shiv Abhishek)
चंद्रमा भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान हैं। शिव की पूजा के बिना चंद्र दोष दूर नहीं हो सकता।
- उपाय: ग्रहण खातं होने के बाद शाम को अपने घर में स्थापित शिवलिंग या फिर अपने पास के शिवलाय में जाकर कच्चे दूध (Raw Milk) और काले तिल मिश्रित से शिवजी का अभिषेक करते हुए “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का कम से कम 108 बार बार जाप करना चाहिए।
🤰 गर्भवती महिलाएं ग्रहण के बाद क्या करें? (For Pregnant Women)
गर्भवती महिलाओं पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव सबसे ज्यादा माना जाता है। आज शाम 06:48 के बाद उन्हें यह जरूर करना चाहिए:
- ग्रहण खत्म होते ही स्नान करें और धुले हुए साफ कपड़े पहनें।
- अपने पेट पर हल्का सा गंगाजल लगाएं।
- गाय को अपने हाथों से गुड़ और रोटी खिलाएं। इससे गर्भ में पल रहे शिशु पर कोई भी आंच नहीं आती।
Chandra Grahan Dosh Nivaran 2026 ❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
Q1: क्या ग्रहण खत्म होते ही हम खाना खा सकते हैं?
Ans: हाँ, शाम 06:48 बजे स्नान और मंदिर की शुद्धि करने के बाद आप ताजा भोजन पकाकर खा सकते हैं। सूतक काल का रखा हुआ पका भोजन (अगर उसमें तुलसी न डाली हो) तो उसे फेंक दें।
Q2: 3 मार्च को चंद्र ग्रहण किस राशि पर सबसे भारी है?
Ans: यह ग्रहण सिंह (Leo) राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है। इसलिए सिंह, कन्या और मकर राशि वालों को आज शाम शिवजी का अभिषेक और दान जरूर करना चाहिए।
Q3: क्या चंद्र ग्रहण दोष निवारण यंत्र पहन सकते हैं?
Ans: बिल्कुल। आप किसी योग्य ज्योतिषी से प्राण-प्रतिष्ठित ‘चंद्र यंत्र’ या ‘रुद्राक्ष’ (विशेषकर 2 मुखी रुद्राक्ष) धारण कर सकते हैं। यह मानसिक शांति देता है।
निष्कर्ष: ग्रहण एक खगोलीय और आध्यात्मिक घटना है। इससे डरने की बजाय अगर सही समय पर Chandra Grahan Dosh Nivaran के उपाय किए जाएं, तो यह आपके लिए भाग्योदय का कारण बन सकता है। आज शाम Freeupay.in पर बताए गए इन नियमों का पालन करें, महादेव आपकी रक्षा करेंगे।
वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े
10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े
