WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Nag Panchami Katha in Hindi PDF | नाग पंचमी 2026: संपूर्ण व्रत कथा, कालसर्प दोष और भयंकर गरीबी होगी जड़ से खत्म

Nag Panchami Katha 2026: हम यहां आपको नागपंचमी के दिन व्रत और पूजा करते समय किस व्रत कथा को पढ़ना चाहिए इसके बारे में यहां जानकारी देने जा रहे हैं हमारे द्वारा बताई जा रही नागपंचमी व्रत कथा को आप पूजा आराधना करते समय पाठ कर सकते हैं।

Nag Panchami Ki Katha 2026: नाग पंचमी पर पढ़ें यह चमत्कारी व्रत कथा, कालसर्प दोष और भयंकर गरीबी होगी जड़ से खत्म

हमारी वेबसाइट FreeUpay.in (फ्री उपाय.इन) में रोजाना आने वाले व्रत त्यौहार की जानकारी के अलावा मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, साधना, व्रत कथा, ज्योतिष उपाय, लाल किताब उपाय, स्तोत्र आदि महत्वपूर्ण जानकारी उबलब्ध करवाई जाएगी सभी जानकारी का अपडेट पाने के लिए दिए गये हमारे WhatsApp Group Link (व्हात्सप्प ग्रुप लिंक) क्लिक करके Join (ज्वाइन) कर सकते हैं।

हर समस्या का फ्री उपाय (Free Upay) जानने के लिए हमारे WhatsApp Channel (व्हात्सप्प चैनल) से जुड़ें: यहां क्लिक करें (Click Here)

Nag Panchami Katha
Nag Panchami Katha

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन (श्रावण) मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को ‘नाग पंचमी’ का पावन पर्व मनाया जाता है। सनातन धर्म में नागों को देवताओं का आभूषण और पाताल लोक का स्वामी माना गया है। भगवान शिव के गले में वासुकी नाग और भगवान विष्णु की शय्या शेषनाग की है, इसलिए सावन के पवित्र महीने में नाग देवता की पूजा का विशेष महत्व है।

ऑनलाइन सलाह (Online): कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन (Call Button) पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।

महत्वपूर्ण जानकारी: एक सिद्ध किया हुआ असली रूद्राक्ष आपकी दशा और दिशा दोनों बदल सकता हैं? अभी यहां से खरीदें

ऑफलाइन सलाह (Offline): कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए हमसे मिलने के लिए यहाँ तुरंत सम्पर्क करें: क्लिक हियर (Click Here)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति नाग पंचमी के दिन पूर्ण श्रद्धा से नाग देवता की पूजा करता है और नाग पंचमी की व्रत कथा (Nag Panchami Vrat Katha) पढ़ता या सुनता है, उसके जीवन से ‘कालसर्प दोष’ हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है। साथ ही, उसके परिवार को सर्पदंश (सांप के काटने) का भय कभी नहीं सताता। Freeupay.in के इस विशेष लेख में पढ़ें नाग पंचमी की सबसे प्रामाणिक व्रत कथा, पूजा के कड़े नियम और कालसर्प दोष निवारण के अचूक उपाय।

🕰️ नाग पंचमी 2026: शुभ मुहूर्त और पारण का समय (Nag Panchami Shubh Muhurat)

नाग पंचमी (Nag Panchami Katha) व्रत रखने वालों के लिए पंचमी तिथि और व्रत का सही समय जानना सबसे जरूरी है:

विवरण (Event)तारीख और समय (Date & Time)
नाग पंचमी की तारीख17 अगस्त, 2026 (सोमवार)
पंचमी तिथि आरंभ16 अगस्त, 2026, संध्या 04:52 बजे से
पंचमी तिथि समाप्त17 अगस्त, 2026, संध्या 05:00 बजे तक

सलाह: कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।

महत्वपूर्ण जानकारी: आपकी समस्या के अनुसार सिद्ध किये गये असली रूद्राक्ष यहां से खरीदें

🌺 क्विक लिस्ट: नाग पंचमी व्रत और कथा पाठ के 5 महालाभ

नाग पंचमी कथा और महत्व (Nag Panchami Katha) जानकारी पाने के लिए इस टेबल को पढ़ें। जानिए सावन के इस विशेष पर्व पर नाग देवता की पूजा करने से क्या चमत्कारिक लाभ मिलते हैं:

जीवन का भयंकर कष्ट (Problem)नाग पंचमी व्रत के अचूक लाभ (Benefits)
कालसर्प दोष और राहु-केतु की पीड़ाइस दिन कथा सुनने और शिव पूजा करने से कालसर्प दोष 100% शून्य हो जाता है।
सर्पदंश (सांप के काटने) का भयपरिवार के किसी भी सदस्य को कभी सांप के काटने या विष का भय नहीं रहता।
अज्ञात भय और बुरे सपने आनारात में सांपों के डरावने सपने आना बंद हो जाते हैं और मानसिक शांति मिलती है।
धन की रुकावट और गरीबीनाग देवता पाताल के रक्षक हैं; इनकी कृपा से गड़ा हुआ या रुका हुआ अपार धन प्राप्त होता है।
पूजा का मुख्य प्रसादनाग देवता को गाय का कच्चा दूध, धान का लावा और खीर अर्पित करना सबसे शुभ माना जाता है।

📿 नाग पंचमी की प्रामाणिक व्रत कथा (Nag Panchami Ki Katha in Hindi)

नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने के बाद घर के सभी सदस्यों को एक साथ बैठकर यह पारंपरिक कथा (Nag Panchami Katha) अवश्य सुननी चाहिए:

पौराणिक कथा: प्राचीन काल में एक सेठजी के सात पुत्र थे। सातों के विवाह हो चुके थे। सबसे छोटे पुत्र की पत्नी श्रेष्ठ चरित्र की विदूषी और सुशील थी, परंतु उसके भाई नहीं था।

एक दिन बड़ी बहू ने घर लीपने को पीली मिट्टी लाने के लिए सभी बहुओं को साथ चलने को कहा तो सभी डलिया (खर और मूज की बनी छोटी आकार की टोकरी) और खुरपी लेकर मिट्टी खोदने लगी। तभी वहां एक सर्प निकला, जिसे बड़ी बहू खुरपी से मारने लगी। यह देखकर छोटी बहू ने उसे रोकते हुए कहा- ‘मत मारो इसे? यह बेचारा निरपराध है।’ Nag Panchami Katha

यह सुनकर बड़ी बहू ने उसे नहीं मारा तब सर्प एक ओर जा बैठा। तब छोटी बहू ने उससे कहा-‘हम अभी लौट कर आती हैं तुम यहां से जाना मत। यह कहकर वह सबके साथ मिट्टी लेकर घर चली गई और वहाँ कामकाज में फँसकर सर्प से जो वादा किया था उसे भूल गई। Nag Panchami Katha

उसे दूसरे दिन वह बात याद आई तो सब को साथ लेकर वहाँ पहुँची और सर्प को उस स्थान पर बैठा देखकर बोली- सर्प भैया नमस्कार! सर्प ने कहा- ‘तू भैया कह चुकी है, इसलिए तुझे छोड़ देता हूं, नहीं तो झूठी बात कहने के कारण तुझे अभी डस लेता। वह बोली- भैया मुझसे भूल हो गई, उसकी क्षमा माँगती हूं, तब सर्प बोला- अच्छा, तू आज से मेरी बहिन हुई और मैं तेरा भाई हुआ। तुझे जो मांगना हो, माँग ले। वह बोली- भैया! मेरा कोई नहीं है, अच्छा हुआ जो तू मेरा भाई बन गया। Nag Panchami Katha

कुछ दिन व्यतीत होने पर वह सर्प मनुष्य का रूप रखकर उसके घर आया और बोला कि ‘मेरी बहिन को भेज दो।’ सबने कहा कि ‘इसके तो कोई भाई नहीं था, तो वह बोला- मैं दूर के रिश्ते में इसका भाई हूँ, बचपन में ही बाहर चला गया था। उसके विश्वास दिलाने पर घर के लोगों ने छोटी को उसके साथ भेज दिया। उसने मार्ग में बताया कि ‘मैं वहीं सर्प हूँ, इसलिए तू डरना नहीं और जहां चलने में कठिनाई हो वहां मेरी पूछ पकड़ लेना। उसने कहे अनुसार ही किया और इस प्रकार वह उसके घर पहुंच गई। वहाँ के धन-ऐश्वर्य को देखकर वह चकित हो गई। Nag Panchami Katha

एक दिन सर्प की माता ने उससे कहा- ‘मैं एक काम से बाहर जा रही हूँ, तू अपने भाई को ठंडा दूध पिला देना। उसे यह बात ध्यान न रही और उससे गर्म दूध पिला दिया, जिसमें उसका मुख बेतरह जल गया। यह देखकर सर्प की माता बहुत क्रोधित हुई। परंतु सर्प के समझाने पर चुप हो गई। तब सर्प ने कहा कि बहिन को अब उसके घर भेज देना चाहिए। तब सर्प और उसके पिता ने उसे बहुत सा सोना, चाँदी, जवाहरात, वस्त्र-भूषण आदि देकर उसके घर पहुँचा दिया। Nag Panchami Katha

इतना ढेर सारा धन देखकर बड़ी बहू ने ईर्षा से कहा- भाई तो बड़ा धनवान है, तुझे तो उससे और भी धन लाना चाहिए। सर्प ने यह वचन सुना तो सब वस्तुएँ सोने की लाकर दे दीं। यह देखकर बड़ी बहू ने कहा- ‘इन्हें झाड़ने की झाड़ू भी सोने की होनी चाहिए’। तब सर्प ने झाडू भी सोने की लाकर रख दी। Nag Panchami Katha

सर्प ने छोटी बहू को हीरा-मणियों का एक अद्भुत हार दिया था। उसकी प्रशंसा उस देश की रानी ने भी सुनी और वह राजा से बोली कि- सेठ की छोटी बहू का हार यहाँ आना चाहिए।’ राजा ने मंत्री को हुक्म दिया कि उससे वह हार लेकर शीघ्र उपस्थित हो मंत्री ने सेठजी से जाकर कहा कि ‘महारानीजी छोटी बहू का हार पहनेंगी, वह उससे लेकर मुझे दे दो’। सेठजी ने डर के कारण छोटी बहू से हार मंगाकर दे दिया। Nag Panchami Katha

छोटी बहू को यह बात बहुत बुरी लगी, उसने अपने सर्प भाई को याद किया और आने पर प्रार्थना की- भैया ! रानी ने हार छीन लिया है, तुम कुछ ऐसा करो कि जब वह हार उसके गले में रहे, तब तक के लिए सर्प बन जाए और जब वह मुझे लौटा दे तब हीरों और मणियों का हो जाए। सर्प ने ठीक वैसा ही किया। जैसे ही रानी ने हार पहना, वैसे ही वह सर्प बन गया। यह देखकर रानी चीख पड़ी और रोने लगी। Nag Panchami Katha

यह देख कर राजा ने सेठ के पास खबर भेजी कि छोटी बहू को तुरंत भेजो। सेठजी डर गए कि राजा न जाने क्या करेगा? वे स्वयं छोटी बहू को साथ लेकर उपस्थित हुए। राजा ने छोटी बहू से पूछा- तुने क्या जादू किया है, मैं तुझे दण्ड दूंगा। छोटी बहू बोली- राजन ! धृष्टता क्षमा कीजिए, यह हार ही ऐसा है कि मेरे गले में हीरों और मणियों का रहता है और दूसरे के गले में सर्प बन जाता है। यह सुनकर राजा ने वह सर्प बना हार उसे देकर कहा- अभी पहिनकर दिखाओ। छोटी बहू ने जैसे ही उसे पहना वैसे ही हीरों-मणियों का हो गया। Nag Panchami Katha

यह देखकर राजा को उसकी बात का विश्वास हो गया और उसने प्रसन्न होकर उसे बहुत सी मुद्राएं भी पुरस्कार में दीं। छोटी वह अपने हार और इन सहित घर लौट आई। उसके धन को देखकर बड़ी बहू ने ईर्षा के कारण उसके पति को सिखाया कि छोटी बहू के पास कहीं से धन आया है। यह सुनकर उसके पति ने अपनी पत्नी को बुलाकर कहा- ठीक-ठीक बता कि यह धन तुझे कौन देता है? तब वह सर्प को याद करने लगी। Nag Panchami Katha

तब उसी समय सर्प ने प्रकट होकर कहा- यदि मेरी धर्म बहिन के आचरण पर संदेह प्रकट करेगा तो मैं उसे खा लूँगा। यह सुनकर छोटी बहू का पति बहुत प्रसन्न हुआ और उसने सर्प देवता का बड़ा सत्कार किया। उसी दिन से नागपंचमी का त्योहार मनाया जाता है और स्त्रियाँ सर्प को भाई मानकर उसकी पूजा करती हैं। Nag Panchami Katha

संपर्क करें- पंडित ललित त्रिवेदी (+91-9667189678)

किसी भी प्रकार के ज्योतिष एवं वास्तु संबंधी परामर्श के लिए वास्तु ज्योतिष पंडित ललित त्रिवेदी से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं, जैसे कि धन, स्वास्थ्य, व्यापार, करियर, नौकरी आदि जैसी समस्याएं। वास्तु विजिट भी करवा सकते हैं, तथा वास्तु परामर्श भी प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी प्रकार के कुंडली मिलान, विवाह मुहूर्त, गृह प्रवेश या अन्य सभी प्रकार के मुहूर्त एवं शुभ समय निकलवाने के लिए तुरंत संपर्क करें।

जानें: रुद्राक्ष कौन-कौनसी समस्या को दूर कर सकता हैं?

सलाह: कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।

कथा का फल: उसी दिन से नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा और खेत में हल न चलाने की परंपरा शुरू हुई। जो भी मनुष्य इस कथा (Nag Panchami Katha) को पूर्ण श्रद्धा से पढ़ता है, नाग देवता उसकी हर संकट से रक्षा करते हैं।

(कथा समाप्त होने के बाद ‘ॐ कुरुकुल्ये हुं फट् स्वाहा’ या ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।)

🌟 कालसर्प दोष निवारण और राहु-केतु शांति का अचूक ज्योतिषीय रहस्य

शक्ति विहार, कोटपूतली (राजस्थान) के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित ललित त्रिवेदी जी स्पष्ट करते हैं कि वैदिक ज्योतिष में जब जन्म कुंडली में सभी ग्रह ‘राहु’ और ‘केतु’ के बीच में आ जाते हैं, तो भयंकर ‘कालसर्प दोष’ का निर्माण होता है। इस दोष के कारण व्यक्ति की तरक्की पूरी तरह रुक जाती है, विवाह में बाधा आती है और हमेशा मानसिक क्लेश रहता है।

नाग पंचमी का दिन इस भयंकर दोष को जड़ से खत्म करने का सबसे बड़ा अवसर है। राहु-केतु की नकारात्मक ऊर्जा को 100% शून्य करने और नाग देवता की कृपा प्राप्त करने के लिए साक्षात नाग देवता का स्वरूप ‘8 मुखी रुद्राक्ष’ (8 Mukhi Rudraksha) या ‘9 मुखी रुद्राक्ष’ गले में धारण करना सबसे अमोघ ज्योतिषीय ‘कवच’ है। नाग पंचमी के दिन इसे शिवलिंग और नाग देवता से स्पर्श कराकर धारण करने से व्यक्ति के जीवन की हर बाधा तुरंत नष्ट हो जाती है और उसे अकल्पनीय सफलता प्राप्त होती है।

⚠️ नाग पंचमी व्रत और पूजा के 3 कड़े नियम (भूलकर भी न करें ये गलतियां)

  1. भूमि की खुदाई पूर्णतः वर्जित: नाग पंचमी के दिन भूलकर भी खेत में हल नहीं चलाना चाहिए, नींव की खुदाई नहीं करनी चाहिए और न ही ज़मीन से मिट्टी खोदनी चाहिए। यह घोर पाप माना जाता है।
  2. लोहे के बर्तनों का निषेध: इस पावन दिन घर की रसोई में लोहे के तवे, कढ़ाई या धारदार हथियारों (चाकू, सुई) का इस्तेमाल सख्त मना होता है।
  3. असली सांप को दूध न पिलाएं: जीव विज्ञान और ज्योतिष दोनों के अनुसार सांप दूध नहीं पीते, इससे उनके फेफड़ों में संक्रमण हो सकता है। इसलिए दूध हमेशा चांदी या तांबे के नाग-नागिन या शिवलिंग पर ही अर्पित करें, सपेरों के पास मौजूद जीवित सांपों को जबरन दूध न पिलाएं।

Nag Panchami Ki Katha❓अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1: नाग पंचमी के दिन नाग देवता को क्या भोग लगाना चाहिए?

Ans: नाग पंचमी के दिन नाग देवता को गाय का कच्चा दूध, धान का लावा (लाई), बताशे और खीर का भोग लगाना सबसे शुभ माना जाता है।

Q2: कालसर्प दोष शांति के लिए नाग पंचमी पर क्या करें?

Ans: कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए नाग पंचमी के दिन चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा शिवलिंग पर अर्पित करें और उसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।

Q3: क्या नाग पंचमी के दिन सुई-धागे का काम कर सकते हैं?

Ans: शास्त्रों के अनुसार, नाग पंचमी के दिन सुई-धागे का उपयोग करना, कपड़े सिलना या कैंची से कोई चीज़ काटना पूरी तरह से वर्जित है।

निष्कर्ष: नाग पंचमी का यह पावन पर्व प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति सम्मान और संरक्षण का संदेश देता है। Freeupay.in पर बताई गई ‘किसान और नागिन’ की यह प्रामाणिक व्रत कथा नाग पंचमी के दिन पूर्ण श्रद्धा से पढ़ें या सुनें। देवों के देव महादेव और नाग देवता की कृपा से आपके जीवन से हर भय नष्ट होगा और घर में अपार सुख-समृद्धि का वास होगा।

वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Call Us Now
WhatsApp
We use cookies in order to give you the best possible experience on our website. By continuing to use this site, you agree to our use of cookies.
Accept