वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Gupt Navratri Ke Mantra : गुप्त नवरात्रि में इन मंत्रों का जाप करने से दूर होगी आपकी ये सब परेशानी

Gupt Navratri Ke Mantra
Gupt Navratri Ke Mantra

Gupt Navratri Ke Mantra : गुप्त नवरात्रि में इन मंत्रों का जाप करने से दूर होगी आपकी ये सब परेशानी यह तो सब जानते है की हमारे हर साल दो बार नवरात्रा का उत्सव बड़ी धूमधाम से बनाया है पर क्या आप जानते है की वर्ष में नवरात्रा दो बार नही बल्कि चार बार आते है जी हाँ दो नवरात्रा को गुप्त नवरात्र कहा जाता हैं। वैसे आपने गुप्त शब्द से कुछ आईडिया लगा लिया होगा जैसा नाम वैसा काम गुप्त नवरात्रा को गुप रूप से किये जाते हैं। गुप्त नवरात्र में किये गये उपाय, मंत्र, साधना या कोई सी भी पूजा पाठ और दिनों से जल्दी सिद्ध व प्रभाव देती है।

जल्दी शादी होने का : Gupt Navratri Ke Mantra

जिस भी लड़का या लड़की का विवाह में परेशानी आ रही हो तो बताये जा रहे इस Gupt Navratri Ke Mantra को आपको गुप्त नवरात्रि के दिनों में सुबह जल्दी जगकर नित्य कर्म से निवृत होकर साफ़ कपडे पहनकर अपने सामने भगवान शिव-पार्वती जी की फोटो रखें। उनकी विधिवत पूजन करें। उसके बाद दिए गये मंत्र की रोज़ाना 3, 5 या 11 माला का जाप करें। और भगवान शिव-पार्वती जी से शादी में आ रही बाधा को दूर करने की प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपका विवाह जल्दी हो जायेगा। मंत्र:

“ऊँ शं शंकराय सकल-जन्मार्जित-पाप-विध्वंसनाय, पुरुषार्थ-चतुष्टय-लाभाय च पतिं मे देहि कुरु कुरु स्वाहा ।।”

मनपसंद शादी करने का : Gupt Navratri Ke Mantra

जो भी लड़की अपने मनपंसद लड़के से शादी करना चाहती हो तो बताये जा रहे इस मंत्र को आपको गुप्त नवरात्रि के दिनों में सुबह जल्दी जगकर नित्य कर्म से निवृत होकर साफ़ कपडे पहनकर अपने पास वाले शिव जी के मंदिर में जाये उसके बाद वहां भगवान शिव एवं मां पार्वती जी पर जल में मिश्रित गंगाजल एवं कच्चा दूध चढ़ाएं और पंचोपचार (चंदन, पुष्प, धूप, दीप एवं नैवेद्य) से पूजन करें। उसके बाद मौली लेकर भगवान शिव एवं मां पार्वती जी का गठबंधन करें। उसके बाद लाल चंदन की माला से दिए गये मंत्र का जाप करें। ऐसा आप लगातार 3 महीने करें ऐसा करने से आपकी शादी आपके मनपसंद लड़के या मनपसंद वर से होगी। मंत्र:

“हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया । तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।।”

सुखी दाम्पत्य जीवन का : Gupt Navratri Ke Mantra

१. यदि आपके और आपके जीवन साथी के साथ अनबन रहती हो तो दिए गए इस मंत्र को आपको गुप्त नवरात्रि के दिनों में नीचे दिए गये मंत्र का जाप करते हुए 108 बार अग्नि में घी से आहुतियां देनी चाहिए। ऐसा आपको पुरे गुप्त नवरात्रि में करना है जिससे यह मंत्र सिद्द हो जायेगा। उसके बाद आपको हर दिन इस मन्त्र का जाप 21 बार करें। यदि हो सके तो अपने जीवन साथी से भी जाप कराए। ऐसा करने से पति व पत्नी के बीच में अनबन समाप्त हो जाएगी। मंत्र:

“सब नर करहिं परस्पर प्रीति। चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीति।।”

२. यदि परिवार के सदस्यों से लड़ाई झगड़ा रहता हो तो इस मंत्र को जातक गुप्त नवरात्रि में प्रतिदिन दिए गये मंत्र की 3 माला स्फटिक की माला से भगवान श्री राम और माता सीता जी के सामने जाप करें। और अंतिम गुप्त नवरात्र के दिन नीचे दिए गये मंत्र को 11 बार उच्चारण करते हुए घी से अग्नि में आहुति प्रदान करें व खीर का भोग लगाएं। मंत्र:

“जब ते राम ब्याहि घर आए। नित नव मंगल मोद बधाए।।”

वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Call Us Now
WhatsApp
We use cookies in order to give you the best possible experience on our website. By continuing to use this site, you agree to our use of cookies.
Accept
Privacy Policy