वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Daily Tulsi Puja Vidhi 2025: A Step-by-Step Guide with Mantra, Aarti & Rules तुलसी पूजा की संपूर्ण विधि: मंत्र, आरती, जल चढ़ाने का सही नियम और समय

Daily Tulsi Puja Vidhi 2025: A Step-by-Step Guide with Mantra, Aarti & Rules तुलसी पूजा की संपूर्ण विधि: मंत्र, आरती, जल चढ़ाने का सही नियम और समय यह तो आप सब पहले से जानते होंगे की हमारे हिंदू धर्म में तुलसी को पूजनीय स्थान दिया गया है तुलसी अपने आप में सब पोधों में से अलग है तुलसी को पाप का नाश करने वाली भी माना गया है।

हिन्दू धर्म में तुलसी पूजन करना श्रेष्ठ माना गया है, क्योंकि इनकी पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और पाप का नाश होता है। यंहा हम आपको तुलसी पूजा की विधिके बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप पढ़कर आप भी तुलसी पूजा सही तरह से कर सकोगें। सभी तरह की पूजा अर्चना व धार्मिक कार्यों में तुलसी का प्रयोग व उपयोग किया जाता है।

तुलसी पत्ती से पूजा, व्रत, यज्ञ, जप, होम तथा हवन करने का पुण्य मिलता है। कहते है जिस घर में तुलसी का पौधा है वंहा देवी व देवता निवास करते है तुलसी जिस भी घर में होती है उस घर की नकारात्मक उर्जा को समाप्त कर देती है घर में सकारात्मक उर्जा का संचय करती है तुलसी का पौधा घर का वास्तु दोष समाप्त भी करती है। Free Upay.in द्वारा बताये जा रहे तुलसी पूजा विधि (Tulsi Puja Vidhi) के बारे में पढ़कर आप भी तुलसी पूजा विधि पूर्वक कर सकोगें।

घर पर तुलसी पूजा की विधि | Ghar Par Tulsi Puja Vidhi in Hindi

हमारी वेबसाइट FreeUpay.in (फ्री उपाय.इन) में रोजाना आने वाले व्रत त्यौहार की जानकारी के अलावा मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, साधना, व्रत कथा, ज्योतिष उपाय, लाल किताब उपाय, स्तोत्र आदि महत्वपूर्ण जानकारी उबलब्ध करवाई जाएगी सभी जानकारी का अपडेट पाने के लिए दिए गये हमारे WhatsApp Group Link (व्हात्सप्प ग्रुप लिंक) क्लिक करके Join (ज्वाइन) कर सकते हैं।

हर समस्या का फ्री उपाय (Free Upay) जानने के लिए हमारे WhatsApp Channel (व्हात्सप्प चैनल) से जुड़ें: यहां क्लिक करें (Click Here)

Daily Tulsi Puja Vidhi
Daily Tulsi Puja Vidhi

इस विधि से करें तुलसी पूजा, घर में हमेशा रहेगा सुख-समृद्धि का वास | Tulsi Puja Vidhi Step-by-Step: Morning & Evening Worship Rules

तुलसी पूजा सामग्री | Tulsi Puja Samagri 2025

➤ एक लोटा जल, कच्चा दूध, दही, हल्दी या सिन्दूर या कुमकुम, पुष्प, घी की बत्ती (घी से भरा हुआ दीपक), धूपबत्ती, घंटी।

तुलसी की पूजा कैसे करें | Daily Tulsi Puja Vidhi at Home: Simple Method & Powerful Mantras

👉 सबसे पहले तुलसी के पौधे को नीचे दिए हुए Tulsi Puja Mantra का उच्चारण करते हुए जल चढ़ाये।

➤ मंत्र: महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

👉 उसके बाद दूध व् दही अर्पित करें।

👉 उसके बाद तुलसी के पौधे को हल्दी या सिन्दूर या कुमकुम का तिलक करें।

👉 यह सब करने के बाद धूपबत्ती जलाये व् घी का दीपक या बत्ती जलाये।

👉 फिर उसके बाद घंटी बजाते हुए तुलसी की आरती करें।

👉 फिर तुलसी नामाष्टक मंत्र का पाठ करें। 

वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी।

पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी ।।

एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम।

य: पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।। 

👉 फिर रोजाना शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जलाये।

तुलसी पूजा के लाभ | Benefits of Tulsi Puja

➤ जो भी व्यक्ति रोजाना Tulsi Puja करता है उसके यंहा धन-संपदा, वैभव, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती रहती है और महलक्ष्मी हमेशा उस पर प्रसन्न रहती हैं।

➤ तुलसी की रोज़ाना पूजा करने से आपको हवन जितना पुण्य मिलता हैं।

➤ Tulsi Puja करने से मोक्ष की प्राप्ति होती हैं।

➤ तुलसी के पास मंत्र का जाप करने से मंत्र जल्दी सिद्द हो जाते हैं।

➤ Tulsi Puja करने से ग्रह शांति होती हैं।

तुलसी पूजा के नियम: भूलकर भी न करें ये गलतियां | Rules of Tulsi Puja: The Do’s and Don’ts You Must Know

👉 तुलसी पूजा के बिना भगवान की पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती हैं।

👉 तुलसी दल को मंगलवार, शुक्रवार, रविवार के दिन और अमावस्या, पूर्णिमा, द्वादशी तिथि के दिन नही तोड़ना चाहिए।

👉 तुलसी दल को रात्रि और संध्या काल में भी नहीं तोड़ना चाहिए

👉 तुलसी के पौधे को शुक्रवार और रविवार को और सप्तमी तिथि को छूने से मना किया हुआ हैं। और रविवार के दिन जल भी नही देना चाहिए।

👉 वायु पुराण में तुलसी पत्र तोड़ने के बारे में लिखा है की: “अस्नात्वा तुलसीं छित्वा यः पूजा कुरुते नरः। सोऽपराधी भवेत् सत्यं तत् सर्वनिष्फलं भवेत्॥ अर्थात् – बिना स्नान किए तुलसी को तोड़कर जो मनुष्य पूजा करता है, वह अपराधी है। उसकी की हुई पूजा निष्फल जाती है, इसमें कोई संशय नहीं।

👉 तुलसी का सुखा पौधा नही रखना चाहिए।

👉 तुलसी दल को शिवलिंग और भगवान गणेश जी को अर्पित करना वर्जित हैं।

वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Call Us Now
WhatsApp
We use cookies in order to give you the best possible experience on our website. By continuing to use this site, you agree to our use of cookies.
Accept