वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rashi Anusar Dhanteras Par Kharidari: धनतेरस पर राशि अनुसार करें खरीदारी करने पर होगा दोगुना फायदा

धनतेरस पर राशि अनुसार करें खरीदारी करने पर होगा दोगुना फायदा।

Rashi Anusar Dhanteras Par Kharidari
Rashi Anusar Dhanteras Par Kharidari

यह तो आप सब जानते है की धनतेरस का पर्व नजदीक आ रहा है इस ख़ास दिन से 5 दिन का दीपावली का त्यौहार शुरू हो जाता है धनतेरस के दिन ही बाजारों में खरीददारी करने की विशेष रूप से भीड़ देखने को मिलती हैं इसलिए हम आपके लिए आपकी राशि अनुसार धनतेरस पर खरीदारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आप भी दी गई इन्ही वस्तुओं को धनतेरस वाले दिन ख़रीद कर लाभ व फायदा उठा सकोगें।

मेष राशि के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी

मेष राशि के जातक को धनतेरस पर खरीदारी में सोना, चांदी, और तांबे की वस्तु, बर्तन, हीरा, गहने, वस्त्र खरीदना शुभ माना जाता है इस दिन आप भूमि, भवन में निवेश करना भी आपके लिए लाभदायक होगा भूल से भी लोहे से बनी वस्तुएं, केमिकल या चमड़ा आदि की वस्तुएं ना खरीदें।

वृषभ राशि के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी

वृषभ राशि के जातक को धनतेरस पर खरीदारी में सोना, पीतल, चांदी, कम्प्यूटर, कांसा, हीरा, बर्तन, चावल, केसर व चन्दन खरीदना शुभ माना जाता है इस दिन आप भूल से भी वाहन, फर्टिलाइजर्स, तेल, लकड़ी और चमड़े से बनी हुई वस्तुएं ना खरीदें।

मिथुन राशि के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी

मिथुन राशि के जातक को धनतेरस पर खरीदारी में पुखराज, चांदी, सोना, कांसे की भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति, हंस का जोड़ा खरीदना शुभ माना जाता है इस दिन आप कोई मकान व जमीन भी खरीद सकते हैं इस दिन आप भूल से भी किसी को कर्ज के रूप में रूपये ना दें।

कर्क राशि के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी

कर्क राशि के जातक धन तेरस के दिन स्फटिक या चांदी का श्री यंत्र, चांदी, सफेद वस्तु, इलेक्ट्रॉनिक का सामान, वाहन, कपड़े, लकड़ी, बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है।

सिंह राशि के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी

सिंह राशि के जातक को धनतेरस पर खरीदारी में तांबे का कोई पात्र खरीदना शुभ माना जाता है सिंह राशि के जातक अपने नाम से कोई सामान ना खरीद कर अपने बच्चे के नाम से या किसी और के नाम से सामान ख़रीदना शुभ रहेगा दिन आप भूल से भी सोना व लोहे से बनी हुई वस्तुएं ना खरीदें और ना शेयर में निवेश करें।

कन्या राशि के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी

कन्या राशि के जातक धन तेरस के दिन कांसे व हाथीदांत से बनी हुई वस्तु, हीरा, सोना, कपडे (काले और सफेद का त्याग करें), चांदी, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर खरीदना शुभ माना जाता है इस दिन आप ज़मीन व मकान भी खरीद सकते हैं।

तुला राशि के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी

तुला राशि के जातक को धनतेरस पर खरीदारी में चांदी का श्री यंत्र, आभूषण या सिक्का, तांबा, सोना और कांसे से बनी चीजें, सजावटी सामान खरीदना शुभ माना जाता है इस दिन आप भूल से लोहे से बनी हुई वस्तुएं ना खरीदें।

वृश्चिक राशि के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी

वृश्चिक राशि के जातक धन तेरस के दिन तांबा, पंचधातु का पात्र या इनसे बना श्री यन्त्र या स्वस्तिक, चांदी, पीतल, बर्तन, वस्त्र, फर्नीचर खरीदना शुभ माना जाता है इस दिन आप भूल से भी अपने नाम से कुछ भी ना ख़रीदें चाहे वो सोना ही क्यों ना हों।

धनु राशि के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी

धनु राशि के जातक को धनतेरस पर खरीदारी में भगवान श्री विष्णु और माता लक्ष्मी जी की सोने की मूर्ति, सोना, हीरा, कीमती पत्थर, पीले रंग के कपडे, केसर, हल्दी, गेंहूँ खरीदना शुभ माना जाता है।

मकर राशि के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी

मकर राशि के जातक धन तेरस के दिन सजावट सामान, सोना, कपडे, वाहन, किताबें, रत्न खरीदना शुभ माना जाता है इस दिन आप भूल से भी इलेक्ट्रॉनिक्स सामान ना खरीदें।

कुंभ राशि के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी

कुंभ राशि के जातक को धनतेरस पर खरीदारी में वाहन, किताबें, लकड़ी, इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुएं, सजाने का सामान, नीलम, भवन, भूमि, वाहन खरीदना शुभ माना जाता है इस दिन आप भूल से भी सोना व किमती पत्थर ना खरीदें।

मीन राशि के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी

मीन राशि के जातक को धनतेरस पर खरीदारी में मकान, जमीन, चांदी, सोने, कीमती रत्न खरीदना शुभ माना जाता है इस दिन आप भूल से भी किसी को रूपये उधार ना दें।

Rashi Anusar Dhanteras Par Kharidari Check

हमारे WhatsApp ग्रुप्स से: यहां से जुड़ें

वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Call Us Now
WhatsApp
We use cookies in order to give you the best possible experience on our website. By continuing to use this site, you agree to our use of cookies.
Accept
Privacy Policy