WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rashi Anusar Shani Jayanti Ke Upay 2026: अपनी राशि के अनुसार आज ही करें ये 1 अचूक उपाय, शनिदेव रातों-रात चमका देंगे किस्मत

Rashi Anusar Shani Jayanti Ke Upay 2026: शनि जयंती के दिन अपनी राशि अनुसार करें ये उपाय, बदल सकती है आपकी जिन्दगी यह तो आप सब जानते हो की हमारे हिन्दू धर्म के ग्रंथों के अनुसार शनिदेव को ग्रहों में न्यायाधीश का पद प्राप्त है। इन्हें न्याय के देवता कहा जाता हैं। जातक के अच्छे और बुरे कर्मों का फ़ल शनिदेव ही देते हैं ! जिस भी व्यक्ति पर शनिदेव की टेड़ी नजर पड़ जाए, वह थोड़े ही समय में राजा से रंक बन जाता है और जिस पर शनिदेव प्रसन्न हो जाएं वह मालामाल भी हो जाता है। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सूर्यास्त के समय शिंगणापुर नगर में शनिदेव की उत्पत्ति हुई थी।

Rashi Anusar Shani Jayanti Ke Upay 2026: अपनी राशि के अनुसार करें ये 1 अचूक उपाय, शनिदेव कर देंगे मालामाल

हमारी वेबसाइट FreeUpay.in (फ्री उपाय.इन) में रोजाना आने वाले व्रत त्यौहार की जानकारी के अलावा मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, साधना, व्रत कथा, ज्योतिष उपाय, लाल किताब उपाय, स्तोत्र आदि महत्वपूर्ण जानकारी उबलब्ध करवाई जाएगी सभी जानकारी का अपडेट पाने के लिए दिए गये हमारे WhatsApp Group Link (व्हात्सप्प ग्रुप लिंक) क्लिक करके Join (ज्वाइन) कर सकते हैं।

हर समस्या का फ्री उपाय (Free Upay) जानने के लिए हमारे WhatsApp Channel (व्हात्सप्प चैनल) से जुड़ें: यहां क्लिक करें (Click Here)

Rashi Anusar Shani Jayanti Ke Upay 2026
Rashi Anusar Shani Jayanti Ke Upay 2026

हमारे हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष की ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि के दिन को कर्मफल दाता भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव ‘शनि जयंती’ के रूप में मनाया जाता है। साल 2026 में यह पवित्र दिन अत्यंत दुर्लभ और शुभ संयोगों के साथ आया है। शनिदेव न्याय के देवता हैं; वे व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं।

ऑनलाइन सलाह (Online): कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन (Call Button) पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।

महत्वपूर्ण जानकारी: एक सिद्ध किया हुआ असली रूद्राक्ष आपकी दशा और दिशा दोनों बदल सकता हैं? अभी यहां से खरीदें

ऑफलाइन सलाह (Offline): कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए हमसे मिलने के लिए यहाँ तुरंत सम्पर्क करें: क्लिक हियर (Click Here)

यदि आपके जीवन में अचानक भयंकर परेशानियां आ गई हैं, व्यापार ठप हो गया है, या आप शनि की ‘साढ़ेसाती’ (Sade Sati) और ‘ढैय्या’ से पीड़ित हैं, तो शनि जयंती का दिन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, यदि व्यक्ति अपनी राशि (Zodiac Sign) के अनुसार शनिदेव का उपाय करे, तो उसे 100 गुना अधिक और शीघ्र फल प्राप्त होता है। Freeupay.in के इस विशेष लेख में जानिए सभी 12 राशियों के लिए शनि जयंती के अचूक उपाय।

♈ से ♓ 12 राशियों के लिए शनि जयंती के अचूक उपाय (Zodiac Remedies)

16 मई (शनिवार) को सुबह स्नान करके शनि मंदिर जाएं और अपनी राशि चेक करके यह सामग्री चढ़ाएं:

1. मेष राशि (Aries)

मेष राशि (चू, चे, ला, ल, ली, लू, ले लो, अ नाम अक्षरों से शुरू होने वाले व्यक्ति) के जातक हो तो हमारे द्वारा बताये जा रहे राशि अनुसार शनि जयंती के उपाय अनुसार शनि जयंती वाले दिन एक काले कपडे में 400 ग्राम साबुत उडद, 7 लोहे की कील और 4 कोयले के टूकडे रखकर दान करे। इसके साथ निम्न उपाय करें:

  • शनि जयंती पर सवा पांच रत्ती का नीलम या उपरत्न (नीली) सोना, चांदी या तांबे की अंगूठी में अभिमंत्रित करवा कर धारण करें।
  • शनि यंत्र के साथ नीलम या फिरोजा रत्न गले में लॉकेट की आकृति में पहन सकते हैं ।
  • किसी भी विद्वान ब्राह्मण से या स्वयं शनि के मंत्रों के 23000 जाप करें या करवाएं। ये है शनि का मंत्र: “ॐ प्रां प्रीं सः शनैश्चराय नमः”
  • शनि जयंती को व्रत रखें। चींटियों को आटा डालें।
  • जूते, काले कपड़े, मोटा अनाज व लोहे के बर्तन दान करें।

2. वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि (ई, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो नाम अक्षरों से शुरू होने वाले व्यक्ति) के जातक हो तो हमारे द्वारा बताये जा रहे राशि अनुसार शनि जयंती के उपाय अनुसार शनि जयंती वाले दिन शनि स्त्रोत का पाठ करके पीपल के नीचे तेल का दीपक जलायें। इसके साथ निम्न उपाय करें:

  • काले घोड़े की नाल या समुद्री नाव की कील से लोहे की अंगूठी बनवाएं। उसे तिल के तेल में रखें तथा उस पर शनि मंत्र का 23000 जाप करें। शनि जयंती पर इसे धारण करें। यह अंगूठी मध्यमा (शनि की उंगली) में ही पहनें।
  • किसी भी विद्वान ब्राह्मण से या स्वयं शनि के मंत्रों के 23000 जाप करें या करवाएं। मंत्र- “ॐ ऐं ह्लीं श्रीशनैश्चराय नमः”
  • शनिदेव का अभिषेक सरसो के तेल से करें व 108 दीपकों से शनिदेव की आरती करें।

3. मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि (का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा. हो नाम अक्षरों से शुरू होने वाले व्यक्ति) के जातक हो तो हमारे द्वारा बताये जा रहे राशि अनुसार शनि जयंती के उपाय अनुसार शनि जयंती वाले दिन काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलायें। इसके साथ निम्न उपाय करें:

  • शनि के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए 7 प्रकार के अनाज व दालों को मिश्रित करके पक्षियों को चुगाएं।
  • बैंगनी रंग का सुगंधित रूमाल अपने पास रखें।
  • शनिदेव के सामने खड़े रहकर दर्शन न करें, एक ओर खड़े रहकर दर्शन करें, ताकि शनिदेव की दृष्टि सीधे आप पर न पड़े।
  • शनि जयंती पर सवा पांच रत्ती का नीलम या उपरत्न (नीली) सोना, चांदी या तांबे की अंगूठी में अभिमंत्रित करवा कर मध्यमा उंगली में पहनें।

4. कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो नाम अक्षरों से शुरू होने वाले व्यक्ति) के जातक हो तो हमारे द्वारा बताये जा रहे राशि अनुसार शनि जयंती के उपाय अनुसार शनि जयंती वाले दिन व्रत करे और शनि के मन्दिर में सरसों के तेल का दीपक जलायें। इसके साथ निम्न उपाय करें:

  • शनि जयंती पर तथा प्रत्येक शनिवार को सुबह स्नान आदि करने के बाद बड़ (बरगद) और पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक लगाएं और दूध एवं धूप आदि अर्पित करें।
  • काले धागे में बिच्छू घास की जड़ को अभिमंत्रित करवा कर शनि जयंती या किसी शनिवार को शुभ मुहूर्त में धारण करने से भी शनि संबंधी सभी कार्यों में सफलता मिलती है।
  • शनि जयंती पर इन 10 नामों से शनिदेव का पूजन करें- इस दिन व्रत करे और शनि के मन्दिर में सरसों के तेल का दीपक जलायें. कोणस्थ पिंगलो बभः कृष्णो रौद्रोन्तको यमः। सौरिः शनैश्चरो मंदः पिप्पलादेन संस्तुतः।। अर्थातः 1- कोणस्थ, 2- पिंगल, 3- बभ्रु, 4- कृष्ण, 5- रौद्रान्तक, 6- यम, 7, सौरि, 8- शनैश्चर, 9- मंद व 10- पिप्पलाद। इन दस नामों से शनिदेव का स्मरण करने से सभी शनि दोष दूर हो जाते हैं।

जानें: रुद्राक्ष कौन-कौनसी समस्या को दूर कर सकता हैं?

सलाह: कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।

5. सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि (मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे नाम अक्षरों से शुरू होने वाले व्यक्ति) के जातक हो तो हमारे द्वारा बताये जा रहे राशि अनुसार शनि जयंती के उपाय अनुसार शनि जयंती वाले दिन पारद शिवलिंग के सामने महामृ्त्युंजय मंत्र का 108 बार जप करे। इसके साथ निम्न उपाय करें:

  • काली गाय की सेवा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। उसके शीश पर रोली लगाकर सींगों में कलावा बांधकर धूप-आरती करनी चाहिए। फिर परिक्रमा करके गाय को बूंदी के चार लड्डू खिला दें।
  • शनि जयंती पर तथा हर शनिवार को उपवास रखें। सूर्यास्त के बाद हनुमानजी का पूजन करें। पूजन में सिंदूर, काली तिल्ली का तेल, इस तेल का दीपक एवं नीले रंग के फूल का प्रयोग करें।
  • सवा पांच रत्ती का नीलम या उपरत्न (नीली) सोना, चांदी या तांबे की अंगूठी में अभिमंत्रित करवा कर धारण करें।
  • शनि जयंती पर जूते, काले कपड़े, मोटा अनाज व लोहे के बर्तन दान करें।

6. कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो नाम अक्षरों से शुरू होने वाले व्यक्ति) के जातक हो तो हमारे द्वारा बताये जा रहे राशि अनुसार शनि जयंती के उपाय अनुसार शनि जयंती वाले दिन सूखे नारियल को साफ़ जल में प्रवाह करें। इसके साथ निम्न उपाय करें:

  • शनि जयंती व शनिवार को बंदरों व काले कुत्तों को लड्डू खिलाने से भी शनि का कुप्रभाव कम हो जाता है अथवा काले घोड़े की नाल या नाव में लगी कील से बना छल्ला धारण करें।
  • शनि जयंती के एक दिन पहले काले चने पानी में भिगो दे। शनि जयंती के दिन ये चने, कच्चा कोयला, हल्की लोहे की पत्ती एक काले कपड़े में बांधकर मछलियों के तालाब में डाल दें। यह टोटका पूरा एक साल करें। इस दौरान भूल से भी मछली का सेवन न करें।
  • किसी भी विद्वान ब्राह्मण से या स्वयं शनि के मंत्रों के 23000 जाप करें या करवाएं। ये है शनि का मंत्र- “ऊँ प्रां प्रीं सः शनैश्चराय नमः”
  • शनि जयंती व प्रत्येक शनिवार को व्रत रखें। चींटियों को आटा डालें।

7. तुला राशि (Libra)

तुला राशि (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते नाम अक्षरों से शुरू होने वाले व्यक्ति) के जातक हो तो हमारे द्वारा बताये जा रहे राशि अनुसार शनि जयंती के उपाय अनुसार शनि जयंती वाले दिन एक काले कपडे में 400 ग्राम साबुत उडद रखकर किसी भिखारी को दान करें। इसके साथ निम्न उपाय करें:

  • शनि जयंती के एक दिन पहले सवा-सवा किलो काले चने अलग-अलग तीन बर्तनों में भिगो दें। अगले दिन नहाकर, साफ वस्त्र पहनकर शनिदेव का पूजन करें और चनों को सरसों के तेल में छौंक कर इनका भोग शनिदेव को लगाएं और अपनी समस्याओं के निवारण के लिए प्रार्थना करें। इसके बाद पहला सवा किलो चना भैंसे को खिला दें। दूसरा सवा किलो चना कुष्ट रोगियों में बांट दें और तीसरा सवा किलो चना अपने ऊपर से उतारकर किसी सुनसान स्थान पर रख आएं। इस टोटके को करने से शनिदेव के प्रकोप में कमी आ सकती है।
  • सवा किलो काला कोयला, एक लोहे की कील एक काले कपड़े में बांधकर अपने सिर पर से घुमाकर जल में प्रवाहित कर दें।
  • शनि जयंती के दिन सुबह किसी नदी में स्नान करने के बाद समीप स्थित किसी शनि मंदिर में जाकर शनि देव की आरती करें। इसके बाद जरूरतमंदों का दान करें।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि (तो, ला, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू नाम अक्षरों से शुरू होने वाले व्यक्ति) के जातक हो तो हमारे द्वारा बताये जा रहे राशि अनुसार शनि जयंती के उपाय अनुसार शनि जयंती वाले दिन सूखे नारियल अपने सिर से 7 बार उतार कर साफ़ जल में प्रवाह करें। इसके साथ निम्न उपाय करें:

  • शनि जयंती पर शनि यंत्र की स्थापना व पूजन करें। इसके बाद प्रतिदिन इस यंत्र की विधि-विधान पूर्वक पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। प्रतिदिन यंत्र के सामने सरसों के तेल का दीप जलाएं। नीला या काला पुष्प चढ़ाएं। ऐसा करने से लाभ होगा।
  • शनि जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर कुश के आसन पर बैठ जाएं। सामने शनिदेव की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें व उसकी पंचोपचार से विधिवत पूजन करें। इसके बाद रुद्राक्ष की माला से नीचे लिखे किसी एक मंत्र की कम से कम पांच माला जाप करें तथा शनिदेव से सुख-संपत्ति के लिए प्रार्थना करें। यदि प्रत्येक शनिवार को इस मंत्र का इसी विधि से जाप करेंगे तो शीघ्र लाभ होगा। वैदिक मंत्र- “ॐ शन्नोदेवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शन्योरभिस्त्रवन्तु नः।”
  • किसी जरुरतमंद को काले कंबल व काले जूते का दान करें। छतरी का दान करें।

सलाह: कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।

महत्वपूर्ण जानकारी: आपकी समस्या के अनुसार सिद्ध किये गये असली रूद्राक्ष यहां से खरीदें

9. धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे नाम अक्षरों से शुरू होने वाले व्यक्ति) के जातक हो तो हमारे द्वारा बताये जा रहे राशि अनुसार शनि जयंती के उपाय अनुसार शनि जयंती वाले दिन व्रत करे और पारद शिवलिंग के सामने महामृ्त्युंजय मंत्र का 108 बार जप करे। इसके साथ निम्न उपाय करें:

  • शनि जयंती पर किसी श्री हनुमान मंदिर में जाकर श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनि दोष की शांति के लिए श्री हनुमान जी से प्रार्थना करें। बूंदी के लड्डू का भोग भी लगाएं।
  • शनि जयंती पर 11 साबूत नारियल बहते हुए जल में प्रवाहित करें और शनिदेव से जीवन को सुखमय बनाने के लिए प्रार्थना करें।
  • शनि जयंती पर तथा प्रत्येक शनिवार को सुबह स्नान आदि करने के बाद सरसों के तेल का दीपक लगाएं और दूध एवं धूप आदि अर्पित करें।
  • सवा पांच रत्ती का नीलम या उपरत्न (नीली) सोना, चांदी या तांबे की अंगूठी में अभिमंत्रित करवा कर धारण करें।

10. मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी नाम अक्षरों से शुरू होने वाले व्यक्ति) के जातक हो तो हमारे द्वारा बताये जा रहे राशि अनुसार शनि जयंती के उपाय अनुसार शनि जयंती वाले दिन तांबे के कलश में जल भरकर पीपल को जल प्रदान कर पीपल के नीचे तेल का दीपक जलायें। इसके साथ निम्न उपाय करें:

  • शमी वृक्ष की जड़ को विधि-विधान पूर्वक घर लेकर आएं। शनि जयंती के दिन किसी योग्य विद्वान से अभिमंत्रित करवा कर काले धागे में बांधकर गले या बाजू में धारण करें। शनिदेव प्रसन्न होंगे तथा शनि के कारण जितनी भी समस्याएं हैं, उनका निदान होगा।
  • काले धागे में बिच्छू घास की जड़ को अभिमंत्रित करवा कर श्रवण नक्षत्र में या शनि जयंती के शुभ मुहूर्त में धारण करने से भी शनि संबंधी सभी कार्यों में सफलता मिलती है।
  • शनिवार को इन 10 नामों से शनिदेव का पूजन करें- कोणस्थ पिंगलो बभः कृष्णो रौद्रोन्तको यमः। सौरिरू शनैश्चरो मंदरू पिप्पलादेन संस्तुतरू।। अर्थातरू 1- कोणस्थ, 2- पिंगल, 3- बभ्रु, 4- कृष्ण, 5- रौद्रान्तक, 6- यम, 7, सौरि, 8- शनैश्चर, 9- मंद व 10- पिप्पलाद। इन दस नामों से शनिदेव का स्मरण करने से सभी शनि दोष दूर हो जाते हैं।

11. कुंभ राशि (Aquarius)

कुम्भ राशि (गु, गे, गो, सा, सी, सु, से सो, सा नाम अक्षरों से शुरू होने वाले व्यक्ति) के जातक हो तो हमारे द्वारा बताये जा रहे राशि अनुसार शनि जयंती के उपाय अनुसार शनि जयंती वाले दिन एक काले कपडे में 400 ग्राम साबुत उडद, 7 लोहे की कील और 4 कोयले के टूकडे रखकर दान करे। इसके साथ निम्न उपाय करें:

  • शनि जयंती के दिन बंदरों और काले कुत्तों को लड्डू खिलाने से भी शनि का कुप्रभाव कम हो जाता है। काले घोड़े की नाल या नाव में लगी कील से बना छल्ला धारण करें।
  • शनि यंत्र के साथ नीलम या फिरोजा रत्न गले में लॉकेट की आकृति में पहन सकते हैं, यह उपाय भी उत्तम है।
  • गहरे नीले रंग का सुगंधित रूमाल अपने पास रखें।
  • शनिदेव के सामने खड़े रहकर दर्शन न करें, एक ओर खड़े रहकर दर्शन करें, ताकि शनिदेव की दृष्टि सीधे आप पर नहीं पड़े।
  • शनि जयंती के दिन श्री हनुमान जी को चोला चढ़ाएं। चोले में सरसों या चमेली के तेल का उपयोग करें और इन तेलों से ही दीपक भी जलाएं।

12. मीन राशि (Pisces)

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची नाम अक्षरों से शुरू होने वाले व्यक्ति) के जातक हो तो हमारे द्वारा बताये जा रहे राशि अनुसार शनि जयंती के उपाय अनुसार शनि जयंती वाले दिन काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलायें। इसके साथ निम्न उपाय करें:

  • शनि जयंती के दिन चोकर युक्त आटे की दो रोटी लेकर एक पर तेल और दूसरी पर घी चुपड़ दें। घी वाली रोटी पर थोड़ा मिष्ठान रखकर काली गाय को खिला दें तथा दूसरी रोटी काले कुत्ते को खिला दें और शनिदेव का स्मरण करें।
  • एक कांसे की कटोरी में तिल का तेल भर कर उसमें अपना मुख देख कर और काले कपड़े में काली उड़द, सवा किलो अनाज, दो लड्डू, फल, काला कोयला और लोहे की कील रख कर डाकोत (शनि का दान लेने वाला) को दान कर दें।
  • शनि जयंती के दिन किसी हनुमान मंदिर में जाकर श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनि दोष की शांति के लिए हनुमानजी से प्रार्थना करें। बूंदी के लड्डू का भोग भी लगाएं।
  • शनि जयंती के दिन किसी भी विद्वान ब्राह्मण से या स्वयं शनि के मंत्रों के 23000 जाप करें या करवाएं। ये है शनि का मंत्र-“ऊँ प्रां प्रीं सः शनैश्चराय नमः”।

संपर्क करें- पंडित ललित त्रिवेदी (+91-9667189678)

किसी भी प्रकार के ज्योतिष एवं वास्तु संबंधी परामर्श के लिए वास्तु ज्योतिष पंडित ललित त्रिवेदी से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं, जैसे कि धन, स्वास्थ्य, व्यापार, करियर, नौकरी आदि जैसी समस्याएं। वास्तु विजिट भी करवा सकते हैं, तथा वास्तु परामर्श भी प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी प्रकार के विवाह मुहूर्त, गृह प्रवेश या अन्य सभी प्रकार के मुहूर्त एवं शुभ समय निकलवाने के लिए तुरंत संपर्क करें।

🪔 क्विक लिस्ट: 12 राशियों के लिए शनि जयंती 2026 के महा-उपाय

राशि के अनुसार शनि जयंती के अचूक उपाय जानकारी पाने के लिए इस टेबल को देखें और अपनी राशि के अनुसार आज ही शाम को (प्रदोष काल में) यह 1 अचूक उपाय अवश्य करें:

आपकी राशि (Zodiac Sign)शनि जयंती का अचूक उपाय (Shani Remedy 2026)चमत्कारी फायदा (Benefits)
मेष (Aries)शनिदेव को सरसों का तेल और काले तिल अर्पित करें।कर्ज से मुक्ति मिलेगी और क्रोध शांत होगा।
वृषभ (Taurus)शनि मंदिर में जाकर गरीबों को काले कंबल का दान करें।आर्थिक तंगी दूर होगी और धन संचय बढ़ेगा।
मिथुन (Gemini)काले उड़द की दाल और लोहे का दान करें।ढैय्या के कष्टों से तुरंत मुक्ति मिलेगी।
कर्क (Cancer)शनिदेव के सामने ‘शनि चालीसा’ का 3 बार पाठ करें।मानसिक तनाव और अज्ञात भय खत्म होगा।
सिंह (Leo)पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाएं।व्यापार और करियर की रुकावटें दूर होंगी।
कन्या (Virgo)किसी कुष्ठ रोगी या ज़रूरतमंद को भोजन कराएं।रोगों से मुक्ति मिलेगी और स्वास्थ्य बेहतर होगा।
तुला (Libra)काले कुत्ते को सरसों का तेल लगी हुई रोटी खिलाएं।साढ़ेसाती का प्रभाव भस्म होगा, भाग्य चमकेगा।
वृश्चिक (Scorpio)शिवलिंग पर काले तिल मिला हुआ जल अर्पित करें।गुप्त शत्रुओं का नाश होगा और सफलता मिलेगी।
धनु (Sagittarius)शमी के वृक्ष की पूजा करें और उसकी जड़ में जल चढ़ाएं।नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होंगी और प्रमोशन मिलेगा।
मकर (Capricorn)सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर ‘छाया दान’ करें।शनिदेव की साक्षात कृपा मिलेगी और घर में बरकत आएगी।
कुंभ (Aquarius)“ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।जीवन में अपार सफलता और मानसिक शांति मिलेगी।
मीन (Pisces)नीले रंग के वस्त्र और जूतों का दान करें।व्यापारिक घाटा खत्म होगा और कोर्ट केस में जीत मिलेगी।

🌟 ज्योतिषीय रहस्य: साढ़ेसाती और ढैय्या से परमानेंट मुक्ति

राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ स्थित प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित ललित त्रिवेदी जी बताते हैं कि शनिदेव को क्रूर नहीं बल्कि ‘न्यायकारी’ ग्रह माना जाता है। जब किसी जातक की कुंडली में शनि कमज़ोर या अशुभ स्थिति में होते हैं, तो व्यक्ति के बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं।

जिन जातकों पर शनि की साढ़ेसाती या भयंकर ढैय्या का प्रभाव है, उन्हें शनि जयंती के शुभ अवसर पर साक्षात शनि स्वरूप ‘7 मुखी रुद्राक्ष’ (7 Mukhi Rudraksha) गले में अवश्य धारण करना चाहिए। 7 मुखी रुद्राक्ष ब्रह्मांडीय नकारात्मकता को सोखने वाला एक शक्तिशाली ‘कवच’ है, जो व्यक्ति को रातों-रात कंगाली से निकालकर अपार ऐश्वर्य और राजयोग प्रदान करता है।

⚠️ शनि जयंती पर भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां

  1. आंखें मिलाकर दर्शन न करें: शनि मंदिर में दर्शन करते समय कभी भी शनिदेव की आंखों में सीधा नहीं देखना चाहिए। हमेशा उनके चरणों की ओर देखकर ही प्रार्थना करें।
  2. तांबे का प्रयोग वर्जित: शनिदेव की पूजा में या उन्हें तेल अर्पित करते समय कभी भी तांबे के बर्तन का इस्तेमाल न करें। हमेशा लोहे, स्टील या मिट्टी के दीये का ही प्रयोग करें।
  3. कमज़ोर लोगों का अपमान: शनि जयंती के दिन भूलकर भी किसी गरीब, मज़दूर, असहाय व्यक्ति या घर के नौकर का अपमान न करें। शनिदेव गरीबों के प्रतिनिधि हैं; इन्हें सताने पर पूजा का कोई फल नहीं मिलता।

Rashi Anusar Shani Jayanti Ke Upay 2026❓अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1: शनि जयंती की पूजा का सबसे शुभ समय (मुहूर्त) क्या है?

Ans: शनिदेव की पूजा हमेशा सूर्यास्त के बाद यानी ‘प्रदोष काल’ में या शाम के समय करनी सबसे ज्यादा शुभ और फलदायी मानी जाती है।

Q2: शनि दोष दूर करने का सबसे शक्तिशाली मंत्र कौन सा है?

Ans: शनिदेव का तांत्रिक मंत्र “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः” का 108 बार जाप करने से शनि का हर प्रकार का दोष तुरंत शांत हो जाता है।

Q3: क्या महिलाएं शनिदेव पर तेल चढ़ा सकती हैं?

Ans: महिलाएं शनिदेव के मंदिर जा सकती हैं, दीपक जला सकती हैं और दूर से दर्शन कर सकती हैं। लेकिन महिलाओं को शनिदेव की मूर्ति को स्पर्श करना या सीधे तेल चढ़ाना शास्त्रों में वर्जित बताया गया है।

निष्कर्ष: साल 2026 की शनि जयंती आपके जीवन के सभी कष्टों को मिटाने का सबसे सुनहरा अवसर है। Freeupay.in पर बताए गए अपनी राशि के इन छोटे-छोटे उपायों को पूर्ण श्रद्धा के साथ करें। शनिदेव आपके जीवन से दरिद्रता और बाधाओं को हमेशा के लिए दूर कर देंगे।

अभी शेयर करें: साढ़ेसाती और शनि दोष से आज हर दूसरा इंसान परेशान है। यह जानकारी किसी का जीवन बदल सकती है, इसलिए इसे अपने परिवार, दोस्तों और सभी WhatsApp ग्रुप्स में तुरंत शेयर करें!

वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Call Us Now
WhatsApp
We use cookies in order to give you the best possible experience on our website. By continuing to use this site, you agree to our use of cookies.
Accept