Yoni Ka Phal: जब भी आप अपनी जन्म कुंडली देखेंगे तो उसमे आपकी योनि का नाम लिखा होगा। हमारे ग्रंथों में 84 लाख योनियां बताई गई हैं, अर्थात संसार में इतने प्रकार के प्राणी मौजूद हैं। मनुष्य योनि सबसे उत्तम है और सभी योनियों का मध्य माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि हम भले ही मनुष्य योनि में जन्म लें लेकिन जिस नक्षत्र में हमारा जन्म होता है हम पर उस नक्षत्र की योनि का प्रभाव पड़ता है। नक्षत्र की योनि के प्रभाव से हमारा स्वभाव, व्यवहार और व्यक्तित्व भी प्रभावित होता है। आइए देखते हैं कि किस योनि में व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व कैसा होता है।
Yoni Ka Phal: आपकी ‘योनि’ खोलती है आपके असली स्वभाव और चरित्र के गहरे राज़, जानें अपना भविष्य
हमारी वेबसाइट FreeUpay.in (फ्री उपाय.इन) में रोजाना आने वाले व्रत त्यौहार की जानकारी के अलावा मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, साधना, व्रत कथा, ज्योतिष उपाय, लाल किताब उपाय, स्तोत्र आदि महत्वपूर्ण जानकारी उबलब्ध करवाई जाएगी सभी जानकारी का अपडेट पाने के लिए दिए गये हमारे WhatsApp Group Link (व्हात्सप्प ग्रुप लिंक) क्लिक करके Join (ज्वाइन) कर सकते हैं।
हर समस्या का फ्री उपाय (Free Upay) जानने के लिए हमारे WhatsApp Channel (व्हात्सप्प चैनल) से जुड़ें: यहां क्लिक करें (Click Here)

यहाँ तक की जब भी व्यक्ति का विवाह होता हैं और लड़का और लड़की की कुंडली मिलान (Ashtakoot Milan) किया जाता हैं, जिसमें ‘योनि’ (Yoni) का भी मिलान किया जाता हैं जिसके 4 अंक होते हैं। बहुत से व्यक्ति ‘योनि’ शब्द को लेकर हमेशा भ्रमित या गलत मतलब निकालते हैं, परन्तु हमारे वैदिक ज्योतिष में इसका अर्थ (Yoni Ka Phal) व्यक्ति की जन्मजात प्रकृति, उसकी शारीरिक संतुष्टि और मानसिक प्रवृत्तियों के बारे में जानने का होता है।
ऑनलाइन सलाह (Online): कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन (Call Button) पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।
महत्वपूर्ण जानकारी: एक सिद्ध किया हुआ असली रूद्राक्ष आपकी दशा और दिशा दोनों बदल सकता हैं? अभी यहां से खरीदें
ऑफलाइन सलाह (Offline): कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए हमसे मिलने के लिए यहाँ तुरंत सम्पर्क करें: क्लिक हियर (Click Here)।
ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों को 14 अलग-अलग पशु योनियों (Animal Yonis) में बांटा गया है (जैसे- अश्व, गज, सर्प, सिंह आदि)। जिस नक्षत्र में आपका जन्म होता है, वैसी ही योनि और वैसा ही स्वभाव आपका बन जाता है। Freeupay.in के इस विशेष लेख में विस्तार से जानिए कुंडली में योनि का क्या महत्व है, ‘योनि दोष’ कैसे बनता है और आपकी योनि के अनुसार आपका ‘योनि फल’ (Yoni Phal) क्या है।
🐎 क्विक लिस्ट: 14 योनियां और उनका सटीक फल (Yoni Phal Table)
योनी का फल (Yoni Ka Phal) जानकारी पाने के लिए इस टेबल को पढ़ें। अपने जन्म नक्षत्र (Birth Nakshatra) के अनुसार अपनी योनि का फल यहाँ जानें:
| योनि का नाम (Yoni Name) | जन्म नक्षत्र (Nakshatras) | व्यक्ति का स्वभाव और योनि का फल (Yoni Phal) |
| अश्व योनि (Horse) | अश्विनी, शतभिषा | ये लोग बहुत ऊर्जावान, स्वतंत्र विचारों वाले और निडर होते हैं। ये जीवन में कभी हार नहीं मानते। |
| गज योनि (Elephant) | भरणी, रेवती | ये राजाओं जैसा जीवन जीते हैं। शांत स्वभाव वाले, शक्तिशाली और समाज में अपार सम्मान पाने वाले होते हैं। |
| गौ योनि (Cow) | उत्तरा फाल्गुनी, उत्तरा भाद्रपद | ये लोग बहुत दयालु, प्रेम करने वाले और अपने परिवार के प्रति पूरी तरह समर्पित होते हैं। |
| सर्प योनि (Snake) | रोहिणी, मृगशिरा | ये अत्यंत रहस्यमयी होते हैं। जल्दी गुस्सा आना और बातों को गुप्त रखना इनका मुख्य स्वभाव है। |
| वानर योनि (Monkey) | पूर्वाषाढ़ा, श्रवण | ये लोग चंचल, मजाकिया, बुद्धिमान और एक जगह टिक कर न रहने वाले स्वभाव के होते हैं। |
| मार्जार योनि (Cat) | अश्लेषा, पुनर्वसु | ये लोग निडर होते हैं लेकिन अपना काम निकालने में माहिर होते हैं। इन्हें किसी के अधीन रहना पसंद नहीं। |
| सिंह योनि (Lion) | पूर्वा भाद्रपद, धनिष्ठा | ये जन्मजात लीडर (नेता) होते हैं। साहसी, क्रोधी और दूसरों पर अपना दबदबा बनाए रखने वाले होते हैं। |
(नोट: कुल 14 योनियां (Yoni Ka Phal) होती हैं। अन्य योनियों में श्वान (कुत्ता), मूषक (चूहा), व्याघ्र (बाघ), महिष (भैंसा), मृग (हिरण), नकुल (नेवला) और मेष (भेड़) शामिल हैं।)
💑 योनी का फल, जानें अपना भविष्य (Yoni Ka Phal)
सलाह: कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।
महत्वपूर्ण जानकारी: आपकी समस्या के अनुसार सिद्ध किये गये असली रूद्राक्ष यहां से खरीदें
- अश्व योनि: जिस व्यक्ति का जन्म अश्व योनि में होता है वह व्यक्ति स्वेच्छाचारी अर्थात अपने मन के अनुसार चलने वाला होता है। यह व्यक्ति किसी और का कहा नहीं मानता है, जो भी इनका मन कहता है वे उसी को मानते हैं। इस योनि में जन्म लेने वाले व्यक्ति बहुत ही गुणी होते हैं। ये काफी बहादुर और हिम्मत वाले होते हैं। ये प्रभावशाली और ओजस्वी होते हैं, ये अपने आस-पास के लोगों पर अपना प्रभाव कायम करने में सफल होते हैं। इनका यश दूर दूर तक फैलता है और ये सम्मान प्राप्त करते हैं। इनकी आवाज़ में घरघराहट रहती है। Yoni Ka Phal
- गज योनि: जो व्यक्ति गज योनि में जन्म लेते हैं वे बहुत ही बलवान व शक्तिशाली होते हैं। इस योनि के जातक बहुत ही उत्साही होते हैं। ये हर प्रकार का सांसारिक सुख प्राप्त करते हैं। बड़े-बड़े लोगों एवं प्रतिष्ठित लोगों से इन्हें मान सम्मान एवं आदर प्राप्त होता है। Yoni Ka Phal
- गौ योनि: ज्योतिष शास्त्र के नियमों के अनुसार जिन लोगों का जन्म गौ योनि में होता है वे सदा उत्साहित और आशावादी रहते हैं। ये किसी बात से निराश नहीं होते हैं और सदैव भविष्य की ओर देखते हैं। ये मेहनती होते हैं और परिश्रम से पीछे नहीं हटते हैं। इस योनि के जातक बातों में निपुण होते हें, अपनी बातों से ये लोगों का दिल जीतना खूब जानते हैं। ये व्यक्ति स्त्रियों को प्रिय होते हैं यानी स्त्रियां इनकी ओर आर्किषत रहती हैं। इस आयु के जातक की आयु कम रहती है। Yoni Ka Phal
- सर्प योनी: जो व्यक्ति सर्प योनि में जन्म लेता है वह व्यक्ति क्रोधी स्वभाव का होता है। इन्हें बहुत अधिक क्रोध और गुस्सा आता है, क्रोध आने पर उसे नियंत्रित कर पाना इनके लिए कठिन होता है। इस योनि के जातक का स्वभाव रूखा होता है, इनमें दया और ममता की कमी होती है। इनका मन अस्थिर और चंचल होता है, ये किसी विषय में अधिक गम्भीरता से नहीं सोच पाते। ये अच्छे -अच्छे खाने और व्यंजन के शौकीन होते हैं। ये किसी के उपकार को नहीं मानते हैं। Yoni Ka Phal
- श्वान योनि: श्वान योनि में जिस व्यक्ति का जन्म होता है। वह व्यक्ति बहुत बहादुर और साहसी होता है। इस योनि के जातक उत्साही और जोश से भरे होते हैं। ये मेहनती और परिश्रमी होते हैं। ये अपने माता-पिता की खूब सेवा करते हैं, उन्हें भगवान की तरह आदर देते हैं। दोस्तों एवं अड़ोस-पड़ोस के लोगों की पूरी पूरी सहायता करने वाला होता है। इनमें एक प्रमुख कमी यह होती है कि ये अपने भाई बंधुओं से छोटी-छोटी बात पर लड़ पड़ते हैं। Yoni Ka Phal
- मार्जार योनि: मार्जार यानि में जन्म लेने वाला जातक बहुत ही बहादुर और हिम्मत वाला होता है। ये निडर होते हैं और किसी भी हाल में डरते नहीं हैं। इनका स्वभाव बहुत अच्छा नहीं रहता है ये लोगों के प्रति दुष्टता का भाव रखते हैं। ये सभी प्रकार के कार्य करने में सक्षम होते हैं तथा मिठाईयों के शौकीन होते हैं। Yoni Ka Phal
- मेष योनि: जिनका जन्म मेष योनि में होता है वे युद्ध के मैदान में अपने पराक्रम को दिखाते हैं। ये पराक्रमी और महान योद्धा होते हैं। इनमें उत्साह भरा होता है, ये धन-दौलत से परिपूर्ण ऐश्वर्यशाली, भोगी तथा दूसरों पर उपकार करने वाला होता है। इस योनि का जातक मेहनती होता है। Yoni Ka Phal
- मूषक योनि: जिन व्यक्तियों का जन्म मूषक योनि मे होता है वे काफी बुद्धिमान और चतुर होते हैं। ये अपने काम में तत्पर और सजग रहते है। ये जो भी कदम उठाते हैं उसमें काफी सोच विचार कर और समझदारी से आगे बढ़ते हैं। ये आसानी से किसी पर विश्वास नहीं करते, और सदैव सचेत रहते हैं इनके पास काफी धन होता है। Yoni Ka Phal
- सिंह योनि: इस योनि में जन्म लेने वाला जातक धर्म का आचरण करने वाला धर्मात्मा होता है। इनमें स्वाभिमान भरा होता है। ये गुणवान होते हें। इनका आचरण व व्यवहार नेक और सरल होता है। ये अपने निश्चय यानी इरादों के पक्के होते हैं। इनमें साहस और हिम्मत कूट-कूट कर भरा होता है। ये अपने कुटुम्ब एवं परिवार वालों का पूरा-पूरा ख्याल रखते हैं। Yoni Ka Phal
- महिष योनि: महिष यानी भैंस योनि में जन्म लेने वाले व्यक्ति कुछ मंद बुद्धि के अर्थात कम बुद्धि वाले होते है। मार पीट एवं युद्ध में इन्हें सफलता मिलती है ये काम के प्रति बहुत अधिक उत्साही होते हैं। इन्हें कई संतानों का ख्याल रखना पड़ता है अर्थात इनके कई बच्चे होते हें। इन् वात रोग का सामना करना होताह है। Yoni Ka Phal
- व्याघ्र योनि: व्याघ्र योनि में जन्म लेने वाला व्यक्ति सभी प्रकार के काम में कुशल होता है। ये किसी के अधीन रह कर काम करना पसंद नहीं करते हैं, ये स्वतंत्र रूप से काम करके धन अर्जन करने वाले होते हैं। इस योनि के जातक अपने मुंह मियां मिट्ठू होते हैं यानी अपनी तारीफ अपने मुंह से करने वाले होते हैं। ये अपने आपको बढ़ा चढ़ा कर बताने वाले होते हैं। Yoni Ka Phal
- मृग योनि: जो व्यक्ति मृग योनि में जन्म लेते हैं वे कोमल हृदय के व्यक्ति होते हैं। इनका व्यवहार नम्र और प्रेमपूर्ण होता है। ये शान्त मन के व्यक्ति होते हैं। सच्चे विचारों के और सत्य बोलने वाले होते हैं। ये धर्म कर्म मे आस्था रखने वाले होते हैं। ये अपने भाई बंधुओं से प्रेम करते हैं। ये स्वतंत्र विचारों के होते हैं और लड़ाई-झगड़े दूर रहने वाले होते हैं। Yoni Ka Phal
- वानर योनि: जिस व्यक्ति का जन्म वानर योनि में होता है वह चंचल स्वभाव का होता है। ये बात बात पर लड़ाई करने हेतु तत्पर हो जाते हैं। ये काफी बहादुर और हिम्मत वाले होते हैं। इनमें काम के प्रति काफी उत्तेजना रहती है। इन्हें मीठा काफी पसंद होता है। ये अधिक से अधिक धन प्राप्त करने की चाहत रखते हैं। इनका घर संतान की किलकारियों से गूंजता रहता है। Yoni Ka Phal
- नकुल योनि: जिन व्यक्तियों का जन्म नकुल योनि में होता है वे हर काम में पारंगत होते हैं। ये किसी भी काम को कुशलता पूर्वक करने में सक्षम होते हैं। परोपकार में ये तन, मन, धन से जुटे रहते हैं। ये विद्या के धनी विद्वान होते हैं तथा माता पिता की सेवा एवं भक्ति हृदय से करते हैं। Yoni Ka Phal
संपर्क करें- पंडित ललित त्रिवेदी (+91-9667189678)
किसी भी प्रकार के ज्योतिष एवं वास्तु संबंधी परामर्श के लिए वास्तु ज्योतिष पंडित ललित त्रिवेदी से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं, जैसे कि धन, स्वास्थ्य, व्यापार, करियर, नौकरी आदि जैसी समस्याएं। वास्तु विजिट भी करवा सकते हैं, तथा वास्तु परामर्श भी प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी प्रकार के कुंडली मिलान, विवाह मुहूर्त, गृह प्रवेश या अन्य सभी प्रकार के मुहूर्त एवं शुभ समय निकलवाने के लिए तुरंत संपर्क करें।
💑 दांपत्य जीवन में ‘योनि’ का महत्व (Importance in Kundli Milan)
शादी के समय कुंडली मिलान में ‘योनि कूट’ से वर-वधू की शारीरिक अनुकूलता (Physical Compatibility) और उनके बीच के आकर्षण को देखा जाता है। योनि से पता चलता है कि पति-पत्नी के बीच शारीरिक और मानसिक प्रेम कैसा रहेगा।
योनि वैर (दुश्मनी) क्या है?
शास्त्रों में कुछ योनियों (Yoni Ka Phal) को एक-दूसरे का जन्मजात शत्रु माना गया है। जैसे:
- गौ (गाय) और व्याघ्र (बाघ)
- सर्प (सांप) और नकुल (नेवला)
- गज (हाथी) और सिंह (शेर)
यदि लड़का और लड़की की योनि में शत्रुता (वैर) है, तो इसे ‘योनि दोष’ (Yoni Dosh) कहा जाता है। ऐसे विवाह में पति-पत्नी के बीच भयंकर क्लेश होता है, शारीरिक सुख नहीं मिलता और अक्सर बात तलाक तक पहुँच जाती है।
जानें: रुद्राक्ष कौन-कौनसी समस्या को दूर कर सकता हैं?
सलाह: कुंडली विश्लेषण या फिर जीवन में जुड़ी किसी समस्या संबधित समाधान के लिए तुरंत नीचे दिए गये कॉल बटन पर क्लिक करके आचार्य पंडित ललित त्रिवेदी से तुरंत सम्पर्क करें।
🌟 योनि दोष का अचूक ज्योतिषीय उपाय
राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ स्थित प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और वास्तु विशेषज्ञ पंडित ललित त्रिवेदी जी स्पष्ट करते हैं कि यदि अज्ञानतावश शत्रु योनि में विवाह हो गया है, तो दांपत्य जीवन नर्क बन जाता है। रोज़ाना के झगड़े और शारीरिक असंतुष्टि रिश्ते को खोखला कर देती है।
यदि कुंडली मिलान में ‘योनि दोष’ या ‘भकूट दोष’ आ रहा है, तो पति-पत्नी के बीच मानसिक और शारीरिक आकर्षण बढ़ाने, क्लेश को खत्म करने और शिव-पार्वती जैसा अटूट प्रेम स्थापित करने के लिए साक्षात भगवान शिव और माता पार्वती का स्वरूप ‘गौरी-शंकर रुद्राक्ष’ (Gauri Shankar Rudraksha) धारण करना सबसे अमोघ ज्योतिषीय कवच है। यह रुद्राक्ष जन्मजात शत्रुता और ग्रह दोषों को शून्य कर देता है।
Yoni Ka Phal❓अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
Q1: जन्म कुंडली में अपनी योनि कैसे पता करें?
Ans: आपकी जन्म कुंडली में जिस नक्षत्र में चंद्रमा बैठा होता है (यानी जो आपका जन्म नक्षत्र है), उसी नक्षत्र के आधार पर आपकी योनि तय होती है। आप किसी भी पंचांग या कुंडली सॉफ्टवेयर से अपना जन्म नक्षत्र देखकर अपनी योनि जान सकते हैं।
Q2: सबसे शुभ और अच्छी योनि कौन सी मानी जाती है?
Ans: वैसे तो सभी योनियों के अपने गुण-दोष होते हैं, लेकिन गज (हाथी), अश्व (घोड़ा) और गौ (गाय) योनि को समाज में सुख-समृद्धि, सम्मान और शांति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
Q3: क्या योनि दोष होने पर विवाह किया जा सकता है?
Ans: यदि कुंडली में अन्य गुण (जैसे भकूट, नाड़ी, और ग्रह मैत्री) बहुत अच्छे मिल रहे हैं, तो योनि दोष का प्रभाव कम हो जाता है। लेकिन फिर भी विवाह से पहले इसके शांति उपाय अवश्य कर लेने चाहिए।
निष्कर्ष: वैदिक ज्योतिष में ‘योनि फल’ इंसान के उस छिपे हुए स्वभाव को दर्शाता है, जिसे वह दुनिया से छिपाकर रखता है। Freeupay.in पर दी गई इस जानकारी से आप स्वयं का और अपने जीवनसाथी का वास्तविक चरित्र समझ सकते हैं और एक सुखी दांपत्य जीवन जी सकते हैं।
अभी शेयर करें: ज्योतिष की यह गूढ़ और प्रामाणिक जानकारी हर उस व्यक्ति के काम की है जो अपना भविष्य जानना चाहता है। इसे अपने परिवार, दोस्तों और सभी WhatsApp ग्रुप्स में तुरंत शेयर करें!
वैदिक उपाय और 30 साल फलादेश के साथ जन्म कुंडली बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े
10 वर्ष के उपाय के साथ अपनी लाल किताब की जन्मपत्री बनवाए केवल 500/- रूपये में: पूरी जानकारी यहां पढ़े
