Guru Pradosh Vrat Katha: हमारे हिंदू धर्म में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बहुत से व्रत उपवास बताये गये हैं, जिनमें से एक ‘प्रदोष व्रत’ (Pradosh Vrat) को सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। यह व्रत हर महीने के दोनों पक्षों में त्रयोदशी तिथि के दिन को किया जाता है। इस बार ‘गुरु प्रदोष व्रत’ ज्येष्ठ मास को कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन को प्रदोष व्रत यानी 14 मई 2026 (सोमवार) को किया जा रहा है।
Guru Pradosh Vrat Katha: गुरु प्रदोष व्रत की संपूर्ण कथा और अचूक पूजा विधि, मिलता है 100 गायों के दान का पुण्य
हमारी वेबसाइट FreeUpay.in (फ्री उपाय.इन) में रोजाना आने वाले व्रत त्यौहार की जानकारी के अलावा मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, साधना, व्रत कथा, ज्योतिष उपाय, लाल किताब उपाय, स्तोत्र आदि महत्वपूर्ण जानकारी उबलब्ध करवाई जाएगी सभी जानकारी का अपडेट पाने के लिए दिए गये हमारे WhatsApp Group Link (व्हात्सप्प ग्रुप लिंक) क्लिक करके Join (ज्वाइन) कर सकते हैं।
हर समस्या का फ्री उपाय (Free Upay) जानने के लिए हमारे WhatsApp Channel (व्हात्सप्प चैनल) से जुड़ें: यहां क्लिक करें (Click Here)

हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरु प्रदोष का व्रत रखने और शाम के समय (प्रदोष काल में) भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से शत्रुओं का नाश होता है, मुकदमों में जीत मिलती है और जीवन में अपार सुख-समृद्धि आती है। व्रत के दौरान गुरु प्रदोष की कथा (Vrat Katha) पढ़ना या सुनना अनिवार्य है। Freeupay.in के इस विशेष लेख में पढ़ें गुरु प्रदोष की प्रामाणिक कथा (Guru Pradosh Vrat Katha) और शिव पूजा की संपूर्ण विधि।
ऑनलाइन सलाह (Online): कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन (Call Button) पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।
महत्वपूर्ण जानकारी: एक सिद्ध किया हुआ असली रूद्राक्ष आपकी दशा और दिशा दोनों बदल सकता हैं? अभी यहां से खरीदें
ऑफलाइन सलाह (Offline): कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए हमसे मिलने के लिए यहाँ तुरंत सम्पर्क करें: क्लिक हियर (Click Here)।
🌸 गुरु प्रदोष व्रत 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त (Date & Puja Muhurat)
गुरु प्रदोष व्रत कथा जानकारी पाने के लिए इस टेबल को देखें:
| व्रत का विवरण | महत्वपूर्ण जानकारी (Key Details) |
| गुरु प्रदोष व्रत की तारीख | 14 मई 2026 (गुरुवार) |
| त्रयोदशी तिथि आरंभ | 14 मई 2026, सुबह 11:20 बजे से |
| त्रयोदशी तिथि समाप्त | 16 मई 2026, सुबह 05:11 बजे तक |
| व्रत का मुख्य फल | शत्रुओं पर अजेय विजय, कोर्ट-कचहरी में सफलता और गुरु ग्रह की शांति। |
| पूजा का शुभ समय | प्रदोष काल (सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय)। |
| पूजा की मुख्य सामग्री | बेलपत्र, भांग, धतूरा, सफेद चंदन, गाय का दूध, अक्षत और शहद। |
🕉️ गुरु प्रदोष व्रत का महत्व (Importance of Guru Pradosh)
गुरु त्रयोदशी अर्थात् गुरु प्रदोष का व्रत करने वाला मनुष्य सदा सुखी रहता है। उसके सम्पूर्ण पापों का नाश इस व्रत से हो जाता है। इस व्रत के करने से सुहागन नारियों का सुहाग सदा अटल रहता है, बंदी कारागार से छूट जाता है। जो स्त्री पुरुष जिस कामना को लेकर इस व्रत को करते हैं, उनकी सभी कामनाएं कैलाशपति शंकर जी पूरी करते हैं। सूत जी कहते हैं- त्रयोदशी व्रत करने वाले को सौ गऊ दान का फल प्राप्त होता है। इस व्रत को जो विधि विधान और तन, मन, धन से करता है उसके सभी दु:ख दूर हो जाते हैं।
सूत जी फिर बोले-
शत्रु विनाशक-भक्ति प्रिय, व्रत है यह अति श्रेष्ठ।
वार मास तिथि सर्व से, व्रत है यह अति ज्येष्ठ॥
जानें: रुद्राक्ष कौन-कौनसी समस्या को दूर कर सकता हैं?
सलाह: कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।
📖 गुरु प्रदोष व्रत की संपूर्ण कथा (Guru Pradosh Vrat Katha in Hindi)
पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार इन्द्र और वृत्रासुर की सेना में घनघोर युद्ध हुआ। देवताओं ने दैत्य-सेना को पराजित कर नष्ट-भ्रष्ट कर डाला । यह देख वृत्रासुर अत्यन्त क्रोधित हो स्वयं युद्ध को उद्यत हुआ। आसुरी माया से उसने विकराल रूप धारण कर लिया। सभी देवता भयभीत हो गुरुदेव बृहस्पति की शरण में पहूंचे।
वृत्रासुर का परिचय
बृहस्पति महाराज बोले- पहले मैं तुम्हे वृत्रासुर का वास्तविक परिचय दे दूं। वृत्रासुर बड़ा तपस्वी और कर्मनिष्ठ है। उसने गन्धमादन पर्वत पर घोर तपस्या कर शिव जी को प्रसन्न किया। पूर्व समय में वह चित्ररथ नाम का राजा था। एक बार वह अपने विमान से कैलाश पर्वत चला गया।
वहां शिव जी के वाम अंग में माता पार्वती को विराजमान्देख वह उपहासपूर्वक बोला- ‘हे प्रभो! मोह-माया में फंसे होने के कारण हम स्त्रियों के वशीभूत रहते हैं । किन्तु देवलोक में ऐसा दृष्टिगोचर नहीं हुआ कि स्त्री आलिंगनबद्ध हो सभा में बैठे।’
महेश्वर उपहास उड़ाया
चित्ररथ के यह वचन सुन सर्वव्यापी शिवशंकर हंसकर बोले- ‘हे राजन! मेरा व्यावहारिक दृष्टिकोण पृथक है। मैंने मृत्युदाता-कालकूट महाविष का पान किया है, फिर भी तुम साधारणजन की भांति मेरा उपहास उड़ाते हो!’ माता पार्वती क्रोधित हो चित्ररथ से संबोधित हुई- ‘अरे दुष्ट! तूने सर्वव्यापी महेश्वर के साथ ही मेरा भी उपहास उड़ाया है। अतएव मैं तुझे वह शिक्षा दूंगी कि फिर तू ऐसे संतों के उपहास का दुस्साहस नहीं करेगा- अब तू दैत्य स्वरूप धारण कर विमान से नीचे गिर, मैं तुझे शाप देती हूं।’ जगदम्बा भवानी के अभिशाप से चित्ररथ राक्षस योनि को प्राप्त ओ त्वष्टा नामक ऋषि के श्रेष्ठ तप से उत्पन्न हो वृत्रासुर बना।
गुरु बृहस्पति ने बताया उपाय
गुरुदेव बृहस्पति आगे बोले- ‘वृत्तासुर बाल्यकाल से ही शिवभक्त रहा है । अतः हे इन्द्र तुम बृहस्पति प्रदोष व्रत कर शंकर भगवान को प्रसन्न करो।’ देवराज ने गुरुदेव की आज्ञा का पालन कर बृहस्पति प्रदोष व्रत किया । गुरु प्रदोष व्रत के प्रताप से इन्द्र ने शीघ्र ही वृत्रासुर पर विजय प्राप्त कर ली और देवलोक में शान्ति छा गई । बोलो उमापति शंकर भगवान की जय।
कथा सार: जो भी भक्त पूर्ण श्रद्धा से गुरु प्रदोष का व्रत (Guru Pradosh Vrat Katha) रखता है और यह कथा सुनता है, उसके जीवन के सभी संकट शिव जी हर लेते हैं और उसे अजेय होने का वरदान मिलता है।
सलाह: कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।
महत्वपूर्ण जानकारी: आपकी समस्या के अनुसार सिद्ध किये गये असली रूद्राक्ष यहां से खरीदें
🌟 गुरु प्रदोष व्रत के लाभ (Benefits)
- शत्रु का विनाश: गुरु प्रदोष व्रत करने से साधक के शत्रु का विनाश होता हैं।
- शिव की कृपा: इस व्रत को करने से जातक को भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती हैं।
- धन धान्य की कमी: गुरु प्रदोष व्रत करने से जातक के जीवन में धन धान्य की कमी नही रहती हैं।
संपर्क करें- पंडित ललित त्रिवेदी (+91-9667189678)
किसी भी प्रकार के ज्योतिष एवं वास्तु संबंधी परामर्श के लिए वास्तु ज्योतिष पंडित ललित त्रिवेदी से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं, जैसे कि धन, स्वास्थ्य, व्यापार, करियर, नौकरी आदि जैसी समस्याएं। वास्तु विजिट भी करवा सकते हैं, तथा वास्तु परामर्श भी प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी प्रकार के विवाह मुहूर्त, गृह प्रवेश या अन्य सभी प्रकार के मुहूर्त एवं शुभ समय निकलवाने के लिए तुरंत संपर्क करें।
🌟 ज्योतिषीय रहस्य: शिव कृपा के लिए विशेष उपाय
कोटपूतली-बहरोड़, राजस्थान के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित ललित त्रिवेदी जी बताते हैं कि जब व्यक्ति की कुंडली में ‘गुरु’ (बृहस्पति) कमज़ोर होता है, तो उसका वैवाहिक जीवन, शिक्षा और आर्थिक स्थिति तीनों खराब हो जाती हैं। गुरु प्रदोष का व्रत गुरु ग्रह के अशुभ प्रभावों को पूरी तरह से भस्म कर देता है।
जिन लोगों का काम बनते-बनते बिगड़ जाता है या जिन्हें समाज में मान-सम्मान नहीं मिल रहा है, उन्हें भगवान शिव का आशीर्वाद और गुरु ग्रह की असीम कृपा प्राप्त करने के लिए साक्षात कालाग्नि रुद्र का स्वरूप ‘5 मुखी रुद्राक्ष’ (5 Mukhi Rudraksha) गले में अवश्य धारण करना चाहिए। यह रुद्राक्ष अकाल मृत्यु के भय को दूर करता है और व्यक्ति को मानसिक शांति व अपार सफलता प्रदान करता है।
⚠️ प्रदोष व्रत में भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां (Strict Rules)
- काले कपड़ों का निषेध: भगवान शिव की पूजा में काले (Black) या बहुत गहरे नीले रंग के कपड़े पहनना सख्त वर्जित है। पूजा के समय हमेशा सफेद, पीले या हल्के रंग के वस्त्र ही पहनें।
- शिवलिंग पर सिंदूर न चढ़ाएं: शिवलिंग पर कभी भी सिंदूर, कुमकुम, हल्दी या तुलसी के पत्ते अर्पित न करें। भगवान शिव को भस्म और सफेद चंदन ही प्रिय है।
- तांबे के लोटे से दूध न चढ़ाएं: शिवलिंग पर दूध चढ़ाते समय हमेशा पीतल, चांदी या स्टील के पात्र का प्रयोग करें। तांबे के बर्तन में दूध डालना उसे मदिरा (शराब) के समान अशुद्ध कर देता है।
इसे भी पढ़ें ➤ गुरु प्रदोष व्रत पूजा विधि: जानें संपूर्ण पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और सामग्री लिस्ट
➤ गुरु प्रदोष व्रत उद्यापन की संपूर्ण विधि, सामग्री और नियम
Guru Pradosh Vrat Katha in Hindi❓अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
Q1: गुरु प्रदोष का व्रत निर्जला होता है या फलाहारी?
Ans: यह व्रत फलाहारी होता है। दिन में आप फल और दूध का सेवन कर सकते हैं। शाम को शिव पूजा और आरती के बाद सात्विक भोजन (बिना लहसुन-प्याज का) ग्रहण करके व्रत का पारण किया जा सकता है।
Q2: प्रदोष काल का समय कैसे पता करें?
Ans: आपके शहर में जिस समय सूर्यास्त (Sunset) होता है, उससे 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद तक का कुल 90 मिनट (डेढ़ घंटा) का समय ‘प्रदोष काल’ कहलाता है।
Q3: क्या महिलाएं शिवलिंग को स्पर्श कर सकती हैं?
Ans: जी हाँ, महिलाएं पूर्ण भक्ति और शुद्धता के साथ शिवलिंग पर जल चढ़ा सकती हैं और पूजा कर सकती हैं।
निष्कर्ष: गुरु प्रदोष का व्रत भगवान शिव और देवगुरु बृहस्पति की दोहरी कृपा प्राप्त करने का सबसे सरल और शक्तिशाली माध्यम है। Freeupay.in पर बताई गई इस प्रामाणिक व्रत कथा और पूजा विधि का पालन करें। भोलेनाथ आपके जीवन के सभी दुखों को हर लेंगे।
अभी शेयर करें: प्रदोष व्रत की यह कथा अत्यंत पुण्यदायी है। इसे पढ़ने और दूसरों तक पहुँचाने से शिव कृपा प्राप्त होती है। इस लेख को अपने परिवार और सभी WhatsApp ग्रुप्स में तुरंत शेयर करें!
वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े
10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े
