श्री भुवनेश्वरी मंत्र (PDF) | Bhuvaneshwari Mantra for Knowledge, Success & Abundance (Meaning & Benefits) आज हम आपको Shri Bhuvaneshwari Mantra के बारे में बताने जा रहे हैं। यह तो आप सब जानते है की दस महाविद्याओं में चतुर्थ स्थान पर भुवनेश्वरी साधना मानी जाती हैं। महाविद्या भुवनेश्वरी साधना विधि के बारे में हम पहले ही जानकारी दे चुके हैं। देवी भुवनेश्वरी, दस महाविद्याओं में चौंथीं महा-शक्ति, तीनों लोकों या त्रि-भुवन (स्वर्ग, विश्व, पाताल) की ईश्वरी।
सम्पूर्ण जगत या तीनों लोकों की ईश्वरी देवी भुवनेश्वरी परिणामस्वरूप ये जगन-माता तथा जगत-धात्री के नाम से भी विख्यात हैं। पंच तत्व १. आकाश, २. वायु ३. पृथ्वी ४. अग्नि ५. जल, जिनसे इस सम्पूर्ण चराचर जगत के प्रत्येक जीवित तथा अजीवित तत्व का निर्माण होता हैं, वह सब इन्हीं देवी की शक्तियों द्वारा संचालित होती हैं FreeUpay.in द्वारा बताये जा रहे भुवनेश्वरी मंत्र (Bhuvaneshwari Mantra) को जानकर आप भी महाविद्या भुवनेश्वरी साधना पूरी कर सकते हैं।
Bhuvaneshwari Mantra with Lyrics, Meaning & Benefits | श्री भुवनेश्वरी मंत्र: जाप विधि, अर्थ और चमत्कारिक लाभ
हमारी वेबसाइट FreeUpay.in (फ्री उपाय.इन) में रोजाना आने वाले व्रत त्यौहार की जानकारी के अलावा मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, साधना, व्रत कथा, ज्योतिष उपाय, लाल किताब उपाय, स्तोत्र आदि महत्वपूर्ण जानकारी उबलब्ध करवाई जाएगी सभी जानकारी का अपडेट पाने के लिए दिए गये हमारे WhatsApp Group Link (व्हात्सप्प ग्रुप लिंक) क्लिक करके Join (ज्वाइन) कर सकते हैं।
हर समस्या का फ्री उपाय (Free Upay) जानने के लिए हमारे WhatsApp Channel (व्हात्सप्प चैनल) से जुड़ें: यहां क्लिक करें (Click Here)
देवी भुवनेश्वरी अपने अन्य नामो से भी प्रसिद्ध हैं:
👉 १. मूल प्रकृति, देवी इस स्वरूप में स्वयं प्रकृति रूप में विद्यमान हैं, समस्त प्राकृतिक स्वरूप इन्हीं का रूप हैं।
👉 २. सर्वेश्वरी या सर्वेशी, देवी इस स्वरूप में, सम्पूर्ण चराचर जगत की ईश्वरी या विधाता हैं।
👉 ३. सर्वरूपा, देवी इस स्वरूप में, ब्रह्मांड के प्रत्येक तत्व में विद्यमान हैं।
👉 ४. विश्वरूपा, संपूर्ण विश्व का स्वरूप, इन्हीं देवी भुवनेश्वरी के रूप में स्थित हैं।
👉 ५. जगन-माता, सम्पूर्ण जगत, तीनों लोकों की देवी जन्म-दात्री हैं माता हैं।
👉 ६. जगत-धात्री, देवी इस रूप में सम्पूर्ण जगत को धारण तथा पालन पोषण करती हैं।
माँ भुवनेश्वरी देवी ध्यान: Maa Bhuvaneshwari Devi Dhyana
सरोजनयनां चलत कनक कुंडलां शैशवीं , धनुर्जप वटी करामुदित सूर्य कोटी प्रभाम ।
शशांक कृत शेखरां शव शरीर संस्था शिवाम, प्रात: स्मरामी भुवनेश्वरी शत्रु गति स्तम्भनीम ॥
मुख्य नाम : भुवनेश्वरी।
अन्य नाम : मूल प्रकृति, सर्वेश्वरी या सर्वेशी, सर्वरूपा, विश्वरूपा, जगत-धात्री इत्यादि।
भैरव : त्र्यंबक।
भगवान विष्णु के २४ अवतारों से सम्बद्ध : भगवान वराह अवतार।
कुल : काली कुल।
दिशा : पश्चिम।
स्वभाव : सौम्य , राजसी गुण सम्पन्न।
कार्य : सम्पूर्ण जगत का निर्माण तथा सञ्चालन।
शारीरिक वर्ण : सहस्रों उदित सूर्य के प्रकाश के समान कान्तिमयी।
माँ भुवनेश्वरी देवी बीज मंत्र: Bhuvaneshwari Beej Mantra “Hreem”: Its Meaning & Miraculous Benefits
👉 “ऐं ह्रीं ॐ” और “ह्रीम”
माँ भुवनेश्वरी देवी मूल मंत्र: Main Mantra of Goddess Bhuvaneshwari (Mool Mantra)
👉 “ऊं ऎं ह्रीं श्रीं नम:”।
माँ भुवनेश्वरी देवी त्रयक्षरी मंत्र: 3 Akshar Maa Bhuvaneshwari Mantra
👉 “हृं ऊं क्रीं”।
माँ भुवनेश्वरी देवी पंचाक्षरी मंत्र: 5 Akshar Maa Bhuvaneshwari Mantra
👉 “ऐं हृं श्रीं ऐं हृं”
निम्न का जाप करने से समस्त सुखों एवं सिद्धियों की प्राप्ति होती है।
माँ भुवनेश्वरी देवी मंत्र: Maa Bhuvaneshwari Mantra
👉 “ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं भुवनश्वर्ये नम:।।” और
👉 “ह्नीं भुवनेश्वरीयै ह्नीं नम:”।
माँ भुवनेश्वरी देवी महामंत्र: Maa Bhuvaneshwari Devi Maha Mantra
👉 ॥ ॐ श्रीं ॐ श्रीं ह्रीं ऐं ह्रीं ऐं क्लीं सौ: क्लीं सौ: क्रीं क्रीं ह्रीं भुवनेश्वर्यै नम: ॥
👉 श्री भुवनेश्वरी स्तोत्रम् (PDF) | Bhuvaneshwari Stotram Lyrics, Meaning & Benefits
👉 Bhuvaneshwari Kavacham for Ultimate Protection | श्री भुवनेश्वरी कवचम् (PDF)
👉 Bhuvaneswari Ashtakam Lyrics, Meaning & Benefits | श्री भुवनेश्वरी अष्टकम् (PDF)
👉 श्री भुवनेश्वरी स्तुति (PDF) | Bhuvaneshwari Stuti for Knowledge, Wealth & Success
👉 Bhuvaneshwari Hridaya Stotram Lyrics, Meaning & Benefits | श्री भुवनेश्वरी हृदय स्तोत्रम् (PDF)
माँ भुवनेश्वरी देवी दारिद्र्य नाशय मंत्र: Maa Bhuvaneshwari Devi Daridra Nashak Mantra
👉 || ॐ ह्रीं भुवनेश्वरी इहागच्छ इहतिष्ठ इहस्थापय मम सकल दरिद्रय नाशय नाशय ह्रीं ॐ ||
👉 || हूं हूं ह्रीं ह्रीं दारिद्रय नाशिनी भुवनेश्वरी ह्रीं ह्रीं हूं हूं फट ||
ऐश्वर्य तथा ज्ञान, मोक्षादि की प्राप्ति हेतु निम्न Shri Bhuvaneshvari Mantra का अनुष्ठान कर नित्य जप करें। माता भुवनेश्वरी भगवान श्रीकृष्ण की इष्ट देवी थीं। इनकी आराधना से कीचड़ में कमल की तरह मनुष्य संसार में रहते हुए योगीश्वर हो जाता है।
नोट: महाविद्या Shri Bhuvaneshvari Mantra साधना विधि आप बिना गुरु बनाये ना करें गुरु बनाकर व अपने गुरु से सलाह लेकर इस साधना को करना चाहिए। क्युकी बिना गुरु के की हुई साधना आपके जीवन में हानि ला सकती है।
वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े
10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े