Rashi Anusar Shiv Puja Kaise Kare : अपनी राशि के अनुसार इस विधि से करें भगवान शिव की पूजा यंहा हम आपके लिए भगवान शिव जी की पूजा विधि के बारे में बताने जा रहे हैं। बताई गई भगवान शिव जी पूजा आप अपनी राशि के अनुसार रोजाना, सोमवार के दिन या सावन के महीने में पूजा कर सकते हैं। यदि आप Rashi Anusar Shiv Puja Kaise Kare इस पोस्ट के माध्यम से जानकर भगवान शिव को बहुत जल्द पसंन्द करके अपनी मनोकामना पूरी कर सकते हैं।
राशि अनुसार शिव पूजा कैसे करे || Rashi Anusar Shiv Puja Kaise Kare
मेष राशि अनुसार शिव पूजा
यदि आपकी राशि मेष है तो आप शिव जी भगवान् को खुश करने के लिए शिवलिंग पर कच्चा दूध और दही या जल में गुड़ मिलाकर या फिर जल में कुमकुम मिलाकर अभिषेक करना चाहिए। साथ में कपूर जलाकर आरती करे और शहद, गुड़, गन्ने का रस, लाल चंदन, कनेर का फूल या लाल फूल अर्पित करें। शक्कर या गुड़ से बनी मीठी रोटी का भोग लगाये। यदि आप शिव जी को धतूरा चढ़ा सको तो चढ़ा सकते है। अपनी Mesh Rashi Anusar Shiv Puja करने के बाद शिव जी का पंचाक्षर मंत्र या ‘ह्रीं ओम नमः शिवाय ह्रीं’ मन्त्र की एक माला का जाप करें।
वृषभ राशि अनुसार शिव पूजा
यदि आपकी राशि वृषभ है तो आपको Vrishabha Rashi Anusar Shiv Puja में भगवान शिव जी खुश करने के लिए शिवलिंग पर दही, गन्ने का रस से अभिषेक करना चाहिए। उसके बाद शिव जी को मोगरे का इत्र, बिल्वपत्र, चावल, सफ़ेद चन्दन, सफ़ेद फूल, कच्चा दूध, दही आदि अर्पित करने चाहिए। और भोलेनाथ जी को मिठाई का भोग लगाये शिव स्तुति और आरती करें और मल्लिकार्जुन का ध्यान करते हुए “नमः शिवाय” मन्त्र का जाप 108 बार जाप करना चाहिए।
मिथुन राशि अनुसार शिव पूजा
यदि आपकी राशि मिथुन है तो आप भोलेनाथ को खुश करने के लिए यदि आपके पास स्फटिक के शिवलिंग है तो उसकी पूजा करे वरना आप शिवलिंग पर गन्ने के रस, लाल गुलाब, कुमकुम, चन्दन और जल से अभिषेक करना चाहिए। इत्र, आक के फूल, दूर्वा, कुशा, मुंग, बेलपत्र आदि अर्पित करें। आप शिव जी को धतूरा भी चढ़ाये। फिर उसके बाद मीठा भोग लगा कर आरती करें। और अपनी Mithun Rashi Anusar Shiv Puja करने के बाद महाकालेश्वर का ध्यान करते हुए ‘ॐ नमो भगवते रूद्राय ‘ मंत्र की एक माला का जाप करना चाहिए।
कर्क राशि अनुसार शिव पूजा
कर्क राशि के जातक भगवान शिव जी को खुश करने के लिए शक्कर मिलाकर जल, दूध, घी, अष्टगंध और चंदन से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। आक में फूल, शंखपुष्पी, बेलपत्र, मुंग आदि अर्पित करें। उसके बाद शिव जी भगवान को आटे की बनी रोटी का भोग लगा कर आरती करें। और अपनी Kark Rashi Anusar Shiv Puja करने के बाद बताये गये मंत्र ‘ॐ हौं जूं सः’ की एक माला का जाप करना चाहिए।
सिंह राशि अनुसार शिव पूजा
सिंह राशि के जातक को भगवान् शिव जी को खुश करने के लिए शिवलिंग का अभिषेक शक्कर या गुड़ मिले जल, लाल चन्दन, फलों के रस से अभिषेक करना चाहिए। और शिवलिंग पर आक के फूल, बेलपत्र, शहद, गुड़, घी, लाल फूल आदि अर्पित करने चाहिए। उसके बाद भगवान् शिव जी को मिठाई या गुड़ या खीर का भोग लगाकर आरती करनी चाहिए। अपनी Singh Rashi Anusar Shiv Puja करने के बाद मंत्र ‘ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगंधि पुष्टिवर्धनम, उर्वारूकमिव बन्ध्नान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्.’ का जाप कम से कम 51 बार या एक माला करनी चाहिए।
कन्या राशि अनुसार शिव पूजा
कन्या राशि के जातक को भगवान शिव जी को खुश करने के लिए गन्ने के रस और भांग मिला हुआ जल लेकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। उसके बाद शिवलिंग पर बैर, आक के फूल, दूर्वा, पान, बिल्वपत्र आदि अर्पित करने चाहिए। यदि आप कपूर मिला हुआ जल से अभिषेक करते हो तो यह भी आपकी राशी के लिए करना भी फायदेमंद रहेगा। उसके बाद भगवान् शिव जी को मीठा भोग लगा कर आरती करें। और अपनी Kanya Rashi Anusar Shiv Puja करने के बाद दिए गये मंत्र: ‘ॐ नमो भगवते रूद्राय’ की जाप की एक माला करें।
तुला राशि अनुसार शिव पूजा
भगवान् शिव जी को खुश करने के लिए तुला राशि के जातक को शिवलिंग का अभिषेक इत्र या सुगंधित तेल, घी, दही, शहद आदि से करना चाहिए। उसके बाद शिवलिंग पर आक के फूल, सफ़ेद फूल, बिल्वपत्र, दूर्वा, पान, चावल आदि अर्पित करें। ऐसा करने के बाद केसर युक्त मिठाई का भोग लगाकर आरती करे। और अपनी Tula Rashi Anusar Shiv Puja करने के बाद फिर दिए गये मंत्र: ‘ॐ नमो भगवते रूद्राय’ की एक माला का जाप करें।
वृश्चिक राशि अनुसार शिव पूजा
वृश्चिक राशि के जातकों को भगवान् शिव जी को खुश करने के लिए शिवलिंग का अभिषेक शहद, घी, शक्कर आदि से करना चाहिए। उसके बाद शिवलिंग पर लाल फूल, मसूर को दाल, गुड़, बिल्वपत्र आदि अर्पित करने चाहिए। और शिव जी भगवान् को शक्कर या गुड़ से बनी रोटी का भोग लगाकर आरती करनी चाहिए। और अपनी Vrishchik Rashi Anusar Shiv Puja उसके बाद दिए गये मंत्र : ‘ह्रीं ओम नमः शिवाय ह्रीं’ की एक माला का जाप करना चाहिए।
धनु राशि अनुसार शिव पूजा
धनु राशि के जातक को भगवान् शिव जी को खुश करने के लिए शिवलिंग का अभिषेक चावल की भात, केसर मिला दूध, या हल्दी मिला हुआ दूध आदि से करना चाहिए। उसके बाद शिवलिंग पर बिल्वपत्र, पीले फूल, गुलाब, बादाम, शहद, घी आदि अर्पित करना चाहिए। और शिव जी को सूखे मेवे या चने के आटे से तैयार मिठाई का भोग लगा कर आरती करनी चाहिए। और अपनी Dhanu Rashi Anusar Shiv Puja उसके बाद मंत्र : ‘ॐ तत्पुरूषाय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नो रूद्रः प्रचोदयात ‘ की एक माला का जाप करना चाहिए।
मकर राशि अनुसार शिव पूजा
मकर राशि के जातक को भगवान् शिव जी को खुश करने के लिए शिवलिंग पर नारियल के जल, या तिल के तेल से अभिषेक करना चाहिए। उसके बाद शिवलिंग पर गेंहू, नीले फूल, बिल्वपत्र, सरसों का तेल, कच्चा दूध, जामुन आदि को अर्पित करना चाहिए हो सके तो आपको गेंहू का दान करना भी लाभदायक रहेगा। उसके बाद उड़द से बनी मिठाई का भोग लगा कर आरती करनी चाहिए। और फिर Makar Rashi Anusar Shiv Puja करने के बाद दिए गये मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र की पांच माला का जाप करना चाहिए।
कुंभ राशि अनुसार शिव पूजा
कुंभ राशि वाले जातक को शिव को खुश करने के लिए शिवलिंग का अभिषेक जल में सफ़ेद, काले तिल, या तिल के तेल से या नारियल या सरसों के तेल से करना चाहिए। उसने बाद शिवलिंग पर आपको शमी का फूल, नीले फूल, कच्चा दूध आदि भी अर्पित करना चाहिए। आपको उड़द से बनी मिठाई का भोग लगाकर शिव जी आरती करनी चाहिए। और Kumbh Rashi Anusar Shiv Puja के बाद में दिए गये मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ की एक माला का जाप करना चाहिए।
मीन राशि अनुसार शिव पूजा
मीन राशि के जातक को भगवान् शिव को खुश करने के लिए शिवलिंग का अभिषेक दूध, गुड़ मिला हुआ जल, घी, शहद, लाल चन्दन, गन्ने का रस,और केसर मिला हुआ जल से करना चाहिए। उसके बाद आपको शिवलिंग पर बेलपत्र, पीले और लाल फूल, बादाम आदि अर्पित करने चाहिए। फिर आपको चने की दाल या मिश्री का भोग लगाकर शिव जी की आरती करके और Meen Rashi Anusar Shiv Puja करने के बाद दिए गये मंत्र “ॐ तत्पुरूषाय विद्महे महादेवाय धीमहि। तन्नो रूद्र प्रचोदयात” का जाप अधिक से अधिक या एक माला करनी चाहिए।
वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े
10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े