विवाह पंचमी 2025: जानें संपूर्ण पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और सामग्री लिस्ट Vivah Panchami Puja Vidhi 2025: Step-by-Step for Early Marriage & Happy Life मार्गशीर्ष मास (अगहन) की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी पूजन किया जाता हैं। इस दिन भगवान श्री राम व देवी सीता की पूजा करके विवाह करने का विधान हैं। विवाह पंचमी पूजा करने से अविवाहित जातक को मनचाहा वर या वधु की प्राप्ति होती हैं।
हिन्दू मान्यता के अनुसार विवाह पंचमी की पूजन करने से पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती हैं। Free Upay.in द्वारा बताये जा रहे विवाह पंचमी पूजा विधि (Vivah Panchami Puja Vidhi & Vivah Panchami Vrat Puja Vidhi) के बारे में पढ़कर आप भी विवाह पंचमी पूजा विधि पूर्वक कर सकोगें।
विवाह पंचमी पूजन विधि और मंत्र 2025 | Vivah Panchami 2025: Puja Vidhi aur Shubh Muhurat (Hindi Guide)
हमारी वेबसाइट FreeUpay.in (फ्री उपाय.इन) में रोजाना आने वाले व्रत त्यौहार की जानकारी के अलावा मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, साधना, व्रत कथा, ज्योतिष उपाय, लाल किताब उपाय, स्तोत्र आदि महत्वपूर्ण जानकारी उबलब्ध करवाई जाएगी सभी जानकारी का अपडेट पाने के लिए दिए गये हमारे WhatsApp Group Link (व्हात्सप्प ग्रुप लिंक) क्लिक करके Join (ज्वाइन) कर सकते हैं।
हर समस्या का फ्री उपाय (Free Upay) जानने के लिए हमारे WhatsApp Channel (व्हात्सप्प चैनल) से जुड़ें: यहां क्लिक करें (Click Here)

🧿 लैब सर्टिफाइड और अभिमंत्रित सिद्ध रुद्राक्ष पाने के लिए तुरंत कॉल करें मोबाइल नंबर: 9667189678
घर पर कैसे करें सीता–राम विवाह पूजा 2025 | Complete Vivah Panchami Puja Vidhi in Hindi: How to Worship Ram & Sita
विवाह पंचमी पूजा व्रत विधि: स्टेप बाय स्टेप पूजा विधि और सामग्री Vivah Panchami Puja Vidhi for Marriage Success: Complete Guide
विवाह पंचमी व्रत कब हैं? 2025 || Vivah Panchami Puja Date 2025
👉 इस वर्ष 2025 में विवाह पंचमी पूजा 25 नवम्बर, वार मंगलवार के दिन की जाएगी।
विवाह पंचमी पूजा 2025 शुभ मुहूर्त | Vivah Panchami Puja Auspicious Time 2025
➤ सुबह 09:34 बजे से दोपहर 01:34 बजे तक।
➤ दोपहर 02:54 बजे से संध्या 04:14 बजे तक।
विवाह पंचमी पूजा सामग्री लिस्ट 2025 | Vivah Panchami Puja Samagri List in Hindi
⭐ श्री राम और माता सीता देवी की प्रतिमा या फोटो, फूलों की मालाएं, फल, लड्डू, पंचामृत, चावल, रोली या कुमकुम, अनाज, पान, सुपारी, लौंग और इलायची, शुद्ध घी का दीपक, धूपबत्ती आदि।
विवाह पंचमी पूजा विधि और मंत्र 2025 | Vivah Panchami Puja Vidhi PDF Guide in Hindi, Mantra & Vrat Rules for 2025
👉 विवाह पंचमी के दिन जातक को सुबह जल्दी उठकर नित्य कर्म से निवृत होकर स्नान आदि करके साफ़ वस्त्र धारण करें।
👉 उसके बाद अपने पूजा स्थल पर जाकर एक चौकी लेकर उस पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान श्री राम और सीता देवी की प्रतिमा या मूर्ति स्थापित करें। चौकी के पास जल से भरकर एक कलश स्थापित करें।
👉 तत्पश्चात् चौकी के चारों तरफ केले के पत्ते से एक मंड़प बनायें।
👉 और उसके बाद जातक सीता-राम विवाह पूजा का संकल्प लें।
👉 फिर भगवान श्री राम और सीता देवी की प्रतिमा या मूर्ति को स्नान आदि कराकर वस्त्र पहनायें। भगवान श्री राम की मूर्ति या प्रतिमा को पीले रंग और सीता देवी की प्रतिमा को लाल रंग के वस्त्र धारण करायें।
👉 उसके बाद धूपबत्ती और शुद्ध घी का दीपक जलाकर रोली या कुमकुम का तिलक लगाकर चावल लगाये।
👉 इसके बाद “ॐ जानकीवल्लभाय नमः” मंत्र का जाप करते हुए श्री राम और देवी सीता का गठबंधन करें।
👉 पुष्प, पुष्पमाला व नैवेद्य अर्पित करें।
👉 फिर श्रीराम स्तुति व श्री जानकी स्तुति का पाठ करके नीचे बताये गये मंत्र का जाप 108 बार करें।
विवाह पंचमी पूजा मंत्र 2025 | Vivah Panchami Puja Mantra Lyrics in Hindi
🕉️ “ॐ जानकीवल्लभाय नमः।”
⭐ फिर श्री राम और माँ सीता की आरती करें।
⭐ Vivah Panchami Puja करने के बाद श्री राम और माँ सीता के गठबंधन के वस्त्र को सम्भाल कर अपने घर के किसी पवित्र जगह पर रखें।
⭐ उसके उपरांत रात्रि में भजन कीर्तन का आयोजन करें।
⭐ यदि संभव हो सके तो रामायण का पाठ करें।
विवाह पंचमी पूजा के लाभ एवं फायदे | Benefits of Vivah Panchami Puja
👉 हिन्दू धर्म के मान्यता अनुसार विवाह पंचमी के दिन सीता देवी और श्री राम पूजा अर्चना करने से जातक का मनोरथ सिद्ध होता हैं।
👉 Vivah Panchami Puja वाले दिन रामायण का पाठ करना अति शुभ होता हैं।
👉 विवाह पंचमी पूजा करने से जातक को मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता हैं।
👉 आज के दिन पूजा अर्चना करने से जातक का वैवाहिक जीवन सुखमय तथा पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती हैं। व पारिवारिक सुखों में वृद्धि होती हैं।
👉 जातक को धन-समृद्धि की प्राप्ति होती हैं। और घर-परिवार में सुख-शान्ति बनी रहती हैं।
👉 Vivah Panchami Puja से जातक की समस्त प्रकार की चिंताए समाप्त हो जाती हैं।

वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े
10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े
